📅 Tuesday, 29 September 2026 | 12:19 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,050 • 🥈 चांदी (1kg): ₹231,000 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
ज्योतिषी

आज का राशिफल 19 मई 2025 : रुका हुआ धन वापस मिल सकता, समस्याएं आज जल्दी ही सुलझ जाएंगी, लवमेट का पूरा सहयोग मिलेगा

📅 19 May 2025, 10:28 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 13 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
आज का राशिफल 19 मई 2025 : रुका हुआ धन वापस मिल सकता, समस्याएं आज जल्दी ही सुलझ जाएंगी, लवमेट का पूरा सहयोग मिलेगा
आज का राशिफल 19 मई 2025 : रुका हुआ धन वापस मिल सकता, समस्याएं आज जल्दी ही सुलझ जाएंगी, लवमेट का पूरा सहयोग मिलेगा

मेष (Aries) आज का राशिफल : च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ 

आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातकों के लिए आज के दिन ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। किसी पुराने मित्र से मिलने का मन करेगा। किसी दोस्त से कॉल पर लंबी बात होगी। आपको अच्छा महसूस होगा। कामकाज के मामले में ज्यादातर समस्याएं आज जल्दी ही सुलझ जाएंगी। धैर्य पूर्वक किया गया विचार बहुत फलदायी रहेगा। आपके मन-मुताबिक काम पूरे होंगे।

वृषभ (Taurus) आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो

आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए आज के दिन किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आपके मन में किसी की मदद करने का भाव रहेगा। ईश्वर भक्ति में मन लग सकता है। आपकी रचनात्मक प्रतिभा खुलकर सामने आयेगी। आर्थिक स्थिति भी बेहतर रहेगी। किसी धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा। दूसरों के लिए आपको कुछ त्याग भी करना पड़ सकता है।

मिथुन (Gemini) आज का राशिफल : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह 

आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज के दिन ठीक-ठाक रहेगा। रोजमर्रा के कामों में थोड़ी रुकावटें आ सकती हैं। किसी मसले को लेकर आप असहमत हो सकते हैं। काम पूरा होने में समय लग सकता है। कार्ययोजना बनाकर चलने से ही काम बनेगा। स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा। आज खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। तली-भुनी चीजों को खाने से दूर रहें ।

कर्क (Cancer) आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  

आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज के दिन फेवरेबल रहेगा। रुका हुआ धन मिलने से अधूरे काम आसानी से बन जायेंगे। व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा। लवमेट का पूरा सहयोग मिलेगा। सेहत में सुधार आएगा। समाज के कार्यों में आगे रहेंगे। व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से काम करके अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। आपकी यात्रा सुखद रहेगी। आपके कामों से सभी प्रसन्न रहेंगे।

सिंह (Leo) आज का राशिफल : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए आज के दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। परिवारजनों के लिए आज समय निकालेंगे। उनकी सलाह आपके लिये महत्वपूर्ण रहेगी। आप उनकी हर संभव मदद भी करेंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। नवीन कार्यों के लिए आज का दिन बेहतर है। परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। परिवार में आप कुछ अच्छे बदलाव महसूस कर सकते हैं।

कन्या (Virgo) आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो 

आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आज के दिन आप सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। कार्यस्थल पर किसी सहयोगी से थोड़ा वाद-विवाद हो सकता है। किसी से बिना वजह उलझने से बचें। अपनी वाणी पर संयम रखें। घर में मेहमान के आने से माहौल खुशनुमा बना रहेगा। कोई नया काम सीखने का अवसर मिल सकता है। कोई आपकी योजनाएँ बिगाड़ने की कोशिश कर सकता है, सावधान रहें ।

तुला (Libra) आज का राशिफल : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए आज के दिन जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर जाने का प्रोग्राम बनायेंगे। इस राशि के छात्रों के अंदर कॉम्पिटिशन के प्रति जागरूकता पैदा होगी। करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। अच्छी सेहत का आनन्द उठायेंगे। जरूरतमंद की मदद करेंगे। कुछ गोपनीय बातें आपको पता चल सकती है। माता का सहयोग प्राप्त होगा।

वृश्चिक (Scorpio) आज का राशिफल : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू  

आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज के दिन गृहस्थ जीवन आनन्द से भरा रहेगा। परिवार में भाई-बहनों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को लाभ हो सकता है। दोस्तों के साथ मजेदार समय बीतेगा। संतोष की भावना का अनुभव होगा। घर में किसी मांगलिक प्रसंग का आयोजन हो सकता है। सभी काम बेहतर तरीके से पूर्ण होंगे। सफलता के नए रास्ते मिलेंगे।

