📅 Tuesday, 29 September 2026 | 09:27 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,529.07 ▼ -1,366.63 (-1.85%) • निफ्टी 50: 22,716.20 ▼ -424.30 (-1.83%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,930 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,200 • ☀️ उज्जैन: 27°C (साफ आसमान)
भोपाल

G20 Summit : 16-17 जनवरी को भोपाल में होगा विशेष सम्मेलन, खजुराहो और इंदौर में भी होंगे दो कार्यक्रम

📅 16 January 2023, 12:39 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
G20 Summit : 16-17 जनवरी को भोपाल में होगा विशेष सम्मेलन, खजुराहो और इंदौर में भी होंगे दो कार्यक्रम
G20 Summit : 16-17 जनवरी को भोपाल में होगा विशेष सम्मेलन, खजुराहो और इंदौर में भी होंगे दो कार्यक्रम

भोपाल :

मध्यप्रदेश की राजधानी में जी-20 का विशेष सम्मेलन 16-17 जनवरी 2023 को होने वाला है। भोपाल में होने वाला यह सम्मेलन इसलिए भी अहम है कि दुनिया के शक्तिशाली देशों के संगठन जी-20 की अध्यक्षता इस बार भारत कर रहा है। इस आयोजन में जी-20 के सदस्य देशों के 170 से अधिक मंत्री और डेलिगेट्स भोपाल आ रहे हैं। इसके बाद खजुराहो और इंदौर में भी दो अहम बैठके होंगी, जिनके लिए भी तैयारियां चल रही हैं।

भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में इसका आयोजन किया जाएगा। इस सम्मेलन की थीम है थिंक 20 गवर्नेंस विद लाइफ, वैल्यू एंड वेल बीइंग। भारत सरकार के विदेश मंत्रालय की संस्था रिसर्च एंड एनफार्मेशन सिस्टम फार डेवलपिंग कंट्रीज की ओर से इसका आयोजन किया जा रहा है। मध्यप्रदेश के दो बड़े अधिकारियों ने मंत्रालय में जी-20 के सम्मेलन को लेकर व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

कार्यक्रम में G 20 के चीफ कोआर्डिनेटर हर्ष वर्धन श्रींगला, इंडोनेशिया के राष्ट्रीय विकास योजना मंत्रालय में राजनीतिक, सुरक्षा, कानून और रक्षा मामलों के उपमंत्री डा. स्लैमेट सोएदरसोनो, भारत में नीदरलैंड के राजदूत एचई मार्टन वादेन बर्ग और जर्मनी के अंतरराष्ट्रीय सहयोग संस्था में आर्थिक सहयोग और विकास के प्रमुख और मंत्री उवे गेहलेन प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे।

इंतजाम में कमी न हो

प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति प्रमुख सचिव शिवसेखर शुक्ला और सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के प्रमुख सचिव प्रतीक हजेला ने व्यवस्थाओं की समीक्षा की। दोनों अधिकारियों ने अतिथियों के स्वागत, सत्कार, सुविधाएं और सुरक्षा में कोई कमी नहीं रहे, इसके लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

इन स्थानों पर करेंगे पर्यटन

देशविदेश से आने वाले डेलिगेट्स के लिए मध्यप्रदेश की संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत से भी रूबरू कराने की व्यवस्था की गई है। इन प्रतिनिधियों को यूनेस्को वर्ल्ड हेरीटेज साइट सांची का भ्रमण कराया जाएगा। इसके अलावा भोपाल स्थित ट्राइबल, म्यूजियम, मानव संग्रहालय, भारत भवन, शौर्य स्मारक आदि भी ले जाने का प्लान है।

खजुराहो और इंदौर में भी होंगे दो कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत एक दिसंबर 2022 से 30 नवंबर 2023 तक जी-20 की अध्यक्षता करेगा। इस दौरान देश के अन्य शहरों के साथ ही इंदौर में 13, 14, 15 फरवरी को जी-20 के कृषि कार्य समूह की बैठकें होंगीं। इसके बाद 23, 24, 25 फरवरी 2023 को खजुराहो में जी-20 के संस्कृति कार्य समूह की बैठकें होंगी। छतरपुर जिले के खजुराहो में महाराजा छत्रसाल कंवेंशन सेंटर में कई बैठकों का आयोजन होगा।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें