भोपाल

मध्य प्रदेश अपडेट : कोरोना की दूसरी लहर ज्यादा खतरनाक, प्रदेश में 20 मार्च से महाराष्ट्र से यात्री बसों के आने-जाने पर प्रतिबंध, पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा स्थगित

Pulkit Purohit-Ayush Paliwal
मध्य प्रदेश अपडेट : कोरोना की दूसरी लहर ज्यादा खतरनाक, प्रदेश में 20 मार्च से महाराष्ट्र से यात्री बसों के आने-जाने पर प्रतिबंध, पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा स्थगित
मध्य प्रदेश अपडेट : कोरोना की दूसरी लहर ज्यादा खतरनाक, प्रदेश में 20 मार्च से महाराष्ट्र से यात्री बसों के आने-जाने पर प्रतिबंध, पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा स्थगित

निजी वाहनों के आवागमन पर फिलहाल रोक नहीं : जिस घर में पॉजिटिव मिलेगा उसे माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया जाएगा : प्रशासन करेगा सख्ती

भोपाल । मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार देर शाम मंत्रालय में कोरोना की समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने कहा - 8 वीं तक के स्कूल 1 अप्रैल 2021 से खोलने को लेकर अलग से बैठक करेंगे। वैक्सीनेशन की गति भी धीमी, 20 मार्च से हर दिन 5 लाख वैक्सीन लगाने का टारगेट का लक्ष्य होगा। वही ज्यादा सख्ती करेगा प्रशासन-जिस घर में पॉजिटिव मिलेगा, उसे माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया जाएगा। कल 20 मार्च से 2021 मध्य प्रदेश में महाराष्ट्र से आने-जाने वाली यात्री बसों पर प्रतिबंध रहेगा। निजी वाहनों के आवागमन पर फिलहाल रोक नहीं है। यह निर्णय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार देर शाम मंत्रालय में हुई कोरोना की समीक्षा बैठक में निर्णय लिया।

मुख्यमंत्री ने कहा, मध्य प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर ज्यादा खतरनाक मानी जा रही है। महाराष्ट्र में कोरोना की विस्फोटक स्थिति है, जिसके कारण मध्य प्रदेश के हालात बिगड़े हैं। ऐसे में यात्री बसों के आवागमन पर रोक लगाई जा रही है। उन्होंने महाराष्ट्र की सीमा से लगे जिलों के प्रशासन को इस प्रतिबंध को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में 8वीं तक के स्कूलों को 1 अप्रैल 2021 से खोले जाने को लेकर भी चर्चा हुई। इस पर मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस से कहा कि स्कूलों के बारे में फैसला करने के लिए अलग से बैठक की जाएगी। हालांकि मुख्यमंत्री ने गुरुवार सुबह कहा था कि 8 वीं तक के स्कूलों को खोलने को लेकर बैठक में पुनर्विचार किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव मोहम्मद सुलेमान ने बैठक में बताया कि अगले डेढ़ माह तक कोरोना के केस बढ़ते रहने की संभावना है। संक्रमण दर भी बढ़ रही है। वर्तमान में एक्टिव मरीजों की संख्या भी 6 हजार के पार हो गई है। ऐसे में प्रशासन कोरोना से निपटने के लिए ज्यादा सख्ती करेगा। बैठक में बताया गया कि जिस घर में पॉजिटिव मरीज मिलेगा, उसे माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया जाएगा।

● वैक्सीनेशन : टारगेट से पीछे हैं भोपाल-इंदौर

बैठक में बताया गया कि भोपाल और इंदौर में प्रतिदिन करीब 40 हजार लोगों के वैक्सीनेशन का टारगेट रखा गया है, लेकिन भोपाल में 50 प्रतिशत से ज्यादा टीकाकरण नहीं हो पा रहा। इंदौर में यह 45 प्रतिशत ही है। हालांकि सतना जैसे अन्य छोटे जिलों में हर रोज 95 प्रतिशत तक वैक्सीनेशन हो रहा है।

● रोजाना 5 लाख लोगों को वैक्सीन लगेगी, तब 2 माह में 2 डोज लग पाएंगे

बैठक में बताया गया, वैक्सीनेशन की रफ्तार धीमी है। प्रदेश में हर रोज करीब 5 लाख लोगों को वैक्सीन लगेगी, तब अगले डेढ़ से दो माह में सभी को 2 डोज लग पाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि 20 मार्च से हर रोज 5 लाख वैक्सीनेशन का रोडमैप तैयार कर लें। बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केंद्रीय स्वास्थ मंत्री डॉ. हर्षवर्धन से मध्य प्रदेश को हर सप्ताह करीब 10 लाख डोज की आपूर्ति करने की मांग की थी।

● 6 अप्रैल से होने वाली पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा स्थगित

मध्यप्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (एमपीपीईबी) ने पुलिस कांस्टेबल के 4 हजार पदों पर भर्ती के लिए 6 अप्रैल से शुरू होने वाली लिखित परीक्षा स्थगित कर दी है। इस संबंध में पीईबी ने वेबसाइट पर परीक्षा स्थगित करने की जानकारी अपलोड कर दी है। वेबसाइट पर लिखा है कि प्रदेश में तेजी से फैलते कोरोना संक्रमण के चलते यह फैसला लिया गया है। इस भर्ती के लिए करीब 10 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। परीक्षा ऐसे समय पर टाली गई है, जब परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड का इंतजार था। एमपीपीईबी ने वेबसाइट पर नोटिस जारी कर कहा है कि परीक्षा की नई तिथि के बारे में सूचना जल्द दी जाएगी। फोटो फाईल

● पालीवाल वाणी नेटवर्क ब्यूरों-Pulkit Purohit-Ayush Paliwal...✍️

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
GOOGLE
Latest News
Trending News