Hero Motocorp Sales : भारतीय बाजार में बढ़ी बिक्री
Hero Motocorp Sales November 2022 : हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) ने नवंबर 2022 की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। कंपनी ने नवंबर 2022 में कुल (घरेलू+निर्यात) 3,90,932 दो-पहिया वाहनों की बिक्री की। जबकि, नवंबर 2021 में कंपनी ने कुल (घरेलू+निर्यात) 3,49,393 दो-पहिया वाहनों की बिक्री की थी। यानी, नवंबर 2021 के मुकाबले इस साल नवंबर महीने में कंपनी की बिक्री में 12 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
दोपहिया वाहनों की भारत में बिक्री
नवंबर 2022 में कितनी बिक्री हुई-नवंबर 2021 में कितनी बिक्री हुई-कितना अंतर आया
3,79,839 यूनिट्स 3,28,862 यूनिट्स
मोटरसाइकिलों की बिक्री
नवंबर 2022 में कितनी बिक्री हुई-नवंबर 2021 में कितनी बिक्री हुई-कितना अंतर आया
3,52,834 यूनिट्स 3,29,185 यूनिट्स -
स्कूटरों की बिक्री
नवंबर 2022 में कितनी बिक्री हुई-नवंबर 2021 में कितनी बिक्री हुई-कितना अंतर आया
38,098 यूनिट्स 20,208 यूनिट्स -
भारत से बाहर Hero के कितने दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई?
नवंबर 2022 में कितना निर्यात हुआ-नवंबर 2021 में कितना निर्यात हुआ-कितना अंतर आया
11,093 यूनिट्स 20,531 यूनिट्स -
महंगे हो गए हीरो के 2-व्हीलर्स
Hero MotoCorp Price Increased: हीरो मोटोकॉर्प ने साल के आखिरी महीने में अपने ग्राहकों को बड़ा झटका देते हुए अपने दोपहिया वाहनों को महंगा कर दिया है। हीरो ने अपने मोटरसाइकिल और स्कूटर के पूरे रेंज की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने पहले ही इसकी जानकारी दे दी थी। हीरो ने अपने टू-व्हीलर्स की कीमतों में 1500 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। हालांकि, बढ़ी कीमतें अलग-अलग मॉडल पर अलग-अलग हैं।
VIDA एक्सपीरियंस सेंटर
महीने के दौरान हीरो मोटोकॉर्प के मोबिलिटी ब्रांड VIDA ने बेंगलुरु में अपना पहला एक्सपीरियंस सेंटर लॉन्च किया, जिससे ग्राहकों को एक अलग और पूरी तरह से अलग अनुभव प्रदान किया गया। VIDA अगले जयपुर और दिल्ली में एक्सपीरियंस सेंटर खोलेगा। बहुप्रतीक्षित VIDA V1 की डिलीवरी दिसंबर 2022 के दूसरे सप्ताह से शुरू होने की उम्मीद है।
ये खबर भी पढ़े :
Ladli Laxmi Yojana Registration : खुशखबरी ! आपकी बेटी को मिलेंगे 1 लाख 43 हजार रुपये; ऐसे अप्लाई करें
Glowing Skin Tips : दमकती त्वचा? तो इस तरह बनाएं नमक से फेस मास्क
Mole on the palm : हथेली पर तिल का क्या है महत्व, जानें क्या कहता है आपका भाग्य
एक ही गोत्र में शादी इन 10 कारणों से नहीं हो सकती : आइए जानते हैं
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →