ज्योतिषी

आज का राशिफल 7 अक्टूबर 2024 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान

paliwalwani
आज का राशिफल 7 अक्टूबर 2024 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान
आज का राशिफल 7 अक्टूबर 2024 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान

मेष (Aries) आज का राशिफल : च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ 

आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातकों के लिए आज के दिन भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। शासन सत्ता पक्ष व निकटता व गठजोड़ का भी आज आपको भरपूर लाभ मिलेगा। ससुराल पक्ष से आज आपको पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लग सकता है, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा और आप अपनी बुद्धि लगाकर यह सोचेंगे कि इस धन को कहां इन्वेस्ट किया जाए, जिसका भविष्य में लाभ भी उठाएंगे। सायंकाल का समय आज आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं, जिसमें आपकी किसी रसूखदार व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आपके व्यापार के लिए लाभदायक रहेगी।

वृषभ (Taurus) आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो

आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए आज के दिन आप किसी भी कार्य को करेंगे, तो पूरे उत्साह से करेंगे, जो पूर्ण भी अवश्य होगा। आज आपकी सामाजिक कार्यों के प्रति रुचि पढ़ने से आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। आज आपको अपने किसी परिजन के लिए कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज रात्रि के समय आपकी कुछ अनचाहे व्यक्तियों से मुलाकात होगी। आज यदि आपने किसी व्यापार को साझेदारी में करने की सोची है, तो उसे कुछ समय के लिए टाल दें, क्योंकि उसमें आज आपको कुछ परेशानी हो सकती।

मिथुन (Gemini) आज का राशिफल : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह 

आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज के दिन कुछ उलझनों से भरा रहेगा। आज आपके मन में अपने घर व व्यापार के लिए कुछ कोई उलझने रहेंगी, इसलिए आज आपको अपने मन पर नकारात्मक ऊर्जा को हावी नहीं होने देना है, नहीं तो वह आपके काफी सारे बनते हुए काम बिगाड़ने की पूरी कोशिश कर सकते है। आज आपका स्वास्थ्य कुछ नरम नरम रहेगा, क्योंकि आज आपको कोई सेहत से संबंधित समस्या परेशान कर सकती है, जिसके वजह से आप परेशान रहेंगे। यदि आपने पहले कहीं कोई निवेश किया हुआ था, तो आज आप उसे पूरा करने में सफल रहेंगे।

● कहानी : हार की जीत- सुदर्शन

● जामुन खाने के फायदे : एक बेहतरीन फल...

कर्क (Cancer) आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  

आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज के दिन  मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको अपने व्यापार व अपने घर दोनों ही जगह के लिए कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला सीखनी होगी, तभी आप आज दोनों जगह सफलता हासिल कर सकेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे कारण आप प्रसंता की सीढी चढ जाएंगे, लेकिन जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है।

 चाणक्य के इन 5 श्लोक में छिपा है बुद्धिमान व्यक्ति बनने का राज,जानिए

सिंह (Leo)आज का राशिफल : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए आज के दिन कुछ खास रहने वाला है। आज आपको संतान के विवाह की चिंता सता सकती है, जिसके लिए आप अपने किसी मित्र से सलाह ले सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज किसी अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में यदि लंबे समय से कोई अवरोध चल रहा था, तो आज वह समाप्त होगा, जिसके कारण आज आप चैन की सांस लेंगे। सायंकाल के समय धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा का प्रसंग प्रबल होगा। यदि आज आप अपने किसी सगे संबंधी से रूपए पैसे का लेनदेन करें, तो बहुत ही सावधान होकर करें।

चाणक्य के इन 5 श्लोक में छिपा है बुद्धिमान व्यक्ति बनने का राज,जानिए

कन्या (Virgo) आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो 

आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आज के दिन उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है, जिसके कारण आपकी संपत्ति में इजाफा हो सकता है, इसलिए यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित वाद विवाद चल रहा है, तो वह भी आज सुलझेगा, जिसके कारण आपको कोई पैतृक संपत्ति प्राप्त हो सकती है। सायंकाल के समय आज आपकी प्रिय व्यक्तियों से मुलाकात होगी। आज आप संतान के दायित्वों की पूर्ति करने की पूरी कोशिश करेंगे, जिसमें आप सफल भी अवश्य होंगे। विवाह योग्य  जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं, जिन्हें परिवार के सदस्यो द्वारा भी मंजूरी दी जा सकती है।

 500 साल पुराने इस मंदिर में मांगी हर मन्नत साल भर में हो जाती है पूरी..

तुला (Libra) आज का राशिफल : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए आज के दिन कुछ परेशानी भरा रह सकता है। आज नौकरी कर रहे जातकों का अपने किसी सहयोगी से वाद-विवाद हो सकता है, जिसमें आपको अपने अधिकारियों के कोप का भाजन भी बनना पड़ सकता है। यदि आज किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो बहुत ही सावधान होकर जाये,क्योंकि इसमे आपके वाहन की खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है, लेकिन आज आपको अपनी बुद्धि के द्वारा किए गए कार्यों में निराशा हाथ लग सकती है, इसलिए यदि कोई ऐसा कार्य करें, तो बहुत ही सावधान होकर करें।

● प्रेरणादायक कहानी : अब पछताये होत क्या जब चिड़ियाँ चुग गई खेत

वृश्चिक (Scorpio) आज का राशिफल : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू  

आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज के दिन सामान्य रहने वाला है। आज आप अपने कुछ खर्चा को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगाने होगी, नहीं तो वह आपको परेशानी में डाल सकते हैं। यदि आपका कोई कानूनी संबंधित मुकदमा चल रहा है, तो आज वह भी समाप्त होगा। परिवार में आज किसी सदस्य के विवाह पर बात चल सकती है, जिसके कारण परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर भी चर्चा होगी। आज आपको अपने पिताजी के स्वास्थ्य के प्रति भी थोड़ा सचेत रहना होगा, क्योंकि उन्हें यदि पहले से कोई कष्ट है, तो उसके कष्टों में आज वृद्धि हो सकती है।

● कहानी : दुखवा मैं कासे कहूँ मोरी सजनी-चतुरसेन शास्त्री

धनु (Sagittarius) आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए आज के दिन आमदनी में नए-नए स्त्रोत उत्पन्न होंगे, लेकिन इसके लिए आपको अपनी वाणी की सौम्यता को बनाए रखना होगा, नहीं तो वह आपके बनते हुए कामों को बिगाड़ सकती है। विद्यार्थियों ने यदि किसी शिक्षा प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो आज उसका परिणाम आ सकता है, जो आपके लिए उत्तम रूप से लाभदायक रहेगा, जिसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। आज आपके कुछ शत्रु प्रबल रहेंगे, लेकिन परेशान ना हो। सायंकाल तक वह आपस में लड़कर नष्ट हो जाएंगे। परिवार में भी आज आपको मान सम्मान प्राप्त होता दिख रहा है।

 सपने में दिख रहे हैं केचुएं तो रहिए सतर्क

मकर (Capricorn) आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी 

आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज के दिन थोड़ा संभलकर चलने का होगा, इसलिए आज आपको सतर्क रहना होगा। आज आपकी कोई प्रिय व मूल्यवान वस्तु चोरी हो सकती है, जिसके लिए आपको परेशान होना पड़ेगा। संतान की शिक्षा से संबंधित आज आपको कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी, जिसके कारण आप प्रसन्न होंगे। सायंकाल के समय आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। आज आप अपने किसी परिजन के घर किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आज आपको कुछ नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा।

● प्रेरणादायक कहानी : सीख जो जीवन बदल दे

कुंभ (Aquarius) आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आज के दिन आपके चारों ओर का वातावरण सुखद बनाए रहेगा। जिसके कारण घर परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां भी बड़ी नजर आएंगी, जिनके लिए आपको अधिक मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी। परिवार के छोटे बच्चे आज आपसे कुछ फरमाइशे कर सकते हैं, जिन्हें आप पूरी करते नजर आएंगे। सायंकाल के समय आज आप अपने जीवनसाथी को शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं। व्यापार कर रहे लोगों को यदि काफी दिनों से कोई लेन-देन की समस्या परेशान कर रही थी, तो वह आज समाप्त होगी। विरोधी भी आज आपकी तरक्की को देखकर आपसे जलेंगे।

मीन (Pisces) आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची 

आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए आज के दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। यदि आपका कोई पारिवारिक व आर्थिक मामला उलझा हुआ था, तो आज वह आज सुलझ सकता है। रोजगार की दिशा में जो लोग प्रयासरत हैं,वह आज सफलता हासिल करेंगे और उनको आज आय के नए नए स्त्रोत प्राप्त होंगे, जिसके कारण आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगे। सायंकाल के समय आपके सामने कुछ परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन आप उन्हें अपनी चतुर बुद्धि से आसानी से सुलझा लेंगे। आज आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें आपका कुछ धन खर्च भी बढ़ सकता है।

 खूबसूरत दिखना है तो आज से अपनाएं ब्यूटी का सीटीएमपी फार्मूला, जानें क्या है ?

● चौबोली की प्रेम कहानी

● हिंदू धर्म में सुंदरकांड पाठ का विशेष महत्व : यहां पढ़ें

आज का प्रेरक प्रसंग : धीरे चलो

                                       ┄┅═════┅┄

● Disclaimer : इस लेख में दी गई ज्योतिष जानकारियां और सूचनाएं लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. पालीवाल वाणी इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले इससे संबंधित पंडित ज्योतिषी से संपर्क करें.

!! आओ चले बांध खुशियों की डोर...नही चाहिए अपनी तारीफो के शोर...बस आपका साथ चाहिए...समाज विकास की ओर !!
whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
GOOGLE
Latest News
Trending News