ज्योतिषी

आज का राशिफल 19 जुलाई 2023 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान, पढ़ें

Paliwalwani
आज का राशिफल 19 जुलाई 2023 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान, पढ़ें
आज का राशिफल 19 जुलाई 2023 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान, पढ़ें

paliwalwani.com news-todays horoscope 19 july-2023

? मेष (Aries) आज का राशिफल : च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ

आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन सोने या कुछ और सुरक्षित विकल्पों में निवेश करने के लिए अनुकूल समय है। कार्य क्षेत्र में अपना काम किसी और को ना दें। अच्छी फिगर पाने के लिए कसरत करने से नहीं चूकेंगे। घर में सुख शांति बनी रहेगी। प्रॉपर्टी से जुड़े पेपर वर्क का काम पूरा हो जाएगा। किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट के समाप्त होने पर संतोष का अनुभव करेंगे। जीवन के तनावों से निपटने की कोशिशकारें। प्यार में कमिटमेंट से डर रहे हैं।

? वृषभ (Taurus) आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो

आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए आज का दिन खर्चों पर क़ाबू रखने की ज़रूरत है। ख़र्चे सिर चढ़कर बोलने लगे हैं। कार्यक्षेत्र में हर काम पर कड़ी नज़र रखने की ज़रूरत पड़ेगी। जिम ज्वाइन कर सकते हैं। आपने सेहतमंद जीवन जीने का फ़ैसला ले लिया है। पारिवारिक परिस्थितियां सुखद बनी रहेंगी। नई प्रॉपर्टी पर क़ब्ज़ा मिल सकता है। छात्रों को अपना मनपसंद विषय मिल जाएगा। जिसे चाहते हैं उससे दिल की बात करने में ना घबराएँ।

? मिथुन (Gemini) आज का राशिफल : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह 

आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन धन संबंधी महत्वपूर्ण फ़ैसले लेने होंगे और जो सही साबित होंगे। कार्यक्षेत्र में असंतुष्ट रह सकते हैं, ख़ासकर सीनियर्स के फ़ैसलों के कारण। सेहत के मामले में खाने पीने से जुड़ा परहेज़ बहुत ज़रूरी है। घर के बुजुर्गों का मूड ख़राब रह सकता है। इस स्थिति को चतुराई से संभालने की ज़रूरत है। प्रॉपर्टी से जुड़े मसले सौहार्द रूप से सुलझ जाएंगे। छात्रों के लिए अनुकूल समय है, हालाँकि कार्यभार ज़्यादा हो सकता है।

? कर्क (Cancer) आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  

आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन धन वर्षा के योग बने रहेंगे, कमाई अच्छी हो रही है। कार्यक्षेत्र में आपका काम उच्चाधिकारियों की नज़रों में आएगा। कसरत के रूटीन को फ़ॉलो करना मुश्किल हो रहा है। परिवार की कुछ गतिविधियों को लेकर आप असमंजस में रह सकते हैं। परिस्थितियों को गंभीरता से लें व समझें। प्रॉपर्टी से जुड़ा मसला आपके पक्ष में हल हो जाएगा। किसी को दिलो जान से चाहते हैं। उसके लिए कुछ भी करने के लिए तैयार हैं।

? सिंह (Leo)आज का राशिफल : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए आज का दिन आर्थिक स्थिति को मज़बूत करने की ज़रूरत है। फ़िज़ूलखर्ची से बचें। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए अनुकूल समय है। सेहत के मामले में किसी की सलाह काम आएगी। घर में सुख शांति बनी रहेगी, इसका आनंद लें। छात्र बेहद जुनून के साथ काम कर रहे हैं। इस जुनून कारण लीड में रहेंगे। कुछ बातों के लिए सहमत होना पड़ता पड़ सकता है। हो सकता है आप इन बातों से इत्तफ़ाक़ नहीं रख सकते। जिससे प्यार करते हैं उसे प्रभावित करने की कोशिश करेंगे।

? कन्या (Virgo) आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो 

आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन मज़बूत आर्थिक स्थिति नई योजनाओं पर काम करने के लिए प्रेरणा देगी। काम में बारीकियों पर ग़ौर करेंगे और गलतियों को पकड़ लेंगे। सेहत के प्रति आपके प्रयासों में कमी दिख रही है। पारिवारिक मसले इस समय आपके जीवन की प्राथमिकता बने रहेंगे। धार्मिक यात्रा के शुभ योग बन रहे हैं। प्रॉपर्टी से जुड़े अच्छे रिटर्न मिलने की उम्मीद कर सकते हैं। कोई आपके घर आ सकता है। मेहमाननवाज़ी से उसे ख़ुश करें।

? तुला (Libra) आज का राशिफल : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक सुख समृद्धि बनी रहेगी, कोई कमी महसूस नहीं होगी। कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों को परास्त करने में सफल रहेंगे। फ़िट व एनर्जेटिक महसूस करेंगे। छात्रों को अपने एसाइनमेंट पूरे करने का समय मिल जाएगा। सामाजिक रूप से आपकी लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। आपके दोस्तों की गिनती भी बढ़ रही है। रियल इस्टेट में लाभ के योग बने रहेंगे। विवाग की बात पक्की होने में अभी कुछ और समय लग सकता है।

? वृश्चिक (Scorpio) आज का राशिफल : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू  

आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। जीवनशैली में हो रहे बदलाव सेहत के लिए अनुकूल होंगे। गृहणियों के पास काम बहुत होगा और मदद बिलकुल नहीं। घर में कुछ ज़रूरी बदलाव करने के इच्छुक रहेंगे। दोस्तों पर बहुत ज़्यादा ख़र्चा कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति को बनाए रखने के लिए ख़र्चे सोच समझकर ही करें। समाज के महत्वपूर्ण लोगों के साथ संबंध स्थापित करेंगे। छात्रों के लिए विशेष सफलता का समय है। कोई आपकी बातों से आपके प्रति प्रभावित हो सकता है।

? धनु (Sagittarius) आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक मसलों में सूझ-बूझ अपनाएं। चालू स्कीमों में निवेश करने से बचें। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन बेहतर से बेहतरीन हो रहा है। सामाजिक जीवन में चहल पहल बनी रहेगी। कई लोगों से मिलने का मौक़ा मिलेगा। खाने पीने में परहेज़ करें नहीं तो सेहत गड़बड़ा सकती है। बच्चों का व्यवहार चिंता का विषय बन सकता है। प्रतिष्ठित लोगों के समक्ष महत्वपूर्ण बातों का प्रतिनिधित्व करेंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध मज़बूत करने का समय है।

? मकर (Capricorn) आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी 

आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन धन की कोई कमी नहीं है। इसके बावजूद ख़र्च करने से पहले सोच विचार ज़रूर करें। कार्यक्षेत्र की परिस्थितियां अनुकूल बनी रहेंगी। कसरत करने को अपने जीवन का अहम हिस्सा बना लिया है। घर के अधूरे काम निपटाने का सही समय है। प्रॉपर्टी पर कब्ज़ा मिलने के शुभ योग बन रहे हैं। छात्रों में आत्मविश्वास बना रहेगा। आत्मविश्वास के बल हर परीक्षा को सफलतापूर्वक पास करेंगे। प्यार का जवाब प्यार से आएगा, प्रपोज़ल भेजने की हिम्मत तो करें।

? कुंभ (Aquarius) आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन फ़ाइनेंशियल एक्सपर्ट की राय लेते हुए ही कोई महत्वपूर्ण फ़ैसला लें। कार्यक्षेत्र में आपकी विशेषज्ञता को स्वीकार किया जाएगा। सेहतमंद जीवन का आनंद ले रहे हैं। परिवार में किसी की मदद करने की ज़रूरत पड़ेगी, उसे निराश न करें। यात्रा सुखद रहेगी, लंबी यात्रा के भी शुभ योग बन रहे हैं। सम्पत्ति से अच्छे रिटर्न की उम्मीद रखना सही रहेगा। अचल सम्पत्ति के बाज़ार में उतार चढ़ाव का अनुभव कर सकते हैं।

? मीन (Pisces) आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची 

आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक स्थिति का अच्छी तरह से जायज़ा ले। उसके बाद ही कोई कम दम उठाएं। करियर में आगे बढ़ने का समय है, फायदा उठाएं। काम की बारीकियों पर ध्यान देना न भूले। सेहत का ध्यान रखें। छात्रों के लिए अनुकूल समय चल रहा है। महत्वपूर्ण लोगों से बातचीत हो सकती है। बातचीत के दौरान ध्यान रखें कि ग़लतफहमी ना उभरे। पार्टनर के साथ विंडो शॉपिंग का आनंद ले सकते हैं।

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
Latest News
Trending News