अवंतिका ने दिखाया बैकलेस अवतार : बैकलेस तस्वीर से लगाई आग
‘प्रभास’ स्टारर एसएस राजामौली की फिल्म ‘बाहुबली’ ने पूरे देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में सफलता हासिल की. फिल्म को इतना प्यार मिला कि इसका हर किरदार आज भी सोशल मीडिया पर चर्चा में रहता है. वहीं फिल्म में योद्धा ‘अवंतिका’ बनकर नजर आने वालीं एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया को भी लोग काफी पसंद करते हैं. अब तमन्ना का एक बैकलेस अवतार जमकर वायरल हो रहा है.
बैकलेस तस्वीर से लगाई आग : अवंतिका’ यानी तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह बैकलेस ड्रेस में पोज देती दिख रही हैं. तमन्ना ने एक फ्लोरल ड्रेस पहनी हुई. उनकी इस ड्रेस के साथ एक स्ट्रिप्ड चोली है जो तकरीबन बैकलेस है.
फैंस ने किए ये कमेंट : इस तस्वीर में तमन्ना ने खुले बाल रखे हैं और उनका मेकअप काफी लाइट और सूदिंग है. उनके आगे आग की लपटें नजर आ रही हैं. तस्वीरों को देखकर लोग उनके अदाओं के साथ इस पोज की भी तारीफ कर रहे हैं. कुछ लोग कह रहे हैं कि वह अपनी आंखों से आग लगा रही हैं. कुछ बोल रहे हैं कि वह लोगों को हुस्न से भस्म करने निकली हैं.
इस फिल्म में नजर आएंगी तमन्ना : बता दें कि जल्द ही ‘बबली बाउंसर’ में तमन्ना भाटिया लीड एक्ट्रेस के रोल में नजर आने वाली हैं. उनके अलावा फिल्म में एक्टर सौरभ शुक्ला, अभिषेक बजाज और साहिल वैद भी अहम रोल में नजर आएंगे. मालूम हो कि इस फिल्म को फॉक्स स्टार स्टूडियोज और जंगली पिक्चर्स साथ मिलकर प्रोड्यूस करेंगे. जानकारी के मुताबिक फिल्म इस साल के अंत तक रिलीज होगी, जिसे तीन भाषाओं हिंदी, तमिल और तेलेगु में रिलीज किया जाएगा.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
उजाड़ गया चौहान परिवार का आशियाना! समर की गोली से भीगा चंद्रिका का आँचल, क्या वक़्त रहते लौट पाएंगी उखड़ती हुई सांसें?
गंगा घाटों पर गूंजी भक्ति की तान: बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में मुंबई के सितारों ने रचा छठ का अलौकिक समां
रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ का पहली बार फ्रीडिश दर्शकों के लिए स्टार उत्सव मूवीज़ : मेगा प्रीमियर के 10 करोड़ से ज्यादा घरों तक पहुँचने की उम्मीद