धनु (Sagittarius) आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए आज के दिन आलस्य का अनुभव कर सकते हैं। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। उधार लेन-देन से बचना आपके लिये अच्छा रहेगा। रिश्तों में संतुलन बनाकर चलने की जरूरत है। किसी भी पारिवारिक फैसले से पहले जीवनसाथी की राय लेना बेहतर रहेगा। नकारात्मक विचारों से दूरी बनाये रखें। ऑफिस आने-जाने में समस्या महसूस हो सकती है।

मकर (Capricorn) आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी 

आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज के दिन मिला-जुला रहेगा। दूसरों के कामों में दखल देने से आपकी समस्या बढ़ सकती है। सोचे हुए काम में थोड़ी परेशानी हो सकती है। अधिकारी से बातचीत करने में सावधानी रखें। दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। किसी से मुफ्त में कोई चीज़ न लें। संतान संबंधी मामलों में थोड़ी टेंशन हो सकती है।

कुंभ (Aquarius) आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आज के दिन अधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे। आज अनावश्यक चिंता खत्म होगी। इस राशि के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त होंगे। उत्तम दाम्पत्य जीवन की अनुभूति होगी। आज समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार के क्षेत्र में दूसरे लोगों से संपर्क करना फायदेमंद होगा। आपके व्यव्हार से लोग खुश होंगे। आज आपकी तारीफ होगी।

मीन (Pisces) आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची 

आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए आज के दिन बेहतर रहेगा। आप नए काम की प्लानिंग कर सकते हैं। परिवार की समस्या हल हो सकती है। ऑफिस में साथ काम करने वाले लोगों से कोई अच्छी सलाह मिल सकती है, जिसके सहयोग से आपको नौकरी में आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। आपके व्यवहार से लोग बेहद प्रभावित होंगे। आपको ज्यादातर मामलों में सफलता मिल सकती है। गणेश जी को लड्डू चढ़ाएं, आपके पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

● गुरुवार को नहीं करने चाहिए निम्नलिखित कार्य...

● कहानी : दुखवा मैं कासे कहूँ मोरी सजनी-चतुरसेन शास्त्री...

● सपने में दिख रहे हैं केचुएं तो रहिए सतर्क...

● प्रेरणादायक कहानी : सीख जो जीवन बदल दे...

● Adhaar card me photo kaise badale : आधार कार्ड पर फोटो अपडेट करते समय याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें...

● 300 बिल्लियां, आवारा बिल्लियों को घर लाता था फ्लैट मालिक : PMC ने दिया नोटिस...

● स्वप्न शास्त्र : सपने में पंडित को पूजा करते देखने का मतलब शुभ होता है या अशुभ, जानिए...

● कछुए की मूर्ति घर में रखने के फायदे : आइए जानते हैं...

● High Blood Pressure Symptoms: हाई ब्लड प्रेशर के इन 8 लक्षण को न करें इग्नोर, लापरवाही पड़ सकती है महंगी...

● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...

● प्रेरणादायक कहानी : अब पछताये होत क्या जब चिड़ियाँ चुग गई खेत...

● आज का प्रेरक प्रसंग : बिना उसकी कृपा के हम कुछ भी नही...

● पति की किस्मत चमकाने के चमत्कारी उपाय, जानिए यह ऐसे 5 उपाय जो बदल देंगे आपकी फूटी किस्मत...

● सपने में मरी हुई नानी को देखना होता है शुभ या अशुभ, जानिए सपने का अर्थ...

● आश्चर्यजनक आयुर्वेद : अपना घुटना बदलने से पहले...

● जामुन खाने के फायदे : एक बेहतरीन फल...

● आज का प्रेरक प्रसंग : दोहरा दोहन...

● कौन थे ओशो, जानें रहस्यमयी रजनीश के बारे में...
● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...

  • फिटकरी के चमत्कारी फायदे: UTI से लेकर मुंह के अल्सर तक, हर इंफेक्शन में कारगर है ये मिनरल सॉल्ट

  • •┄┅═══❁✿❁● ● ● ❁✿❁═══┅┄•

    ● Disclaimer :इस लेख में दी गई ज्योतिष जानकारियां और सूचनाएं लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं. इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं. पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. पालीवाल वाणी इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले इससे संबंधित पंडित ज्योतिषी से संपर्क करें तथा चिकित्सा अथवा अन्य नीजि संबंधित जानकारी के लिए अपने नीजि डॉक्टरों से परार्मश जरूर लीजिए. पालीवाल वाणी तथा पालीवाल वाणी मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है.

    HISTORY : !!आओ चले बांध खुशियों की डोर...नही चाहिए अपनी तारीफो के शोर...बस आपका साथ चाहिए...समाज विकास की ओर!!

    📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें