📅 Wednesday, 07 October 2026 | 11:03 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,784.38 ▼ -283.43 (-0.39%) • निफ्टी 50: 22,682.35 ▼ -93.75 (-0.41%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,570 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,800 • ☀️ उज्जैन: 32°C (साफ आसमान)
ज्योतिषी

आज का दैनिक राशिफल 23 अगस्त 2026 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान

📅 23 August 2026, 12:31 AM • ✍️ indoremeripehchan.in • ⏱️ 19 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
आज का दैनिक राशिफल 23 अगस्त 2026 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान
आज का दैनिक राशिफल 23 अगस्त 2026 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान

मेष (Aries) आज का राशिफल : च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ 

  1. आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातक के लिए किसी नए व्यक्ति से मिलना हो सकता है जो निजी एवं व्यवसायी रूप में आपकी सहायता करेगा। कुछ पुराने रिश्ते यदि दूर जा रहे हैं तो निराश न हों, इसमें भी आपकी ही भलाई है। यदि किसी चीज़ को जकड़ के रखने का प्रयास करेंगे तो दर्द आपको ही होगा। अपने आपको परिस्थतियों के अनुसार ढालने का प्रयास करें। बदलाव जीवन का एक अहम् हिस्सा है और यह आपके लिए भी हितकारी है।काम से संबंधित किसी यात्रा के योग बन सकते हैं।रिश्तों में बदलाव के कारण मन में कुछ असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो सकती है किन्तु यह बदलाव आपके हित में हैं, इनसे घबराएं नहीं। बिगड़ते रिश्तों में जल्द ही सुधार होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नियमित रूप से कर रहे व्यायाम से जल्द ही अच्छा फल मिलेगा। 

● सपने में खुशी का माहौल देखना क्या संकेत देता है? जानिए इसका अर्थ और फल

● पीपल द्वारा नवग्रह दोष दूर करने के उपाय वैदिक दृष्टिकोण से भारतीय संस्कृतिमें पीपल देववृक्ष

● तुलसी के पौधे को मुरझाने से बचाएं, ये 10 खास नियम अपनाएं

वृषभ (Taurus) आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो

  1. आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए आज आपको जीवन में सबकुछ सकारात्मक रह सकता है। सही समय पर आपके पास आपकी ज़रुरत के संसाधन प्राप्त हो जाते हैं। कमी केवल इस विचार में है की जीवन में आप जो पान चाहते हैं उसके लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी और कमी हो सकती है। अपने विचारों को कमी की बजाय सम्पन्नता पर फोकस रखें। आज नया कॉन्ट्रैक्ट मिलने के आसार हैं। इस अवसर को जाने न दें। लव - प्रियजनों से अपनी बात शेयर करने में झिझक न करें। उनसे आज पूरा सहयोग मिलेगा।मौसम में बदलाव आपकी सेहत को प्रभावित कर सकता है।

● सपने में खुशी का माहौल देखना क्या संकेत देता है? जानिए इसका अर्थ और फल

● घर में आने वाले आर्थिक संकट को बतलाते हैं, ये 5 संकेत, तुरंत हो जाए सतर्क

● High Blood Pressure Symptoms: हाई ब्लड प्रेशर के इन 8 लक्षण को न करें इग्नोर, लापरवाही पड़ सकती है महंगी...

मिथुन (Gemini) आज का राशिफल : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह 

  1. आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज आप किसी बात को लेकर परेशान रह सकते है। लेकिन, उसका ज्यादा तनाव ना लें, जल्द ही हल मिलेगा। आपका आज काम में फोकस बहुत अच्छा बना हुआ है, इसका उपयोग अपना काम करने में करें। अपने व्यापार या व्यवसाय के बारे में गंभीरता से विचार करें। आप जैसा चाहते हैं आपके जीवन में वैसे बदलाव जल्द ही आयेंगे।मेहनत करनी पड़ेगी तभी फल मिलेगा। नौकरी बदलने का अवसर मिल सकता है जो आपके लिए अच्छा रहेगा। प्रियजनों के साथ आज थोड़ा समय अवश्य बिताने का प्रयास करें। काम और घर के बीच में संतुलन रखें।शुगर और ब्लड प्रेशर के मरीजों को सावधानी रखनी होगी।

● बिजनेस और करियर में चाहिए सफलता, समस्या नहीं, हल तलाशें : जीवन में उतार लें चाणक्य की ये बातें

● नक्षत्रों से संबंधित वृक्ष : नक्षत्र मास के नाम

कर्क (Cancer) आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  

  1. आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए शुरुआत आज किसी नुकसान के साथ हो सकती है लेकिन फिर लाभ वाली स्थिति बनेगी। आज धन संबंधी कोई बुरी खबर मिल सकती है। किसी प्रकार का कोई नुकसान हो सकता है, सावधानी बरतें। आज किसी को उधार न दें और यदि कोई उधार लिया हुआ है, तो उसे जल्द से जल्द उतारने का प्रयास करें। आज किसी प्रकार का दान अवश करें। अपने तरीकों को समय के साथ बदलना समझदारी रहेगी। परिस्थिति प्रतिकूल हो सकती हैं, किन्तु अपना संयम बनाए रखें। आज रिश्तों में कुछ नकारात्मकता के कारण तनाव बढ़ सकता है। सकारात्मक सोच बनाए रखें। आपको सेहत के मामले में कुछ अच्छा रहेगा। पुराने दर्द में रह सकता है।

● 5 इन जगहों पर एक दिन भी न करें निवास, वरना होगा भारी नुकसान : आचार्य चाणक्य

● आज का प्रेरक प्रसंग : बिना उसकी कृपा के हम कुछ भी नही...

● पति की किस्मत चमकाने के चमत्कारी उपाय, जानिए यह ऐसे 5 उपाय जो बदल देंगे आपकी फूटी किस्मत...

सिंह (Leo) आज का राशिफल : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

  1. आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए कुछ अजीब सी स्थिति वाला दिन रह सकता है। परिचितों और दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा, लेकिन मन में एक खालीपन सा महसूस हो सकता है। थोड़ा समय मेडिटेशन में बिताएं, इससे आपके मन को शान्ति मिलेगी और अध्यात्मिक प्रगति के लिए भी यह एक अच्छा कदम है। काम में आपको ज्यादा फोकस करना होगा। कुछ मामलों में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। प्रेमियों के लिए समय अच्छा है। परिस्थितियां आपके रिश्तों के लिए अनुकूल हैं। तनाव और चिंता के कारण सेहत में कुछ परेशानी हो सकती है।

 ● सपने में मरी हुई नानी को देखना होता है शुभ या अशुभ, जानिए सपने का अर्थ...

कन्या (Virgo) आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो 

  1. आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आपके मन में तनावपूर्ण स्थिति रह सकती है। मन में बहुत से विचार चल रहे हैं किन्तु उन्हें लागू नहीं कर पा रहे हैं जिस कारण दुविधा हो सकती है। दूसरों पर भरोसा करना सीखें। परफेक्शन पर इतना ध्यान न दें की उससे आपके स्वास्थ्य, मन की शान्ति और रिश्तों पर भी नकारात्मक असर हो। सकारात्मक दृष्टिकोण रखने का प्रयास करें।अपनी सोच सकारात्मक बनाएं रखें नहीं तो इससे आपका ही नुकसान हो सकता है। बेवजह किसी पर शक न करें। अपनी सोच को सकारात्मक बनाए रखेंगे तो रिश्तों में सुधार होगा। किसी और की बातों से प्रभावित न हों। किसी पुरानी बीमारी से निजात के लिए शरीर और मन दोनों का उपचार आवश्यक है।

● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...

● स्वप्न शास्त्र : सपने में पंडित को पूजा करते देखने का मतलब शुभ होता है या अशुभ, जानिए...

तुला (Libra) आज का राशिफल : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

  1. आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए आप जो पाना चाहते हैं उसकी ओर तेजी से बढ़ेंगे। योजनाओं में गति आएगी और पुराने अटके काम भी पूरे हो सकते हैं। कुछ नए लोगों से मुलाकात आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। आपको थोड़ा आराम करने और एकांत में रहने पर भी जोर देना चाहिए।आपके कार्य पुरस्कृत होंगे। आप अपने लक्ष्यों को पूरा करने की ओर अग्रसर हैं। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होने के योग बन रहे हैं। आपके लिए नए रिश्ते की शुरुआत का समय है। सेहत चिंता का विषय है, अत्यधिक काम न करें। 

● बजरंगबली और संकटमोचन के नामों में भगवान शब्द क्यों नहीं जुड़ता...!

● प्रेरणादायक कहानी : अब पछताये होत क्या जब चिड़ियाँ चुग गई खेत...

वृश्चिक (Scorpio) आज का राशिफल : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू  

  1. आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आपको अपने जीवन के लक्ष्य को लेकर मन में कुछ कन्फ्यूजन बना रह सकता है। आप में भरपूर योग्यता होते हुए भी आप अपना कौशल पूरी तरह से इस्तेमाल नहीं कर पा रहे जिससे मन में असंतोष की भावना होती है। यदि आपके कुछ सपने हैं, तो उन्हें पूरा करने के लिए आज कोई कदम अवश्य उठाएं, चाहे वह कितना ही छोटा हो। इससे आपकी ऊर्जा को उचित दिशा मिलेगी। यदि अपना व्यवसाय आरम्भ करना चाहते हैं तो यह उचित समय है, अवसर और साधन आसानी से प्राप्त होंगे। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को काफी अच्छी तरह से निभाएंगे। आपको पैरों में दर्द की शिकायत रह सकती है।

● धन संबंधित उपायों की सम्पूर्ण व्याख्या : असम्भव की प्राप्ती के लिये उपाय नही करें...

● गुरुवार को नहीं करने चाहिए निम्नलिखित कार्य...

● कहानी : दुखवा मैं कासे कहूँ मोरी सजनी-चतुरसेन शास्त्री...

धनु (Sagittarius) आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

  1. आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए कुछ चुनौतियों और परेशानियों से भरा रह सकता है। किसी बात की चिंता करने की बजाय उसका हल निकालने का प्रयास करें। सब कुछ जानते बूझते हुए चुप न रहें नहीं तो इससे आपका और आपके प्रियजनों का नुकसान हो सकता है।  निजी जीवन से संबंधित कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले किसी से सलाह अवश्य करें। अपने मूड स्विंग को नियंत्रण में रखें। उन लोगों के लिए थोड़ा तनाव भरा रह सकता है, जो नई जॉब ढूंढ रहे हैं। अविवाहितों और प्रेमियों के लिए समय अनुकूल रह सकता है। सर्दी जुकाम, गला खराब हो सकता है। सावधानी रखें, ठंडी चीजों से बचें।

● सपने में दिख रहे हैं केचुएं तो रहिए सतर्क...

● कछुए की मूर्ति घर में रखने के फायदे : आइए जानते हैं...

● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...

मकर (Capricorn) आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी 

  1. आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज अगर किसी के लिए मन में कड़वाहट हो तो उसे माफ़ ज़रूर करें। इससे आपकी सेहत बेहतर होगी और आपके कर्म अच्छे होंगे। व्यर्थ चिंता न करें। परिस्थिति जल्द ही अनुकूल ही जाएगी। परिस्थिति के प्रति अनासक्ति का भाव रखें, इससे आपको लाभ होगा। किसी भी स्थिति में निर्णय लेने से पहले थोड़ा इंतज़ार करलें तो अच्छा रहेगा। नौकरी बदलने का योग बन रहा है। करियर के लिए दिन अच्छा है। प्रियजनों से बेवजह वाद विवाद से बचें नहीं तो यह किसी बड़े झगडे का स्वरुप ले सकता है। आपको पैरों में चोट लगने की आशंका है। सावधानी रखें।

 ● प्रेरणादायक कहानी : सीख जो जीवन बदल दे...

● जामुन खाने के फायदे : एक बेहतरीन फल...

● कौन थे ओशो, जानें रहस्यमयी रजनीश के बारे में...

कुंभ (Aquarius) आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

  1. आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आज की परिस्थितियां कुछ हद तक आपके विपरीत रह सकती हैं। असंतोष और परेशानी बनी रह सकती है। परिस्थिति में बदलाव हो रहा है, इसके साथ अपने आप को भी बदलने का प्रयास करें नहीं तो आपके अड़ियल स्वभाव के कारण आप अपना नुकसान कर सकते हैं। रिश्तों में भी दूसरों का नजरिया देखने का प्रयास करें तभी कोई मसला हल होगा। प्रेमी या प्रेमिका से आज किसी बात पर झगड़ा हो सकता है। करियर में आपको थोड़ा क्रिएटिव बनना होगा। आपकी रचनात्मकता ही आपको तरक्की दिलाएगी।साथी के साथ अपना व्यवहार नरमी भरा रखें। किसी भी बात में जिद्दी ना बनें। आपको हाथों में कुछ दर्द या तकलीफ रह सकती है। चोट लगने की भी आशंका है।

● गाय का दूध हल्का पीला क्यों होता है...!

● Adhaar card me photo kaise badale : आधार कार्ड पर फोटो अपडेट करते समय याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें...

मीन (Pisces) आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची 

  1. आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए अपनी क्रिएटिविटी का पूरा उपयोग करने का है। इस ऊर्जा को उचित दिशा प्रदान करेंगे तो लाभ होगा। इसके साथ साथ आज यह भी आवश्यक है की आप प्रयास करने के साथ प्रयास को फलित होने का भी मौका दें। धैर्य और संयम से काम लें। धन लाभ के योग हैं। किसी भी प्रकार की कमी नहीं है। केवल अपने व्यवहार में संयम बनाएं रखें। नए बिजनेस की शुरुआत के लिए समय अच्छा है। प्रियजनों के साथ आज अच्छा समय बिताने को मिलेगा। घर में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है।सेहत के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। आप खुद को ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे।

● सांवरे से नाता : एक अनूठी प्रेम गाथा...!

● आश्चर्यजनक आयुर्वेद : अपना घुटना बदलने से पहले...

•┄┅═══❁✿❁● ● ● ❁✿❁═══┅┄•

  1. ""हर पीढ़ी को अगली पीढ़ी...बिगड़ी हुई लगती है, क्योंकि उसे बदलाव से ज्यादा, अपनी आदतों से प्रेम होता है...''!
  2. "जब लोग दाग़ ढूंढने में व्यस्त...हो तो समझ लेना आपकी, चमक उनसे बर्दाश्त नहीं हो रही है...!! 
  3. "बुरे वक्त में जो आपसे जुदा...न हो, गौर से देखियेगा कही, वह खुदा न हो"..!
  4. ""जो हम खुशियों से सिखाते हैं उसे हम कभी नहीं भूलते।'' ""...!
  5. ""वक़्त चाहें जितना भी परखे...खुद्दार इंसान, अपने उसूल नहीं बदलता...!! 
  6. चुप हूँ सब जानता मगर हूँ मैं...,ये न समझो कि बे-ख़बर हूँ मैं...!

•┄┅═══❁✿❁● ● ● ❁✿❁═══┅┄•

● Disclaimer :इस लेख में दी गई ज्योतिष जानकारियां और सूचनाएं लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं. इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं. पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. पालीवाल वाणी इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले इससे संबंधित पंडित ज्योतिषी से संपर्क करें तथा चिकित्सा अथवा अन्य नीजि संबंधित जानकारी के लिए अपने नीजि डॉक्टरों से परार्मश जरूर लीजिए. पालीवाल वाणी तथा पालीवाल वाणी मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है.

HISTORY : !!आओ चले बांध खुशियों की डोर...नही चाहिए अपनी तारीफो के शोर...बस आपका साथ चाहिए...समाज विकास की ओर!!

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें