आज का दैनिक राशिफल 28 जुलाई 2026 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान
मेष (Aries) आज का राशिफल : च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ
-
आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातक के लिए आज के दिन मन के विजेता बनकर आप अपने काम को समय रहते पूरा कर लेंगे जिससे आपके बॉस भी आपसे खुश होंगे। गृहस्थ जीवन को खुशनुमा बनाने में भी आप अपना पूरा जोर लगाएंगे फिर भी जीवनसाथी गुस्सा दिखा सकता है। उन्हें मनाने की कोशिश करें। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते के भविष्य को लेकर बहुत सोचेंगे और ज्यादातर सोचने में ही बिताएंगे।
● सपने में खुशी का माहौल देखना क्या संकेत देता है? जानिए इसका अर्थ और फल
● पीपल द्वारा नवग्रह दोष दूर करने के उपाय वैदिक दृष्टिकोण से भारतीय संस्कृतिमें पीपल देववृक्ष
● तुलसी के पौधे को मुरझाने से बचाएं, ये 10 खास नियम अपनाएं
वृषभ (Taurus) आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो
-
आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए आज के दिन कई मामलों में आपके लिए सावधानी भरा रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें और सेहत पर पूरा ध्यान रखें। यह दोनों ही चीजें आपको परेशान कर सकती हैं फिर भी जैसे तपती धूप में एक पेड़ की छाया काम करती है, ऐसे ही इनकम भी ठीक-ठाक रहने से आपको ज्यादा परेशानी नहीं होगी। परिवार में प्रिय जनों के साथ आनंद लेंगे। गृहस्थ जीवन भी अच्छा रहेगा और प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते को खूबसूरत बनाने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे और वह कोशिश कामयाब भी रहेगी।
● सपने में खुशी का माहौल देखना क्या संकेत देता है? जानिए इसका अर्थ और फल
● घर में आने वाले आर्थिक संकट को बतलाते हैं, ये 5 संकेत, तुरंत हो जाए सतर्क
मिथुन (Gemini) आज का राशिफल : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
-
आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज के दिन अपनी उम्मीदों पर ग्रहण ना लगे, इसका पूरा ध्यान आपको रखना होगा और उसके लिए प्रयास में लगे रहना होगा। आपकी जो बड़ी महत्वाकांक्षा है, उसको पूरा करने के लिए आज का दिन अच्छा है। प्रतियोगिता में सफलता मिल सकती है। आपको कोई अच्छा पद मिल सकता है। लंबी यात्रा के योग बनेंगे। गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन में खटपट हो सकती है।
● बिजनेस और करियर में चाहिए सफलता, समस्या नहीं, हल तलाशें : जीवन में उतार लें चाणक्य की ये बातें
● नक्षत्रों से संबंधित वृक्ष : नक्षत्र मास के नाम
कर्क (Cancer) आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
-
आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज के दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा।। इस राशि के लोगों को अपने काम पर अधिक फोकस करना होगा। आपके लिए सलाह है कि अपनी भावना और विचारों पर आज नियंत्रण और संयम रखें। कई लोगों आज शरीर में सुस्ती महसूस करेंगे, ऊर्जा की कमी से काम अटक सकता है। आपकी परेशानी का कारण किसी प्रकार का तनाव है। शाम को घर में अधिक समय बिताने से घरवालों को अच्छा लगेगा।
● 5 इन जगहों पर एक दिन भी न करें निवास, वरना होगा भारी नुकसान : आचार्य चाणक्य
● आज का प्रेरक प्रसंग : बिना उसकी कृपा के हम कुछ भी नही...
● पति की किस्मत चमकाने के चमत्कारी उपाय, जानिए यह ऐसे 5 उपाय जो बदल देंगे आपकी फूटी किस्मत...
सिंह (Leo) आज का राशिफल : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
-
आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए आज के दिन उत्साह में रहेंगे लेकिन परिवार की कुछ चुनौतियां आपका ध्यान आकर्षित करेंगी। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। खर्चे बढ़ेंगे, सावधानी रखें। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन को मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत नजर आएंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग खुशनुमा समय का आनंद उठाएंगे।
● सपने में मरी हुई नानी को देखना होता है शुभ या अशुभ, जानिए सपने का अर्थ...
कन्या (Virgo) आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
-
आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आज के दिन उम्मीदों से भरा रहेगा। इनकम में बढ़ोतरी होने से आपका मन हर्षित होगा। कामों में सफलता तेजी से मिलेगी लेकिन सरकारी काम में बाधा ना पहुंचाएं वरना नुकसान उठाना पड़ सकता है। सेहत बढ़िया रहेगी। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा लेकिन जो लोग प्रेम जीवन में हैं, वो अपने रिश्ते को लेकर थोड़े चिंतित हो सकते हैं।
● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...
● स्वप्न शास्त्र : सपने में पंडित को पूजा करते देखने का मतलब शुभ होता है या अशुभ, जानिए...
तुला (Libra) आज का राशिफल : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
-
आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए आज के दिन एक बढ़िया बनाने के लिए आप अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। आपके रिश्ते में रोमांस रहेगा जिससे जीवन साथी भी खुश रहेगा। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो आज का दिन आपके रिश्ते को खूबसूरती देगा लेकिन काम के सिलसिले में दिनमान थोड़ा कमजोर है। बाकी बातों पर ध्यान लगाने से आप अपने काम से पिछड़ सकते हैं, इसलिए थोड़ा ध्यान रखें। सेहत ठीक ठाक रहेगी।
● बजरंगबली और संकटमोचन के नामों में भगवान शब्द क्यों नहीं जुड़ता...!
● प्रेरणादायक कहानी : अब पछताये होत क्या जब चिड़ियाँ चुग गई खेत...
वृश्चिक (Scorpio) आज का राशिफल : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
-
आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज के दिन मजबूत बनाने में भाग्य भी आपकी सहायता करेगा। जो कुछ करना चाहेंगे उसमें सफलता मिलेगी लेकिन अपने ध्यान को एकाग्र करके ही काम करें। नौकरी पेशा लोग अपने काम में मजबूती से प्रभाव दिखाएंगे। व्यापारियों को भी लाभ होगा। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन की खुशियों का आनंद उठाएंगे और प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते में चल रही तनातनी को दूर करने की पूरी कोशिश करेंगे।
● धन संबंधित उपायों की सम्पूर्ण व्याख्या : असम्भव की प्राप्ती के लिये उपाय नही करें...
● गुरुवार को नहीं करने चाहिए निम्नलिखित कार्य...
● कहानी : दुखवा मैं कासे कहूँ मोरी सजनी-चतुरसेन शास्त्री...
धनु (Sagittarius) आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
-
आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए आज के दिन मन थोड़ा सा कमजोर है, इसलिए शांति और समझदारी से ही दिन गुजारना सही रहेगा। खर्चों में थोड़ी तेजी आने से मानसिक चिंताएं बढ़ेंगी लेकिन यह अल्पकालीन है, इसलिए ज्यादा परेशान मत हों। काम के मामले में आपकी सोच आपके काम आएगी। व्यापार भी तेजी से बढ़ेगा। सेहत उतार-चढ़ाव के बीच स्थिर रहेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन को शांति से बिताएंगे और अपने प्रिय से खूब बातचीत करेंगे। गृहस्थ जीवन शांतिपूर्ण रहेगा।
● सपने में दिख रहे हैं केचुएं तो रहिए सतर्क...
● कछुए की मूर्ति घर में रखने के फायदे : आइए जानते हैं...
● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...
मकर (Capricorn) आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
-
आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज के दिन अपनी सेहत का खास ख्याल रखें और भोजन भी सही समय पर सही मात्रा में और सही तरीके का करें। काम के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। आपकी योजनाएं फलीभूत हो कर आप के हक में फैसला सुनाएंगी। गृहस्थ जीवन में जीवन साथी धार्मिक रवैया अपनाएगा। घर में कोई पूजा पाठ बड़े स्तर पर हो सकती है। प्रेम जीवन में संलग्न लोग अपने रिश्ते की बेहतरी के लिए कोशिश करते नजर आएंगे। रिश्ते में गहराई बढ़ेगी।
● प्रेरणादायक कहानी : सीख जो जीवन बदल दे...
● जामुन खाने के फायदे : एक बेहतरीन फल...
● कौन थे ओशो, जानें रहस्यमयी रजनीश के बारे में...
कुंभ (Aquarius) आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
-
आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आज के दिन कुछ नई समाचार लेकर आएगा। आपके कुछ खर्चे बढ़ सकते हैं जो अचानक से आपके बैंक बैलेंस पर असर डाल सकते हैं लेकिन आप अपनी सूझबूझ से बात को अच्छे से मोड़ लेंगे और अपनी इनकम से किसी तरह खर्चों को पूरा कर पाएंगे। सेहत में हल्का उतार-चढ़ाव रहेगा। शादीशुदा लोग गृहस्थ जीवन को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे लेकिन प्रेम जीवन बिता रहे लोग दिन का आनंद लेंगे।
● गाय का दूध हल्का पीला क्यों होता है...!
मीन (Pisces) आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
-
आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए आज के दिन आप पूरी ईमानदारी से बिताना पसंद करेंगे। पूजा पाठ भी करेंगे और धार्मिक कामों पर खर्च भी कर सकते हैं। प्रेम जीवन पूरी तरह से रोमांटिक रहेगा और शादीशुदा लोग गृहस्थ जीवन जीवन को लेकर थोड़े से परेशानी में रहेंगे क्योंकि जीवन साथी का बर्ताव आपकी समझ से परे होगा। काम के सिलसिले में दिनमान बढ़िया है जिससे आप अपने काम में आगे बढ़ेंगे।
● सांवरे से नाता : एक अनूठी प्रेम गाथा...!
● आश्चर्यजनक आयुर्वेद : अपना घुटना बदलने से पहले...
•┄┅═══❁✿❁● ● ● ❁✿❁═══┅┄•
-
"रुख़्सत हुआ तो आँख मिला कर नहीं गया,वो क्यूँ गया है ये भी बता कर नहीं गया"..!
-
"जंग में कौन निकलता है घरों से बाहर, तू ने आवाज़ लगाई थी लिहाज़ा निकले"..!
-
"प्रेम बोला नहीं जा सकता, बताया नहीं जा सकता दिखाया नहीं जा सकता। प्रेम चित्त से चित्त का अनुभव है : संत "...!! तुकाराम
-
चुप हूँ सब जानता मगर हूँ मैं...ये न समझो कि बे-ख़बर हूँ मैं...!
•┄┅═══❁✿❁● ● ● ❁✿❁═══┅┄•
● Disclaimer :इस लेख में दी गई ज्योतिष जानकारियां और सूचनाएं लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं. इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं. पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. पालीवाल वाणी इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले इससे संबंधित पंडित ज्योतिषी से संपर्क करें तथा चिकित्सा अथवा अन्य नीजि संबंधित जानकारी के लिए अपने नीजि डॉक्टरों से परार्मश जरूर लीजिए. पालीवाल वाणी तथा पालीवाल वाणी मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है.
HISTORY : !!आओ चले बांध खुशियों की डोर...नही चाहिए अपनी तारीफो के शोर...बस आपका साथ चाहिए...समाज विकास की ओर!!
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
आज का दैनिक राशिफल 11 सितंबर 2026 शुक्रवार : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल - किन राशि वालों को रहना होगा सावधान
आज का दैनिक राशिफल 10 सितंबर 2026 गुरूवार : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल - किन राशि वालों को रहना होगा सावधान
आज का दैनिक राशिफल 9 सितंबर 2026 बुधवार : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल - किन राशि वालों को रहना होगा सावधान
आज का दैनिक राशिफल 8 सितंबर 2026 मंगलवार : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल - किन राशि वालों को रहना होगा सावधान
आज का दैनिक राशिफल 7 सितंबर 2026 सोमवार : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल - किन राशि वालों को रहना होगा सावधान