MP पंचायत चुनाव होंगे रद्द, प्रस्ताव पारित : मध्य प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर नया मोड़
भोपाल : पंचायती राज मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने कैबिनेट में प्रस्ताव रखा था बिना ओबीसी के होने वाले चुनाव को निरस्त किया जाएण् ये प्रस्ताव कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने रखा था. मध्य प्रदेश में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव निरस्त होंगे. कैबिनेट ने चुनाव निरस्त प्रस्ताव को पारित किया है. चुनाव निरस्त का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुआ है,. जिसको सरकार ने राज्यपाल को भेजा है. राज्यपाल ने प्रस्ताव पर हस्ताक्षर को चुनाव आयोग को भेजा है. राज्यपाल ने चुनाव आयोग को निरस्तीकरण के आदेश भी दिए हैं. मध्य प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर नया मोड़ आ गया है. कैबिनेट ने चुनाव निरस्त कराने को लेकर राज्यपाल के पास प्रस्ताव भेजा है. राज्यपाल प्रस्ताव पर मोहर लगाने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग को चुनाव निरस्तीकरण के लिए निर्देश दे सकते हैं. ये जानकारी प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दी.
बता दें कि बीते शुक्रवार को ही मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि कोरोना के केस बढ़ रहे हैं. ऐसे में व्यक्तिगत राय यह है कि पंचायत चुनाव को टाला जाना चाहिए. कोरोना काल में अन्य राज्यों में पंचायत चुनाव के अच्छे नतीजे सामने नहीं आए हैं. उन्होंने कहा था कि चुनाव किसी की जिंदगी से बड़ा नहीं है. लोगों की जान हमारे लिए पहली प्राथमिकता है. पंचायत चुनावों का हमारा जो पूर्व अनुभव है, अन्य प्रदेशों में चुनाव हुए थे, उनसे लोगों की सेहत को काफी नुकसान हुआ था. मेरी व्यक्तिगत राय यह है कि कोरोना की दहशत को देखते हुए चुनावों को टाला जाना चाहिए.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
मुख्यमंत्री मोहन यादव की कैबिनेट बैठक में अग्निवीरों को 20 प्रतिशत आरक्षण देने का फैसला : विद्यार्थियों के लिए गणवेश की राशि 600 रुपये सीधे अभिभावकों के खाते में आएगी
मध्यप्रदेश में राशन विक्रेता संघ ने प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी : 1 अक्टूबर से कंट्रोल दुकानें होंगी बंद...!
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक में लिये गए निर्णय : शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय इंदौर के लिए 13 पदों के सृजन को स्वीकृति