मध्य प्रदेश में 9 आईएएस के तबादले, 6 जिलों के कलेक्टर बदले : जानें किसे कहां मिली पोस्टिंग
भोपाल :
मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले लगातार प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिल रहा है। अब तक कई बड़े अधिकारियों का ट्रांसफर हो चुका है ऐसे में एक बार फिर सोमवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला जिसमें कई जिलों के कलेक्टरों को बदला गया है।
राज्य शासन ने आज भारतीय प्रशासनिक सेवा के 9 अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2010 बैच के अधिकारी संदीप कुमार माकन अपर सचिव मध्यप्रदेश शासन को कलेक्टर जिला दतिया बनाया गया है। दतिया के कलेक्टर संजय कुमार को कलेक्टर श्योपुर और अवधेश शर्मा अपर आयुक्त नगरी प्रशासन भोपाल को कलेक्टर जिला टीकमगढ़ बनाया गया है।
सुभाष कुमार द्विवेदी कलेक्टर टीकमगढ़ को कलेक्टर अशोकनगर और श्रीमती उमा महेश्वरी कलेक्टर अशोकनगर को उप सचिव मध्य प्रदेश शासन बनाया गया है। इसी प्रकार शिवम वर्मा कलेक्टर श्योपुर को उप सचिव, राघवेंद्र सिंह कलेक्टर जिला अलीराजपुर को कलेक्टर आगर मालवा, कैलाश वानखेड़े कलेक्टर आगर मालवा को उप सचिव प्रदेश शासन और अभय बेड़ेकर अपर कलेक्टर इंदौर को कलेक्टर जिला अलीराजपुर बनाया गया है।

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
संविदा कर्मचारियों को मिली उम्रभर की खुशियां, सरकार ने कर दिया नियमित करने का ऐलान, रक्षाबंधन पर मिली बड़ी सौगात
रीवा से भोपाल तक बवाल...! अभय मिश्रा 'बीजेपी का प्रोपेगैंडा पूरी तरह हुआ ध्वस्त', अफसरों की नाकामी ने डुबाया रीवा