📅 Friday, 16 October 2026 | 02:43 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,587.49 ▲ +1,805.59 (+2.48%) • निफ्टी 50: 23,077.90 ▲ +455.20 (+2.01%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,720 • 🥈 चांदी (1kg): ₹214,700 • 🌤️ उज्जैन: 32°C (हल्के बादल)
ऑटो - टेक

मैनुअल कार चलाते हुए अक्सर होती हैं ये छोटी गलतियां, न करें यह लापरवाही-जानें सब कुछ

📅 11 February 2024, 11:33 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
मैनुअल कार चलाते हुए अक्सर होती हैं ये छोटी गलतियां, न करें यह लापरवाही-जानें सब कुछ
मैनुअल कार चलाते हुए अक्सर होती हैं ये छोटी गलतियां, न करें यह लापरवाही-जानें सब कुछ

दुनियाभर में सबसे ज्यादा मैनुअल ट्रांसमिशन की कारें भारत जैसे देशों में पसंद की जाती हैं। लेकिन भारत में भी इस तरह की कारों को चलाने के दौरान अक्सर लोग गलतियां कर देते हैं। इन गलतियों के कारण बाद में बड़े नुकसान भी होते हैं। इस तरह की कार चलाते हुए किस तरह की गलतियां होती हैं। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

क्लच पर पैर रखना

अक्सर लोग मैनुअल ट्रांसमिशन वाली कारों में क्लच पर पैर रखकर कार चलाने की गलती सबसे ज्यादा करते हैं। क्लच को ज्यादातर लोग डेड पैडल की तरह उपयोग करते हैं। जिससे क्लच प्लेट जल्दी खराब होने का खतरा बढ़ जाता है। इसके साथ ही लंबे समय तक इस तरह कार चलाने से इंजन पर भी बुरा असर होता है।

गियर लीवर पर हाथ रखना 

मैनुअल ट्रांसमिशन वाली कार में लोग गियर लीवर पर हाथ रखकर कार चलाते हैं। ऐसा करने से गियर जल्दी खराब होता है। क्योंकि गियर लीवर पर हाथ रखने से सेलेक्टर फॉर्क रोटेटिंग कॉलर के संपर्क में आ सकता है और गियर बदलने की आशंका बनी रहती है। जिससे हादसा होने का खतरा भी बढ़ जाता है।

गलत गियर में कार चलाना

मैनुअल ट्रांसमिशन वाली कारों को कुछ लोग लंबे समय तक गलत गियर में चलाते हैं। ऐसा करने से कार के इंजन पर बुरा असर होता है और इंजन के अंदरूनी पार्ट्स काफी जल्दी घिस जाते हैं। खराब स्थिति में इंजन सीज तक हो सकता है।

न करें यह लापरवाही

अगर आप भी अपनी कार को लंबे समय तक बिना परेशानी चलाना चाहते हैं। तो कार में कुछ बातों का ध्यान रखना काफी जरूरी होता है। कभी भी कार चलाते हुए क्लच पैडल को डेड पैडल की तरह उपयोग नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही गियर लीवर को आर्मरेस्ट नहीं बनाना चाहिए और कभी भी कार को गलत गियर में नहीं चलाना चाहिए।

For Reference Only - फोटो : istock

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें