📅 Tuesday, 29 September 2026 | 12:53 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,050 • 🥈 चांदी (1kg): ₹231,000 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
ज्योतिषी

घर बनवाते समय वास्तु शास्त्र की इन बातों का रखें ध्यान

📅 13 February 2023, 12:12 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
घर बनवाते समय वास्तु शास्त्र की इन बातों का रखें ध्यान
घर बनवाते समय वास्तु शास्त्र की इन बातों का रखें ध्यान

हर व्यक्ति किसी न किसी परेशानी से घिरा है। कोई आर्थिक रूप से तो कोई मानसिक रूप से परेशान है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में विवाद होना, सदस्यों का बीमार रहना, किसी काम में सफलता नहीं मिलना या करियर में अड़चन आना। वास्तु दोष के कारण होता है। घर में निगेटिव एनर्जी व्यक्ति को कई समस्या देती है। इसलिए घर खरीदते और बनवाते समय वास्तु दोष का ध्यान रखना जरूरी है। कई दफा घर के सामने या आसपास मौजूद चीजें ही वास्तु दोष का कारण बनती हैं। आइए जानते हैं वास्तु शास्त्र के अनुसार किन चीजों की छाया मकान पर नहीं पड़नी चाहिए।

1. वास्तु शास्त्र के अनुसार कभी भी मां दुर्गा, काल भैरव, मां काली आदि देवी-देवता के मंदिर के आसपास घर नहीं बनवाना चाहिए।

2. घर का मुख्य द्वार के सामने कभी ब्रह्मा, विष्णु, शिवजी और सूर्य मंदिर नहीं होना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा होना कई तकलीफों को बुलावा देता है।

3. वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के पूर्व, उत्तर या ईशान कोण में खंभा और चट्टान नहीं होना चाहिए।

4. वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मुख्य द्वार के सामने खाई और कुआं नहीं होना चाहिए। माना जाता है कि ऐसे में घर में रहने वाले सदस्य बीमार रहने लगते है।

5. घर के मुख्य द्वार के सामने पेड़ नहीं होना चाहिए। वृक्ष की छाया घर में पड़ने से ग्रह दोष का सामना करना पड़ सकता है।

6. वास्तु शास्त्र के अनुसार मुख्य द्वार के सामने नाला और मेन रोड नहीं होना चाहिए। इससे वास्तु दोष का सामना करना पड़ सकता है।

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें