📅 Thursday, 26 November 2026 | 12:56 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 83,938.28 ▲ +1,502.29 (+1.82%) • निफ्टी 50: 25,819.25 ▲ +469.60 (+1.85%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹121,880 • 🥈 चांदी (1kg): ₹146,600 • ☀️ उज्जैन: 17°C (साफ आसमान)
भोपाल

मध्य प्रदेश में भाजपा शुरू करेगी विजय संकल्प अभियान

📅 12 July 2023, 10:52 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
मध्य प्रदेश में भाजपा शुरू करेगी विजय संकल्प अभियान
मध्य प्रदेश में भाजपा शुरू करेगी विजय संकल्प अभियान

भोपाल :

  • केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार रात भोपाल प्रवास के दौरान यहां भाजपा (BJP) के प्रदेश कार्यालय में पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में चुनावी अभियान को लेकर रणनीति तय की गई। उन्होंने प्रदेश में चुनाव को लेकर विजय संकल्प अभियान शुरू करने की बात कही।

  • करीब दो घंटे चली बैठक के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि बैठक में केन्द्रीय मंत्री अमित शाह ने आगामी विधानसभा चुनाव में विजय की रणनीति के साथ पार्टी की तैयारियों पर गहराई से मंथन किया। बैठक में विजय संकल्प अभियान शुरू करने की बात अमित शाह ने कही। शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव के लिए विजय संकल्प अभियान शुरू करेगी। इस अभियान में पार्टी पूरी ताकत के साथ जुटेगी।

    विधानसभा चुनाव के मद्देनजर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मंगलवार रात करीब आठ बजे भोपाल आए और यहां मध्यप्रदेश भाजपा नेताओं के साथ अहम बैठक की। बैठक में शाह के साथ केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव, अश्विनी वैष्णव, ज्योतिरादित्य सिंधिया, नरेन्द्र सिंह तोमर, शिवप्रकाश, अजय जामवाल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय मौजूद रहे। देर रात करीब 11.30 बजे बैठक लेने के बाद अमित शाह दिल्ली रवाना हो गए।

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को देर रात्रि स्टेट हैंगर पर भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश के गृह मंत्री और मिनिस्टर इन वेटिंग डॉ. नरोत्तम मिश्रा, सांसद वीडी शर्मा, राज्य मंत्री परिषद के सदस्य, सार्वजनिक उपक्रमों के पदाधिकारी तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। गृह मंत्री शाह के साथ केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी रवाना हुए।

    📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp WhatsApp चैनल