ज्योतिषी

पांच कारणों से घर में रहती है, आर्थिक परेशानियां: ध्यान देना जरूरी

Paliwalwani
पांच कारणों से घर में रहती है, आर्थिक परेशानियां: ध्यान देना जरूरी
पांच कारणों से घर में रहती है, आर्थिक परेशानियां: ध्यान देना जरूरी

हर एक व्यक्ति अपने जीवन में सुख-सुविधा और तरक्की पाने की अभिलाषा रखता है। इसके लिए वह दिन-रात कड़ी मेहनत करता है ताकि स्वयं और घर के सदस्यों को तमाम तरह की ऐशो आराम की सुविधा दे सके। घर पर सुख-समृद्धि और खुशियों का कनेक्शन इस बात पर निर्भर करता है कि हमारे घर में किस तरह की ऊर्जा का वास होता है।

घर के आस पास सकारात्मक और नकारात्मक दोनों ही तरह की ऊर्जा मौजूद होती है। सुख,वैभव, खुशी, तरक्की और मानसिक शांति के लिए व्यक्ति के आसपास सकारात्मक ऊर्जा का होना बहुत आवश्यक है। आज हम आपको व्यक्ति के आर्थिक जीवन पर असर डालने वाले कुछ कारणों की चर्चा करेंगे, जिसका सबंध घर में मौजूद वास्तु से होता है।

झाड़ू : हिंदू धर्म शास्त्रों में झाड़ू को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है और माता लक्ष्मी सुख, संपदा, ऐशो आराम, वैभव और धन प्रदान करने वाली देवी होती है। इसी वजह से आर्थिक और वैभव के लिए झाड़ू को काफी महत्वपूर्ण चीज माना गया है। वास्तु शास्त्र में झाड़ू के रखने के बारे में विस्तार से बताया गया है। वास्तु के अनुसार झाड़ू को हमेशा ऐसी जगहों पर रखना चाहिए जहां पर किसी की नजर आसानी से न पहुंच सके। इसके अलावा कभी भी घर में झाड़ू को खड़ा करके नहीं रखना चाहिए।  वास्तु के अनुसार झाड़ू के संबंध में एक चीज और भी बताई गई है जिसमें घर में शाम के समय झाड़ू भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए। ऐसे में जिन घरों में झाड़ू से सबंधित इन नियमों का पालन किया जाता है वहां पर कभी भी आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है।

कबूतर का घोंसला : वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर किसी घर में कबूतर का घोंसला बना हुआ तो यह आर्थिक परेशानी का सूचक माना जाता है। ऐसी स्थिति में इस बात का ध्यान रखें कि आपके घर में कहीं भी कोई कबूतर अपना घोंसला न बना पाएं। ज्योतिष में कबूतर को राहु का प्रतीक माना गया है।

कांटेदार पौधे : एक तरफ जहां घर पर फूल-पौधे होने से सुख और समृद्धि का वास माना जाता है तो वहीं घर में कांटेदार पौधे होने पर आर्थिक परेशानियों का ज्यादा प्रभाव होता है। वास्तु शास्त्र अनुसार घर या आंगन में ऐसा कोई भी पौधा नहीं लगाना चाहिए जिसमें कांटे हों। इससे उस घर के सदस्यों के जीवन में आर्थिक समस्याएं उत्पन्न होती हैं

मकड़ी का जाल : जाले व कबाड़ रू मान्यता है जिन घरों में हमेशा साफ-सफाई होती है वहां पर हमेशा माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर का आशीर्वाद रहता है। घर में जाले व कबाड़ नकारात्मक ऊर्जा के सबसे बड़े स्रोत माने जाते हैं। ऐसे में कभी भी घर में जाले न लगने दें। समय-समय पर इन जालों की हटाते रहना चाहिए। जालों और गंदगी रहने से आर्थिक स्थिति खराब होती है।

सीलन भरा भवन : जिन घरों की दीवारों और कोने में हमेशा सीलन बनी हुई होती है वहीं पर कभी मां लक्ष्मी का वास नहीं होता है। पानी को धन का सूचक माना गया है। ऐसे में अगर घर में नल से पानी टपकता रहता है या सीलन बनी हुई होती है तो व्यक्ति के जीवन में आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
GOOGLE
Latest News
Trending News