📅 Tuesday, 29 September 2026 | 12:40 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,050 • 🥈 चांदी (1kg): ₹231,000 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
ज्योतिषी

Holi 2024 : 100 साल बाद लग रहा है चंद्र ग्रहण, इन राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर और कारोबार में मिलेगी तरक्की

📅 21 March 2024, 11:42 AM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Holi 2024 : 100 साल बाद लग रहा है चंद्र ग्रहण, इन राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर और कारोबार में मिलेगी तरक्की
Holi 2024 : 100 साल बाद लग रहा है चंद्र ग्रहण, इन राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर और कारोबार में मिलेगी तरक्की

Holi Chandra Grahan 2024: वैदिक ज्योतिष मुताबिक एक निश्चिक अंतराल पर चंद्र और ग्रहण पड़ते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। आपको बता दें कि इस साल होली पर चंद्र ग्रहण का साया रहने वाला है। क्योंकि इस साल होली का त्योहार 25 मार्च को मनाया जाएगा और इस दिन चंद्र ग्रहण सुबह 10 बजकर 23 मिनट से दोपहर 3 बजकर 2 मिनट तक रहेगा। ऐसे में इस चंद्र ग्रहण का असर सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनका इस दौरान भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन राशियों की कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…

वृष राशि Holi Chandra Grahan 2024:

होली पर पड़ने वाला चंद्र ग्रहण वृषके जातकों को लाभकारी साबित हो सकता है। इस समय आपकी आय में इजाफा हो सकता है। साथ ही इनकम के नए सोर्स बन सकते हैं। वहीं अगर आपने कहीं शेयर बाजार या फिर किसी और योजना में पैसे निवेश किए हैं, तो उसमें जबरदस्त लाभ मिल सकता है। वहीं इस समय करियर से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही इस समय आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। वहीं आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी।

मकर राशि Holi Chandra Grahan 2024:

चंद्र ग्रहण आप लोगों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि हो सकती है। वहीं आपके व्यक्तित्व में निखार देखने को मिलेगा। साथ ही बिजनेस करने वाले लोगों के लिए लाभ कमाने का समय होगा और कई नई डील मिल सकती है। वहीं निवेश आपके लिए बहुत ही अच्छा परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपने काम की वजह से सराहना मिल सकती है। साथ ही आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। साथ ही इस समय आपकी वाणी में प्रभाव देखने को मिलेगा। जिससे लोग इंप्रेस होंगे।

तुला राशि Holi Chandra Grahan 2024:

चंद्र ग्रहण आप लोगों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। इस अवधि में आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही  बिजनेस से जुड़े लोग भी कई नई डील पाने में कामयाब हो पाएंगे। बिजनेस में पार्टनरशिप होने से आपको कोई बड़ा फायदा हो सकता है। वहीं इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। साथ ही इस समय आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा भी कर सकते हैं, जो शुभ रहेंगी। वहीं इस दौरान आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही जो कार्य रुके हुए थे वो बन सकते हैं।

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें