📅 Monday, 28 September 2026 | 10:50 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,420 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,800 • ☀️ उज्जैन: 25°C (साफ आसमान)
भोपाल

देश के प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना करता हूं : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ

📅 13 December 2022, 02:18 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
देश के प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना करता हूं : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ
देश के प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना करता हूं : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ

भोपाल : मध्य प्रदेश के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री राजा पटेरिया पीएम मोदी के खिलाफ विवादित बयान देकर बुरी तरह फंस गए है। पीएम मोदी की हत्या वाले बयान के बाद मध्य प्रदेश में एक बड़ा राजनीतिक बवाल मच गया है। इस विवादित बयान के बाद कांग्रेस नेता राजा पटेरिया BJP नेताओं के निशाने पर आ गए है।

इससे पहले गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने बयान देते हुए कांग्रेस नेता के खिलाफ मामला दर्ज करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक और उकसावे वाला बयान देने के मामले में कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री राजा पटेरिया के खिलाफ आज मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में मामला दर्ज कर लिया गया। दमोह निवासी श्री पटेरिया के खिलाफ जिले के पवई थाने में मामला दर्ज किया गया है। उन पर धारा 451, 504 और 506 समेत कई अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

मैं देश के प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना करता हूं : कमल नाथ

पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता राजा पटेरिया के बयान से कांग्रेस बचाव की मुद्रा में आ गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने ट्वीट कर कहा कि मैं देश के प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना करता हूं। आज प्रदेश में एक नेता का कथित वीडिया प्रसारित हो रहा है, यदि उसमें तनिक भी सच्चाई है तो हम ऐसे बयान की कड़ी निंदा करते हैं। कांग्रेस पार्टी व उसका एक-एक कार्यकर्ता महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत का पालन करता है। अहिंसा के मार्ग पर चलकर बलिदान देना हमारा कर्तव्य पथ है और इतिहास इसका साक्षी है। उन्होंने कहा कि 45 साल के राजनीतिक जीवन में मैंने हमेशा सत्य और अहिंसा का पालन पूर्ण अंत:करण से किया है और हमेशा करता रहूंगा। इस विषय पर कोई उंगली नहीं उठा सकता है।

सुरेश पचौरी ने कहा : कांग्रेस हिंसा का समर्थन नहीं करती

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें