📅 Tuesday, 24 November 2026 | 04:35 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 82,435.99 ▼ -1,483.71 (-1.77%) • निफ्टी 50: 25,349.65 ▼ -450.95 (-1.75%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹124,530 • 🥈 चांदी (1kg): ₹151,300 • ☀️ उज्जैन: 25°C (साफ आसमान)
ज्योतिषी

आज का राशिफल : 26 जनवरी 2022 - आय के नए स्रोत बनेंगे, प्रियजनों से भेंट होगी

📅 26 January 2022, 01:02 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 9 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
आज का राशिफल : 26 जनवरी 2022 - आय के नए स्रोत बनेंगे, प्रियजनों से भेंट होगी
आज का राशिफल : 26 जनवरी 2022 - आय के नए स्रोत बनेंगे, प्रियजनों से भेंट होगी

मेष राशि : दैनिक राशिफल

कार्यक्षेत्र में भी आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं इससे व्यथित होकर साथियों का मूड कुछ खराब हो सकता है। क्योंकि आपको दूसरों की मदद करने से सुकून मिलता है इसलिए आज का दिन परोपकार में व्यतीत होगा। किन्तु आप अपने सद्व्यवहार से माहौल को सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे। रात्रि में पत्नी का स्वास्थ्य खराब होने के कारण कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़े : 30 की उम्र में कैसे बनें करोड़पति : हर दिन सिर्फ इतने रुपये बचाकर बन जाएंगे करोड़पति, जानिए

वृषभ राशि : दैनिक राशिफल

आज का दिन परिजनों के साथ सुखद बीतेगा। भाग्यवश दोपहर तक हर्षवर्धक शुभ समाचार भी मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। सायंकाल के समय चिर-प्रतीक्षित अतिथि के आगमन का हर्ष होगा। रात्रि में किसी मांगलिक कार्य में सम्मिलित होने से आपका सम्मान बढ़ेगा।

यह भी पढ़े : Stock Market : 6 रुपये वाला स्टॉक हुआ ₹254 का, निवेशकों के एक साल में 1 लाख के बन गए ₹42 लाख

मिथुन राशि : दैनिक राशिफल

पिता के आशीर्वाद तथा उच्चाधिकारियों की कृपा से किसी बहुमूल्य वस्तु अथवा संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा आज पूरी होगी। व्यस्तता अधिक रहेगी। व्यर्थ व्यय से बचें। सायंकाल से लेकर रात्रिपर्यन्त शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतें। प्रिय एवं महान पुरुषों के दर्शन से मनोबल बढ़ेगा। पत्नी पक्ष से भी वांछित सिद्धि हो सकती है।

यह भी पढ़े : LIC Superhit Policy : 4 प्रीमियम भरे और घर बैठे पाएं 1 करोड़ रूपए, जानिए कैसे?

कर्क राशि : दैनिक राशिफल

राशि स्वामी की उत्तम स्थिति एवं राशि पर बृहस्पति का अष्टम होकर परिभ्रमण अकस्मात बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति करा कर कोष की स्थिति को सुदृढ़ करेगा। व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी। राज्य मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शीघ्रता और भावुकता में लिया गया निर्णय आगे चलकर पश्चाताप का कारण बन सकता है। सायंकाल से देर रात तक देव दर्शन का लाभ लें।

यह भी पढ़े : Jan Dhan Bank Account Balance Check : इस नंबर पर मिसकॉल दे कर जान सकते है अपने अकाउंट का बैलेंस

सिंह राशि : दैनिक राशिफल

राजनीतिक क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। संतान के प्रति दायित्व पूर्ति भी होगी। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। रुका हुआ कार्य भी सम्पन्न होगा। पाचन क्रिया मंद तथा नेत्र विकार संभव है। सायंकाल से लेकर रात्रि का समय प्रियजनों के दर्शन, हास्य राशिफल():परिहास में व्यतीत होगा। खान-पान का विशेष ध्यान रखें।

यह भी पढ़े : Investment Trick : जानिए ऐसी ट्रिक जो आपको 15 साल में बना देगी 5 करोड़ का मालिक!

कन्या राशि : दैनिक राशिफल

आज कर्मोद्योग में तत्परता से लाभ होगा। स्वजनों से सुख और पारिवारिक मंगल कार्यों की खुशी होगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होने पर क्रोध पर काबू रखें। घर-गृहस्थ की समस्या सुलझ जाएगी। राजकीय मदद भी मिलेगी। सूर्यास्त के समय अचानक लाभ होने के योग हैं।

तुला राशि : दैनिक राशिफल

आज शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि के योग हैं। आय के नए स्रोत बनेंगे, वाक्पटुता आपको विशेष सम्मान दिलाएगी। भागदौड़ विशेष रहने के कारण मौसम का विपरीत प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, सावधान रहें। जीवन साथी का सहयोग और सानिध्य पर्याप्त मात्रा में मिलेगा। यात्रा और देशाटन की स्थिति सुखद व लाभप्रद रहेगी। दिन आपका उत्तम रहने वाला है।

यह भी पढ़े : मालामाल बना सकता है ये 2 रुपये का खास सिक्का, अगर आपके पास भी है ऐसा सिक्का तो जानिए कैसे कमा सकते है पैसे

वृश्चिक राशि : दैनिक राशिफल

आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होकर धन, सम्मान और यश में वृद्धि कराएगा। रुका हुआ कार्य सिद्ध होगा और प्रियजनों से भेंट होगी। वाणी पर संयम न रखने से विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। सायंकाल प्रियजनों से भेंट एवं रात्रि में सैर-सपाटे, मौज-मस्ती का अवसर प्राप्त होगा।

यह भी पढ़े : Old Coin Collection : बेकार न समझे इन पुराने सिक्को को, घर बैठे बना सकते है आपको लाखो का मालिक

धनु राशि : दैनिक राशिफल

आज गृह उपयोगी वस्तुओं पर धन का खर्चा होगा। सांसारिक सुख-भोग के साधनों में वृद्धि होगी। अधीनस्थ कर्मचारी या किसी संबंधी के कारण तनाव बढ़ सकता है। पैसे के लेनदेन में सावधानी बरतें, धन फंस सकता है। दिन में राज्य कार्य कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं जिसमें अन्ततः आपकी विजय हो जाएगी। आपके विरुद्ध षड़यंत्र विफल हो जाएंगे।

ये भी पढ़े : MUTUAL FUND INVESTMENT : निवेश से पहले इन 8 बातों का रखें ध्यान, वरना सकता है नुकसान

मकर राशि : दैनिक राशिफल

आज व्यावसायिक क्षेत्र में मन के अनुकूल लाभ होने का हर्ष होगा। आर्थिक स्थिति पूर्वापेक्षा अधिक सुदृढ़ होगी। व्यवसाय परिवर्तन की योजना बन रही है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता और पारिवारिक उत्तरदायित्व पूर्ण होंगे। सायंकाल में धार्मिक स्थानों की यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित होगा। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें, वाहन अकस्मात खराब हो जाने से खर्च बढ़ सकता है।

यह भी पढ़े : एक रुपये के पुराने सिक्के से आप बन सकते है करोड़पति ! !

कुंभ राशि : दैनिक राशिफल

राशि स्वामी शनि की द्वादश स्थिति के कारण पत्नी को अकस्मात शरीर कष्ट होने से भागदौड़ और अधिक खर्चे की स्थिति आ सकती है। किसी संपत्ति के क्रय-विक्रय के समय उसके पूर्व संपत्ति के सारे वैधानिक पहलुओं पर गंभीरता से विचार कर लें। सायंकाल के समय पत्नी के स्वास्थ्य में सुधार हो जाएगा, पूर्ण स्वस्थ होने में समय लगेगा।

यह भी पढ़े : 10 करोड़ में बिका 1 रुपये का ब्रिटिश इंडिया के समय का सिक्का : इस तरह बेचे अपने पुराने सिक्के

मीन राशि : दैनिक राशिफल

वैवाहिक जीवन आनन्ददायक बीतेगा। आज पास और दूर की सकारणीय यात्रा भी हो सकती है। बिजनेस में प्रोग्रेस से काफी खुशी होगी। विद्यार्थियों को मानसिक बौद्धिक भार से छुटकारा मिलेगा। सायंकाल के समय घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। आपका दिमाग भी रिलैक्स होगा। माता-पिता की सलाह और आशीर्वाद उपयोगी सिद्ध होंगे।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp WhatsApp चैनल