📅 Sunday, 06 September 2026 | 12:06 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,515.43 ▲ +362.53 (+0.48%) निफ्टी 50: 23,897.70 ▲ +24.30 (+0.10%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹154,800 🥈 चांदी (1kg): ₹250,000 ⛅ इंदौर: 27°C (आंशिक बादल)
भोपाल

24 आईएएस अधिकारियों के तबादले, 11 जिलों के कलेक्टर बदले, संस्कृति जैन भोपाल नगर निगम कमिश्नर

📅 01 October 2025, 01:24 AM ✍️ paliwalwani ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
24 आईएएस अधिकारियों के तबादले, 11 जिलों के कलेक्टर बदले, संस्कृति जैन भोपाल नगर निगम कमिश्नर
24 आईएएस अधिकारियों के तबादले, 11 जिलों के कलेक्टर बदले, संस्कृति जैन भोपाल नगर निगम कमिश्नर

भोपाल. मध्य प्रदेश सरकार ने मंगलवार को आईएएस अफसरों (IAS Officers) के बड़े तबादले किए हैं। राज्य शासन ने 24 अधिकारियों के पदस्थापन में बदलाव करते हुए 11 कलेक्टरों को नए जिलों में तैनात किया है। इस बार पन्ना, पांढुर्णा, सिवनी, मुरैना, डिंडोरी, अलीराजपुर, निवाड़ी, भिंड, सिंगरौली, छिंदवाड़ा और रतलाम जिलों के कलेक्टर बदल गए हैं।

पन्ना कलेक्टर रहे सुरेश कुमार को मुरैना का संभागायुक्त बनाया गया है। संस्कृति जैन को भोपाल नगर निगम (Bhopal Municipal Corporation) का कमिश्नर नियुक्त किया गया है। पांढुर्णा के नए कलेक्टर के रूप में नीरज कुमार वशिष्ठ की नियुक्ति हुई है।

अन्य महत्वपूर्ण तैनाती

राज्य शासन के आदेश अनुसार छिंदवाड़ा कलेक्टर शीलेंद्र सिंह को अपर सचिव, नगरीय विकास और आवास विभाग में स्थानांतरित किया गया है। डिंडोरी की कलेक्टर नेहा मारव्या को संचालक, विमुक्त घुमंतू और अर्ध घुमंतु जनजाति विभाग (Director, De-notified and Semi-Nomadic Tribes Department) तैनात किया गया है। वहीं, भिंड के कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव को अपर सचिव, लोक निर्माण विभाग (Public Works Department) में भेजा गया है।

उषा परमार, जो अपर आयुक्त राजस्व भोपाल संभाग थीं, उन्हें पन्ना का कलेक्टर बनाया गया है। सरकार ने छिंदवाड़ा कलेक्टर शीलेंद्र सिंह सहित उन अफसरों को भी हटा दिया है जिन्हें विधानसभा चुनाव से पहले कलेक्टर बनाया गया था। इस सूची में संजीव श्रीवास्तव, सुरेश कुमार, अभय बेडेकर, अंकित अस्थाना और अजय देव शर्मा के नाम शामिल हैं। वहीं धार कलेक्टर प्रियंका मिश्रा अपने पद पर बनी हुई हैं, जिन्हें चुनाव से पहले ही धार भेजा गया था।

नीरज कुमार को पहली बार कलेक्टरी का मौका

नीरज कुमार वशिष्ठ को पहली बार कलेक्टर का पद सौंपा गया है। इसके साथ ही सरकार ने शीतला पटले और लोकेश जांगिड़ को एक बार फिर जिम्मेदारी देते हुए क्रमशः दूसरी और तीसरी बार कलेक्टरी सौंपी है।

पहली बार कलेक्टर पद की जिम्मेदारी पाने वालों में मिशा सिंह, गौरव बैनल, किरोड़ी लाल मीणा, जमुना भिड़े, अंजू पवन भदौरिया, नीतू माथुर और रजनी सिंह भी शामिल हैं।

  • MP में 24 आईएएस अफसरों के तबादले
  • 11 जिलों के कलेक्टर बदले गए
  • संस्कृति जैन बनीं भोपाल नगर निगम कमिश्नर
  • 📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें