📅 Tuesday, 27 October 2026 | 05:37 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,598.67 ▲ +474.87 (+0.65%) • निफ्टी 50: 22,749.75 ▲ +149.75 (+0.66%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,600 • 🥈 चांदी (1kg): ₹198,300 • ☀️ उज्जैन: 28°C (साफ आसमान)
भोपाल

MP : अवैध निर्माण के ख़लिफ आदेश जारी करने वाले निकुंज श्रीवास्तव का ट्रांसफर

📅 08 September 2022, 02:34 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
MP : अवैध निर्माण के ख़लिफ आदेश जारी करने वाले निकुंज श्रीवास्तव का ट्रांसफर
MP : अवैध निर्माण के ख़लिफ आदेश जारी करने वाले निकुंज श्रीवास्तव का ट्रांसफर

भोपाल : ग्वालियर। सामान्य प्रशासन विभाग (General Administration Department) की तरफ से जारी आदेश में राजस्व मंडल ग्वालियर (Revenue Circle Gwalior) के प्रशासकीय सदस्य 1991 बैच के आईएएस अधिकारी मनु श्रीवास्तव को प्रमुख सचिव कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग बनाया गया है। वहीं, कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग की प्रमुख सचिव 1992 बैच की आईएएस अधिकारी स्मिता भारद्वाज को मध्य प्रदेश मानव अधिकार आयोग में सचिव नियुक्त किया गया। वहीं, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के प्रमुख सचिव अमित राठौर को राजस्व मंडल ग्वालियर में प्रशासकीय सदस्य बनाया गया है।

इसके अलावा मध्य प्रदेश मानव अधिकार आयोग के सचिव 2000 बैच के आईएएस अधिकारी शोभित जैन को मध्य प्रदेश राज्य खाद्य आयोग भोपाल में सदस्य सचिव बनाया गया है। 2003 बैच की आईएएस अधिकारी अलका श्रीवास्तव को मध्यप्रदेश राज्य खाद्य आयोग के सदस्य सचिव पद से हटा दिया गया। अब वह मध्य प्रदेश राज्य उपभोक्ता प्रतितोषण विवाद आयोग की रजिस्ट्रार का प्रभार ही रहेगा।

मध्य प्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल, अपर सचिव नगरीय विकास एवं आवास विभाग एवं विमानन आयुक्त 2008 बैच के आईएएस अधिकारी भरत यादव को आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास बनाया गया है। उनके पास आयुक्त मध्य प्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल भोपाल का अतिरिक्त प्रभार रहेगा। मध्य प्रदेश शासन पंचायत राज, संचालक आलोक कुमार सिंह को मध्य प्रदेश राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित का प्रबंधक संचालक भोपाल का दायित्व सौंपा गया है।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अपर सचिव 2009 के आईएएस अधिकारी अमर पाल सिंह को संचालक पंचायत राज बनाया गया है। ग्वालियर राजस्व मंडल मध्य प्रदेश के सचिव तथा विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी 2011 बैच के आईएएस अधिकारी वीरेंद्र कुमार को मध्य प्रदेश शासन में उप सचिव बनाया गया है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें