📅 Sunday, 11 October 2026 | 02:41 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▲ +879.09 (+1.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▲ +288.65 (+1.30%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,940 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,600 • ☀️ उज्जैन: 33°C (साफ आसमान)
ज्योतिषी

ज्योतिष शास्त्र : इन 4 राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहेगा फरवरी का महीना, मिलेगा किस्‍मत का साथ

📅 30 January 2022, 03:46 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
ज्योतिष शास्त्र :  इन 4 राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहेगा फरवरी का महीना, मिलेगा किस्‍मत का साथ
ज्योतिष शास्त्र : इन 4 राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहेगा फरवरी का महीना, मिलेगा किस्‍मत का साथ

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक फरवरी महीना कुछ राशियों के लिए खास रहने वाला है. दरअसल कर्मफल दाता शनि इस महीने की 24 तारीख तक अस्त रहने वाले हैं. अस्त शनि भी कभी-कभी शुभ साबित होता है. इसके अलावा भी कुछ ग्रहों की युति के भी संयोग बन रहे हैं. जिस कारण कुछ राशि के जातकों को इसका लाभ मिल सकता है. ऐसे में जानते हैं फरवरी किन राशियों के लिए खास रहने वाला है.

मेष (Aries)

मेष राशियों के लिए फरवरी शुभ साबित रहने वाला है. करियर में जबरदस्त सफलता मिलने के आसार हैं. लंबे समय से नौकरी में प्रमोशन का इंतजार खत्म होगा. कार्यस्थल पर अधिकारियों के संबंध मजबूत होंगे. इसके साथ ही जो लोग बेरोजगार हैं, उन्हें नई नौकरी की सौगात मिल सकती है. आर्थिक जीवन में सुधार देखने को मिलेगा. बिजनेस करने वाले जातकों के लिए भी फरवरी का महीना शुभ साबित रहेगा.

वृषभ (Taurus)

करीयर और रोजगार की दृष्टि से ये महीना अच्छा रहने वाला है. अधूरी कामना इस महीने पूरे होंगे. अमूमन हर काम में किस्मत का साथ मिलेगा. मेहनत की बदौलत नौकरी में प्रमोशन पा सकते हैं. नए रोजगार की शुरुआत के लिए फरवरी शुभ रहेगा. कारोबार करने वाले जातकों के लिए इसमें विशेष सफलता मिल सकती है. इसके अलावा धन लाभ के कई अवसर मिलेंगे.

कर्क (Cancer)

कर्क राशियों के लिए ये महीना बेहद शुभ साबित होने वाला है. करियर में विशेष सफलता मिलने के आसार हैं. कार्यस्थल पर बड़ी उपलब्धि मिलने वाली है. साथ ही धन-दौलत में बढ़ोतरी का भी रास्ता साफ होगा. लाइफ पार्टनर का भी हर काम में साथ मिलेगा. इसके अलावा यात्रा से भी धन लाभ का योग है.

धनु (Sagittarius)

धनु राशि वालों के लिए भी फरवरी शुभ रहने वाला है. अपनी प्रतिभा को भुनाने का अवसर मिलेगा. कार्यस्थल पर कार्यों की प्रशंसा होगी. पुराने कर्ज से छुटकारा मिल सकता है. आर्थिक लाभ के अनेक अवसर मिलने वाले हैं. बिजनेस में धन संबंधी समस्या से भी निजात मिल सकती है. नौकरी में पदोन्नति का योग बनेगा. इसके अलावा सैलरी में इजाफा हो सकता है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें