📅 Tuesday, 22 September 2026 | 03:06 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,675.69 ▲ +380.69 (+0.51%) निफ्टी 50: 23,368.95 ▲ +22.55 (+0.10%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹154,230 🥈 चांदी (1kg): ₹245,500 ☀️ उज्जैन: 31°C (साफ आसमान)
ज्योतिषी

शनिदेव 29 जुलाई से चलेंगे उल्टी चाल : इन 4 राशि वालों का बदलेगा भाग्य

📅 22 June 2022, 09:19 AM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
शनिदेव 29 जुलाई से चलेंगे उल्टी चाल : इन 4 राशि वालों का बदलेगा भाग्य
शनिदेव 29 जुलाई से चलेंगे उल्टी चाल : इन 4 राशि वालों का बदलेगा भाग्य

Guru Vakri 2022 : जुलाई का महीना ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से खास है। जुलाई में देवगुरु बृहस्पति वक्री चाल चलेंगे। गुरु ग्रह की उल्टी चाल का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। 29 जुलाई 2022 को गुरु वक्री होंगे और विपरीत चाल चलते हुए 24 नवंबर 2022 को वापस अपनी सामान्य स्थिति में आ जाएंगे। इससे पहले अक्टूबर में गुरु मीन राशि में प्रवेश करेंगे। गुरु को धन, वैभव, संतान, सुख और विद्या आदि का कारक माना गया है।जानें गुरु गोचर का किन राशि वालों को होगा लाभ.

  • वृषभ : देवगुरु बृहस्पति आपकी राशि के 11वें भाव में वक्री होने वाले हैं। इसे आय का भाव कहा जाता है। गुरु ग्रह की चाल में परिवर्तन से आपकी आय में बढ़ोतरी हो सकती है। व्यापारियों को धन लाभ होगा। आय वृद्धि के योग बनेंगे। कार्यशैली में सुधार होगा।

  • मिथुन : मिथुन राशि वालों के लिए देवगुरु बृहस्पति का वक्री होना आपके जीवन में खुशियां लेकर आएगा। इस दौरान आपकी नौकरी में बदलाव संभव है। नौकरी में प्रमोशन के योग बनेंगे। नए व्यापारिक संबंधों का लाभ मिलेगा। गुरु ग्रह की उल्टी चाल आपके जीवन में शुभ समाचार लेकर आ सकती है।

  • कर्क : कर्क राशि वालों के नवम भाव में देवगुरु बृहस्पति वक्री होंगे। इस दौरान आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। सुख-समृद्धि में वृद्धि हो सकती है। नौकरी के नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। व्यापारियों को निवेश का लाभ मिल सकता है। पिता का सहयोग मिलेगा।

  • कुंभ : कुंभ राशि वालों के दूसरे भाव में देवगुरु बृहस्पति वक्री होंगे। इस दौरान व्यापारियों को मुनाफा हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। अविवाहितों का विवाह तय हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

  • जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये इस आलेख में दी गई पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं. इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें.

    📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें