ज्योतिषी
आज का राशिफल 28 फरवरी 2024 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : विरोधी आज प्रबल रहेंगे, छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे
paliwalwani
मेष (Aries) आज का राशिफल : च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ
आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन आप घर परिवार की भी वस्तु पर धन खर्च कर सकते हैं, लेकिन आज आपको रुपए पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो आपका धन कहीं फसं सकता है। आज आपको राज्य संबंधित कार्यो मे कोर्ट व कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। हालांकि इसमें अंत में आपको सफलता ही मिलेगी। विरोधी आज प्रबल रहेंगे, लेकिन वह चाह कर भी आपको नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों का किसी संबंधी के कारण तनाव बढ़ सकता है। आपकी माता जी से आज आपकी थोड़ी झड़प हो सकती हैं, लेकिन बाद में उन्हें मनाने की कोशिश अवश्य करें।
भारत सरकार ने महिलाओं को दी खुशखबरी, अब पति के अलावा इन्हें भी बनाया जा सकता है पेंशन का नॉमिनी
•┄┅═══❁✿❁❁✿❁═══┅┄•
वृषभ (Taurus) आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो
आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए आज का दिन माता जी व पिता जी का आशिर्वाद आपके लिए उपयोगी सिद्ध होगा। आपके जो कार्य अधूरे पड़े हैं उन्हे पूरा करने का अवसर प्राप्त होगा। यदि आप कोई घर व मकान खरीदने की सोच रहे हैं तो उसे खरीदने से पहले किसी वरिष्ठ की सलाह अवश्य ले। आपके दांपत्य जीवन मे आनंद आएगा। आपके व्यवसाय में तरक्की होगी, जिससे आपके मन में खुशी की लहर दौड़ेगी। छात्रों को मानसिक से छुटकारा मिलेगा। आज शाम के समय आपको कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है और आप अपने पुराने मित्र के साथ छोटी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं।
सपना देखा कि स्कूल से भाग गया है बेटा, क्या है इसका अर्थ?
•┄┅═══❁✿❁❁✿❁═══┅┄•
मिथुन (Gemini) आज का राशिफल : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके कार्यक्षेत्र में कुछ परिवर्तन लेकर आएगा, जिनसे परेशान होकर आपके साथी लोगों का मूड खराब हो सकता है, लेकिन आप अपनी अच्छी वाणी और अपने व्यवहार से माहौल को सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे। आज आपके परिवार किसी सदस्य की तबीयत बिगड़ने मे थोड़ी बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है, जिसमें धन भी अधिक खर्च होगा। प्रेम जीवन में भी कुछ तनाव रह सकता है। आज का दिन आप परोपकार के कार्यों में व्यतीत करेंगे। विद्यार्थियों को अपने गुरुजनों को अपनी बात समझाने का मौका मिलेगा।
•┄┅═══❁✿❁❁✿❁═══┅┄•
कर्क (Cancer) आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन रसोई में कार्य करते समय सावधानी बरतनी होगी क्योंकि आपके चोट चपेट मे आने की आशंका बनती दिख रही है। व्यवसाय के क्षेत्र में आज मन के अनुकूल लाभ होने से भरपूर योग है। आपकी आर्थिक स्थिति भी पहले की अपेक्षा अधिक सुदृढ़ होगी। आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। यदि परिवर्तन की योजना बन रही है, तो आपको लाभ मिलेगा, लेकिन ध्यान रखें कि इस संबंध में किसी वरिष्ठ की राय अवश्य ले। सायंकाल का समय आज आप धर्म-कर्म के कार्य में व्यतीत कर सकते हैं। शाम का समय के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।
•┄┅═══❁✿❁❁✿❁═══┅┄•
सिंह (Leo)आज का राशिफल : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए आज का दिन आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ हंसी खुशी बिताएंगे। आज दोपहर तक आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जो आपकी संतान या आपकी भाई बहन के भविष्य को लेकर हो सकता है, जिससे आपके पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ेगी, लेकिन आज अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। यदि आपके कुछ कार्य बहुत दिनों से अधूरे पड़े हैं, तो आज उनके पूरे होने का समय आ गया है। ससुराल पक्ष भी आज आपको कोई सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। आज अपने किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे मिलकर आपकी पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी। आज शाम के समय आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में भी जा सकते हैं।
इन राशियों पर मेहरबान होंगे मंगल देव, रूचक योग बनने से खूब कमाएंगे धन-दौलत
•┄┅═══❁✿❁❁✿❁═══┅┄•
कन्या (Virgo) आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन जीवनसाथी के लिए थोड़ा कष्टदायक रहेगा। उनको शरीर के किसी हिस्से में दर्द की स्थिति पैदा होगी, जिससे आपको भागदौड़ व धन अधिक खर्च करना पड़ेगा, लेकिन आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। धैर्य से काम लें और भगवान का स्मरण करें। जल्दी से जल्दी सब ठीक हो जाएगा। यदि कोई संपत्ति खरीदना बेचना चाहते हैं, तो उसका क्रय विक्रय करने से पहले संपत्ति के सभी पहलुओं को गंभीरता से जांच लें अन्यथा आप को नुकसान उठाना पड़ सकता है। ससुराल पक्ष से वाद-विवाद के योग बनते दिख रहे हैं। संतान आज धर्म-कर्म के कार्य में जुटी नजर आएगी।
Bank Holiday 2024: फरवरी में 29 में से 11 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखे फरवरी की छुट्टियों की पूरी लिस्ट
•┄┅═══❁✿❁❁✿❁═══┅┄•
तुला (Libra) आज का राशिफल : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आपको आज अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। खाने पीने पर नियंत्रण रखें। आपकी प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आज वृद्धि होगी और रुके हुए कार्य पूरे होंगे। व्यवसाय के लिए भी दिन अधिकतम लाभदायक रहेगा। आज आपकी अपने कुछ पुराने मित्रों से भी मुलाकात हो सकती है, इसलिए आप उनके साथ कहीं सैर सपाटे पर घूमने का प्लान भी बना सकते हैं। जीवन साथी की सलाह आपके व्यवसाय के लिए लाभदायक सिद्ध होगी।
चाणक्य के इन 5 श्लोक में छिपा है बुद्धिमान व्यक्ति बनने का राज,जानिए
•┄┅═══❁✿❁❁✿❁═══┅┄•
वृश्चिक (Scorpio) आज का राशिफल : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। व्यवसाय में आज आपको राष्ट्रीय मदद मिलने के भरपूर योग बन रहे हैं। यदि आपके पारिवारिक जीवन में कोई समस्या लंबे समय से चल रही है, तो समाप्त होगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा, लेकिन परिस्थितियों के कारण अपने क्रोध पर काबू रखना होगा। परिवारिक जीवन में मंगल कार्य होने से परिवार के सभी सदस्य खुशी से झूम उठेगे। विद्यार्थी अपनी परीक्षा की तैयारियों में मन लगाकर मेहनत करें,गे जिससे उन्हें सफलता प्राप्त होगी।
गुरु करेंगे राशि परिवर्तन, ये राशियां रहेंगी बेहद भाग्यशाली, होंगी मालामाल
•┄┅═══❁✿❁❁✿❁═══┅┄•
धनु (Sagittarius) आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़े तो शीघ्रता व भावुकता से ना ले, नहीं तो भविष्य में वह निर्णय आपके सामने बहुत बड़ी दिक्कत खड़ी कर सकता है, इसलिए यदि कोई निर्णय लेना हो तो सोच समझ कर ही ले। आज अक्समात आपको बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति हो सकती है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज सायंकाल से लेकर रात तक आप देव दर्शन आदि यात्रा पर भी जा सकते हैं। जरूरतमंद लोगों की यथाशक्ति मदद करने से आपको मानसिक शांति मिलेगी। यदि व्यवसाय के लिए योजनाएं चल रही है, तो उनको आज गति मिलेगी। आपकी राज्य मान प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी।
•┄┅═══❁✿❁❁✿❁═══┅┄•
मकर (Capricorn) आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन अपनी नौकरी में परिवर्तन का सोच रहे हैं, तो आज उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। आपको कुछ नए अवसर भी प्राप्त होंगे। आपके पिताजी के आशीर्वाद में उच्च अधिकारियों की कृपा से आज किसी बहुमूल्य वस्तु अथवा संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा आज पूरी होगी, जिसमें आपके परिवार के सभी सदस्य बहुत खुश नजर आएंगे। विद्यार्थी साहित्य व कला के क्षेत्र में भी कैरियर बनाने का मन बना सकते हैं, जिसमें उनको भरपूर सफलता मिलती दिख रही है। आपको आज व्यर्थ के व्यय से बचना होगा। व्यस्तता अधिक रहेगी, लेकिन फिर भी आप अपने दांपत्य जीवन के लिए समय निकाल ही लेंगे।
सपने में दांत गिरता दिखे तो संभल जाएं नहीं तो होगा बुरा असर!
•┄┅═══❁✿❁✿❁═══┅┄•
कुंभ (Aquarius) आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके कार्यक्षेत्र में आय के नए स्रोत बनेंगे, लेकिन आपकी वाणी आज आपको विशेष सम्मान दिलाएगी, जिससे आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा, लेकिन आज भागदौड़ अधिक करने के कारण मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, इसलिए आपको सावधान रहना होगा,जो लोग विदेशी व्यापार करते हैं, उनको आज आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे और अपने व्यवसाय की नई योजनाएं भी बनाएंगे।
सपने में दिख रहे हैं केचुएं तो रहिए सतर्क
•┄┅═══❁✿❁❁✿❁═══┅┄•
मीन (Pisces) आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मामा पक्ष से आज आपको कोई उपहार प्राप्त हो सकता है। सायंकाल के समय आज किसी भी मित्र से मुलाकात आपके सारे बिगड़े कार्य बना देगी, जिससे मन में खुशी की लहर दौड़ेगी। आज शाम को आपके परिजनों से भेट होगी, लेकिन ध्यान रखें कि वाणी पर संयम संयम न रखने से विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। साथ ही आपके धन सम्मान और यश कीर्ति में भी वृद्धि होगी। आप अपनी संतान के भविष्य के लिए कुछ धन भी खर्च कर सकते हैं। आपको विदेश गमन का भी मौका मिल सकता है, जो आपके बिजनेस के लिए फायदेमंद होगा।
खूबसूरत दिखना है तो आज से अपनाएं ब्यूटी का सीटीएमपी फार्मूला, जानें क्या है ?
•┄┅═══❁✿❁❁✿❁═══┅┄•
ये खबर भी पढ़े :
- Health Tips : कई दिनों से पेट नहीं हो रहा साफ, गंदगी का बोझ बढ़ रहा है, इन 4 आयुर्वेदिक नुस्खों का करें सेवन बॉडी के साथ दिमाग भी होगा हल्का
- Aries Yearly Horoscope 2024 : मेष राशि वालों को होगा आकस्मिक धनलाभ, पदोन्नति के भी योग, जानें साल 2024 का आर्थिक और करियर राशिफल
- Whatsapp पर मैसेज शेड्यूल करना हुआ आसान, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
- सिम खरीदने का नियम बदल गया है : उल्लंघन करने पर लगेगा 10 लाख का जुर्माना...!
- 2024 Horoscope : 2024 में शनि नहीं बदलेंगे चाल, इन राशियों को होगा बड़ा धन लाभ और बढ़ेगा मान-सम्मान
- Toll Tax Rules : यदि आप इन पांच श्रेणियों में आते हैं तो टोल टैक्स देने की नहीं है जरूरत, जानें क्या है आपका अधिकार
•┄┅═══❁✿❁❁✿❁═══┅┄•
!! आओ चले बांध खुशियों की डोर...नही चाहिए अपनी तारीफो के शोर...बस आपका साथ चाहिए...समाज विकास की ओर !!