📅 Monday, 28 September 2026 | 03:22 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,820.24 ▼ -1,075.50 (-1.46%) • निफ्टी 50: 22,788.25 ▼ -352.25 (-1.52%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,330 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,500 • 🌤️ उज्जैन: 31°C (हल्के बादल)
ऑटो - टेक

महज 30 हजार रुपये में पूरे साल की वारंटी के साथ खरीदें देश का बेस्ट सेलिंग स्कूटर Honda Activa, 60 kmpl की माइलेज

📅 14 January 2022, 02:04 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
महज 30 हजार रुपये में पूरे साल की वारंटी के साथ खरीदें देश का बेस्ट सेलिंग स्कूटर Honda Activa, 60 kmpl की माइलेज
महज 30 हजार रुपये में पूरे साल की वारंटी के साथ खरीदें देश का बेस्ट सेलिंग स्कूटर Honda Activa, 60 kmpl की माइलेज

टू व्हीलर सेक्टर में माइलेज वाले स्कूटर की लंबी रेंज मौजूद है जिनकी कीमत 50 हजार से 80 हजार रुपये तक हो जाती है अगर आप भी एक स्कूटर खरीदना चाहते लेकिन कम बजट के चलते खरीद नहीं पा रहे हैं तो यहां जान लें होंडा एक्टिवा पर मिलने वाले ऑफर की पूरी डिटेल। होंडा एक्टिवा को अगर आप शोरूम से खरीदते हैं तो इसके लिए आपको 69,645 रुपये से लेकर 71,391 रुपये तक चुकाने होंगे लेकिन यहां बताए गए ऑफर में आप इसे महज 30 हजार रुपये में खरीद सकते हैं।

होंडा एक्टिवा पर आज का ऑफर दिया है सेकेंड हैंड टू व्हीलर खरीदने बेचने वाली वेबसाइट BIKES24 ने जिसने इस स्कूटर को अपनी साइट पर पोस्ट किया है और कीमत रखी है महज 30 हजार रुपये।

बाइक्स 24 पर दी गई जानकारी के मुताबिक, इस स्कूटर का मॉडल 2015 है और ये अब तक 78,859 किलोमीटर चल चुका है। इस होंडा एक्टिवा स्कूटर की ओनरशिप फर्स्ट है और इसका रजिस्ट्रेशन हरियाणा के HR-29 आरटीओ ऑफिस में दर्ज है। कंपनी इस स्कूटर को खरीदने पर कुछ शर्तों के साथ एक साल की वारंटी का प्लान दे रही है जिसके साथ सात दिन का मनी बैक गारंटी प्लान भी दिया जा रहा है।

ये भी पढ़ें–  Business Idea : मात्र 10 हजार रुपये के निवेश से शुरू करें ये शानदार बिजनेस, होगी बम्पर कमाई

इस मनी बैक गारंटी के मुताबिक, अगर आप इस स्कूटर को खरीदते हैं और सात दिन के अंदर इसमें किसी प्रकार की खराबी निकलती है या फिर ये आपको पसंद नहीं आता है तो आप इसे कंपनी में वापस कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें– क्या आप भी बनना चाहते है अमीर : मात्र 20 रुपये का निवेश बनाएगा आपको 10 करोड़ का मालिक, जानिए कैसे

स्कूटर को वापस करने के बाद कंपनी बिना किसी कटौती या बिना किसी सवाल किए आपको आपकी पूरी पेमेंट वापस कर देगी। अगर आप इस ऑफर को पढ़ने के बाद इस होंडा एक्टिवा को खरीदना चाहते हैं तो अब जान लीजिए इस स्कूटर के स्पेसिफिकेशन और माइलेज की पूरी डिटेल।

होंडा एक्टिवा में दिया गया है सिंगल सिलेंडर वाला 109.51 सीसी का इंजन जो 7.79 पीएस की पावर और 8.79 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है जिसके साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है।

होंडा एक्टिवा के ब्रेकिंग सिस्टम की बात करें तो कंपनी ने इसके फ्रंट और रियर व्हील में ड्रम ब्रेक का कॉम्बिनेशन दिया है। होंडा एक्टिवा की माइलेज को लेकर कंपनी का दावा है कि ये स्कूटर 60 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है और यह माइलेज ARAI द्वारा प्रमाणित है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें