📅 Tuesday, 29 September 2026 | 02:35 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,418.87 ▼ -1,476.83 (-2.00%) • निफ्टी 50: 22,668.30 ▼ -472.20 (-2.04%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,260 • 🥈 चांदी (1kg): ₹228,800 • ☀️ उज्जैन: 31°C (साफ आसमान)
भोपाल

दिल्ली में मध्य प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेताओं की 26 मई को होगी बैठक

📅 24 May 2023, 01:10 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
दिल्ली में मध्य प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेताओं की 26 मई को होगी बैठक
दिल्ली में मध्य प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेताओं की 26 मई को होगी बैठक

भोपाल :

मध्य प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की दिल्ली में होने वाली बैठक के समय में बदलाव किया गया है। पहले यह बैठक 24 मई 2023 को रखी गई थी, जिसे अब 26 मई को कर दिया गया है। अब दिल्ली में 26 मई 2023 के एमपी कांग्रेस के बड़े नेताओं की सुबह 11 बजे आलाकामन के साथ बैठक होगी।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े और राहुल गांधी के साथ एमपी के दिग्गज नेताओं की ये महत्वपूर्ण बैठक होगी। जिसमें मप्र के टॉप 10 लीडर आलाकमान के साथ आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा करेंगे। जिसमे आगे की रणनीति बनाई जाएगी। बताया जा रहा है कि इस बैठक में पीसीसी चीफ कमलनाथ, दिग्विजय सिंह,सुरेश पचौरी,गोविंद सिंह,अजय सिंह, अरुण यादव, कांतिलाल भूरिया, विवेक तंखा, राजमणि पटेल और नकुलनाथ शामिल होंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने रविवार को पिछड़ा वर्ग के पक्ष में बड़ा दांव खेला। उन्होंने जातिगत जनगणना को समर्थन देते हुए पिछड़ा वर्ग को न्याय दिलाने का वादा किया है। कमलनाथ ने कहा कि जातिगत जनगणना जरूर होनी चाहिए। इससे विभिन्न वर्गों की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। ओबीसी आरक्षण का लाभ अब तक क्यों नहीं मिल सका, इसे भी समझने की आवश्यकता है। न्यायालय में आरक्षण और जातिगत जनगणना का विरोध किसने किया, आज वे क्या हैं, यह भी पता होना चाहिए। कमलनाथ कुर्मी समाज के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें