📅 Monday, 26 October 2026 | 07:26 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,123.83 ▼ -125.57 (-0.17%) • निफ्टी 50: 22,600.00 ▼ -87.70 (-0.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹140,470 • 🥈 चांदी (1kg): ₹199,200 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
ज्योतिषी

Mangal Gochar in Mesh Rashi : आने वाले 20 दिन इन 4 राशि वालों के लिए भारी, बहुत बचकर पार करें समय

📅 24 July 2022, 07:01 PM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Mangal Gochar in Mesh Rashi : आने वाले 20 दिन इन 4 राशि वालों के लिए भारी, बहुत बचकर पार करें समय
Mangal Gochar in Mesh Rashi : आने वाले 20 दिन इन 4 राशि वालों के लिए भारी, बहुत बचकर पार करें समय

मंगल ग्रह ने 27 जून 2022 को मेष राशि में प्रवेश किया था। इस राशि में मंगल 10 अगस्त तक रहेंगे। मंगल के मेष राशि से राहु के साथ युति बन रही है। मंगल व राहु की युति अंगारक योग का निर्माण कर रही है। ज्योतिष शास्त्र में इस योग को बेहद अशुभ माना गया है। जानें किन राशियों के लोग इस अवधि में रहें सतर्क-

1. वृषभ-

वृषभ राशि के 12वें भाव में मंगल ग्रह ने प्रवेश किया है। जिसके चलते आपकी सेहत पर प्रभाव पड़ सकता है। इस अवधि में नौकरी-पेशा करने वाले जातक सतर्क रहें। व्यापारियों को फैसले सोच-समझकर लेने की जरूरत होगी। शत्रु हावी हो सकते हैं।

2. कन्या-

मंगल गोचर आपकी राशि के अष्टम भाव में हुआ है। जिसका प्रभाव आपकी सेहत पर पड़ सकता है। इस अवधि में आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है। वाद-विवाद से बचकर रहें। वाणी पर संयम बरतें।

3. तुला-

मंगल का गोचर आपकी राशि के सप्तम भाव में हुआ है। जिसके कारण आपको मिलेजुले परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। पार्टनरशिप के काम में आपको उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। कार्यस्थल पर काम का बोझ बढ़ेगा। मन उदास रह सकता है।

4. वृश्चिक-

वृश्चिक राशि के छठवें भाव में मंगल गोचर हुआ है। जिसके कारण आपको अशुभ परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी व व्यापार में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कर्ज लेने की नौबत आ सकती है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें