नुक्कड़ में खोपड़ी का किरदार निभाने वाले अभिनेता समीर खाखर ने दुनिया को कहा अलविदा
मुंबई. बॉलीवुड जगत से एक और बुरी खबर आई है, सलमान खान स्टारर 'जय हो' में महत्वपूर्ण किरदार निभा चुके अभिनेता समीर खाखर का निधन हो गया है। बुधवार सुबह मुंबई के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। वे 71 साल के थे। बताया जा रहा है कि उनका निधन मल्टिपल ऑर्गन फेलियर की वजह से हुआ है।
समीर खाखर के भाई ने की पुष्टि
समीर खाखर के छोटे भाई गणेश खाखर ने उनके निधन की पुष्टि की है। गणेश के मुताबिक़, समीर को मंगलवार सुबह सांस लेने में दिक्कत हुई थी, जिसके बाद उन्हें बोरीवली स्थित एम.एम. हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। वे कहते हैं, "कल से उन्हें सांस लेने में दिक्कत थी। बाद में वे अचेत अवस्था में चले गए। हमने डॉक्टर्स को घर बुलाया, जिन्होंने हमें उन्हें तुरंत हॉस्पिटल में भर्ती करने की सलाह दी। उन्हें एम.एम. हॉस्पिटल के ICU में एडमिट कराया गया था। धीरे-धीरे उनके शरीर के सभी अंगों ने काम करना बंद किया और वे बेहोश होकर गिर पड़े।आज सुबह 4:30 बजे उनका निधन हो गया।"
समीर इन सीरियल और फिल्मों में नजर आए
समीर को सीरियल 'नुक्कड़' में खोपड़ी नाम का किरदार निभाने के लिए जाना जाता था। उन्होंने शाहरुख़ खान स्टारर 'सर्कस' में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। समीर का सीरियल 'श्रीमान श्रीमती' में निभाया गया टोटो का रोल भी काफी चर्चित रहा है। फिल्मों की बात करें तो वे कमल हासन स्टारर 'पुष्पक', मिथुन चक्रवर्ती अभिनीत 'गुरु', गोविंदा स्टारर 'राजा बाबू' और सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर 'हंसी तो फसी' जैसी फिल्मों में नजर आए थे। सलमान खान स्टारर 'जय हो' में उन्होंने उस शराबी का किरदार निभाया था, जो ऑटो चालक बने महेश मांजरेकर को उनकी बेटी की फीस भरने के लिए पैसे देता है।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
Bigg Boss 20 : Santosh Shukla’s Bigg Boss 6 Connection Resurfaces As Aamrapali Dubey Reveals How He Helped Her Career