मध्यप्रदेश में 27 सीटों पर 29 नवंबर से पहले होंगे उपचुनाव : कांग्रेस, भाजपा को बसपा देगी कड़ी टक्कर
भोपाल । मध्यप्रदेश में विधानसभा की 27 सीटों पर 29 नवंबर 2020 से पहले उपचुनाव होने के संकेत मिले है। चुनाव आयोग ने इस बात का ऐलान कर दिया है कि देश में विधानसभा और लोकसभा की सभी खाली सीटों पर उपचुनाव, बिहार विधानसभा के एक साथ ही कराएं जाएंगे। आज दिल्ली में चुनाव आयोग की बैठक में इस बात का फैसला किया गया है कि देश भर में 64 विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव होना है। सभी सीटों पर उपचुनाव बिहार विधानसभा के साथ होंगे। बिहार विधानसभा के आम चुनाव 29 नवंबर से पहले होने हैं। छत्तीसगढ़ की मरवाही सीट पर भी चुनाव बिहार इलेक्शन के साथ होंगे। चुनाव के फैसले की खबर मिलते ही राजनीतिक दलों में घबराहट होने के साथ ही विभिन्न दलों ने बैठकों का दौर शुष् कर दिया। इस बार मध्यप्रदेश में उपचुनाव काफी रोचक और रोमांटिक होने की उम्मीद है। भाजपा और कांग्रेस दोनो दल चुनाव में सिरमौर होने के दावे कर रहे है, लेकिन बसपा दोनों दलों के नेताओं की नींद हराम करने में लग गई है। क्योंकि बसपा खेल बिगड़ने में माहिर पार्टी मानी जाती है, बसपा उपचुनाव कभी लड़ती नहीं है, लेकिन कांग्रेस को सबक सिखाने के लिए बसपा ने खेल बिगड़ों वाली नीति चल कर अपने वोटर को अपने पास सुरक्षित रखने की एक कोशिश जरूर कर रही है, देखना है कि कितनी सीट जीत कर किंगमेंकर बनती है।

● पालीवाल वाणी ब्यूरो-Sunil Paliwal-Anil Bagora...✍️
? निःशुल्क सेवाएं : खबरें पाने के लिए पालीवाल वाणी से सीधे जुड़ने के लिए अभी ऐप डाउनलोड करे : https://play.google.com/store/apps/details?id=com.paliwalwani.app सिर्फ संवाद के लिए 09977952406-09827052406
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
मध्यप्रदेश में राशन विक्रेता संघ ने प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी : 1 अक्टूबर से कंट्रोल दुकानें होंगी बंद...!
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक में लिये गए निर्णय : शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय इंदौर के लिए 13 पदों के सृजन को स्वीकृति