MP New Excise Policy : मध्य प्रदेश में शराब होगी महंगी : सुरा प्रेमियों के लिए बुरी खबर
भोपाल :
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार जल्द ही नई आबकारी नीति लाने की तैयारी में है. आबकारी विभाग जल्द ही शराब की कीमतों में इजाफा करने जा रहे है. जिसके चलते प्रदेश में एक बार फिर विदेशी के साथ-साथ देसी शराब की मंहगी होगी. सूत्रों के अनुसार लोकसभा चुनाव 2024 की आचार संहिता लगने के पहले नीति लाने की तैयारी है.
जल्द मिलेगी कैबिनेट से स्वीकृति
मध्य प्रदेश सरकार जल्द ही कैबिनेट की मीटिंग में इस प्रस्ताव को पास करेंगी. जिसके बाद एमपी में नई आबकारी नीति शुरू हो जाएगी. पिछले साल 2023 में फरवरी में नई आबकारी नीति आई थी. सूत्रों के अनुसार लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने के पहले नीति लाने की तैयारी है.
10% तक एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने की तैयारी
अब नई आबकारी नीति में प्रावधान में संशोधन के बाद शराब महंगी हो जाएगी. यहां सरकार 10% तक एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने की तैयारी कर रही है. प्रदेश में देसी शराब की एक्साइज ड्यूटी 4 साल से बढ़ी नहीं है. इसी तरह विदेशी शराब में 2 साल से एक्साइज ड्यूटी नहीं बढ़ी है.
शराब ठेकेदारों ने दिए सुझाव
नई आबकारी नीति को लेकर शराब ठेकेदारों ने सरकार को सुझाव दिए हैं. जिनमें कहा गया कि शराब बेचने के लिए नगरीय निकाय की खाली दुकानें या जगह उपलब्ध कराई जाए.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
मध्यप्रदेश में राशन विक्रेता संघ ने प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी : 1 अक्टूबर से कंट्रोल दुकानें होंगी बंद...!
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक में लिये गए निर्णय : शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय इंदौर के लिए 13 पदों के सृजन को स्वीकृति