📅 Tuesday, 03 November 2026 | 05:03 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,917.85 ▲ +1,225.07 (+1.62%) • निफ्टी 50: 23,810.85 ▲ +370.05 (+1.58%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹137,110 • 🥈 चांदी (1kg): ₹180,800 • ☀️ उज्जैन: 28°C (साफ आसमान)
बॉलीवुड

Tarak Mehta Ka Oolta Chasma : ‘जेठालाल’ ने खरीदी महंगी कार, फैन करने लगे ‘बबीता जी’ को गिफ्ट करने की बात

📅 12 November 2021, 07:19 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Tarak Mehta Ka Oolta Chasma : ‘जेठालाल’ ने खरीदी महंगी कार, फैन करने लगे ‘बबीता जी’ को गिफ्ट करने की बात
Tarak Mehta Ka Oolta Chasma : ‘जेठालाल’ ने खरीदी महंगी कार, फैन करने लगे ‘बबीता जी’ को गिफ्ट करने की बात

तारक मेहता शो के जेठालाल यानी दिलीप जोशी ने दिवाली के मौके पर चमचमाती हुई कार खरीदी है। दिलीप जोशी के काले रंग की ‘किआ सोनेट सबकॉम्पैक्ट एसयूवी’ की यूजर्स खूब तारीफ कर रहे हैं साथ ही बबीता जी का नाम लेकर उनकी टांग खिंचाई भी कर रहे हैं। दिलीप जोशी के नई कार की कीमत 12.29 लाख बताई जा रही है। कार के साथ दिलीप जोशी की एक तस्वीर भी वायरल हो रही है जिसमें वो अपने पूरे परिवार के साथ दिख रहे हैं। इस तस्वीर को पैपराजी विरल भयानी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

यह भी पढ़े : Mutual Funds SIP : इन 3 फंड्स में 5,000निवेश करके आप कमा सकते है 12 लाख रुपये, जाने कैसे

बबीता जी को गिफ्ट देने की बात कर रहे यूजर्स- शो में जेठालाल और बबीता जी यानी दिलीप जोशी और मुनमुन दत्ता की केमिस्ट्री खूब पसंद की जाती है। इसी बात को लेकर लोग सोशल मीडिया पर लिख रहे हैं कि जेठालाल ये कार बबीता जी को गिफ्ट करेंगे। जे.एस. राणा नाम के एक यूजर ने लिखा, ‘100 प्रतिशत यही कार कुछ दिनों बाद जेठालाल बबीता जी को गिफ्ट करने वाले हैं।’ वहीं कुछ यूजर्स दिलीप जोशी को नए कार के लिए शुभकामनाएं भी दे रहे हैं।

यह भी पढ़े : Mutual Funds : आप सिर्फ 14,500 रुपए निवेश करके कमा सकते है 23 करोड़ रुपए का मुनाफा, जानिए कैसे?

तारक मेहता शो के लीड एक्टर हैं दिलीप जोशी- तारक मेहता का उल्टा चश्मा पिछले 13 सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। दिलीप जोशी शो के लीड कलाकार हैं। दिलीप जोशी के सैलरी की बात करें तो, रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें हर एपिसोड के लिए डेढ़ लाख रुपए मिलते हैं। इस हिसाब से देखा जाए तो महीने में 25 दिन काम करने के लिए दिलीप जोशी को 37 लाख रुपए मिलते हैं। कभी कमाते थे 50 रुपए- दिलीप जोशी एक वक़्त बैक स्टेज आर्टिस्ट का काम करते थे। दिलीप जोशी को वहां एक भूमिका के लिए 50 रुपए मिलते थे। 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें