हत्या के बाद उत्तर प्रदेश हाईअलर्ट : प्रयागराज में इंटरनेट बंद : सुरक्षा में तैनात 17 पुलिसकर्मी सस्पेंड

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश : 

वहीं उत्तर प्रदेश में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद हाईअलर्ट कर दिया गया है, इसके साथ ही प्रयागराज में धारा 144 लगा दी गई है. अब तक की खबर के मुताबिक आरोपियों की पहचान सन्नी, लवलेश और अरुण के तौर पर की गई है. पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है. पुलिस का कहना है कि मीडिया के भेष में कुछ बदमाश भीड़ में घुसकर आगे आएं और अतीक के कनपटी से लगाकर तमंचा दाग दिया. 

पूरे यूपी में हाई अलर्ट, पुलिस को चौकस रहने के निर्देश

माफिया बंधुओं की हत्या से सीएम योगी नाराज

माफिया बंधु अतीक अहमद और उसके छोटे भाई अशरफ अहमद की सरेआम हत्या पर सीएम योगी ने कड़ी नाराजगी जताई है. उन्होंने घटना की सूचना मिलने के बाद शनिवार रात को लखनऊ में आला अफसरों की बैठक कर घटना की विस्तृत जानकारी ली. साथ ही पूरे मामले की जांच के लिए 3 सदस्यीय न्यायिक आयोग के गठन की घोषणा की.

माफिया सरगना अतीक अहमद और अशरफ अहमद की हत्या के बाद माहौल बिगड़ने की आशंका को देखते हुए प्रयागराज समेत पूरे यूपी मे हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है. डीजीपी ने सर्कुलर जारी कर  प्रदेश की पुलिस को चौकस रहने को कहा है. साथ ही प्रयागराज पुलिस के अधिकारियों को घटना पर कोई बयान न देने की ताकीद की है. 

लापरवाही के आरोप में 17 पुलिसकर्मी सस्पेंड

उधर पुलिस हिरासत में इस डबल मर्डर के बाद लापरवाह पुलिसकर्मियों पर गाज गिरनी शुरू हो गई है. दोनों माफिया बंधुओं की सुरक्षा में तैनात 17 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है. साथ ही प्रयागराज जिले में इंटरनेट को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है. 

प्रयागराज जिले में हाई अलर्ट घोषित

माफिया डॉन अतीक अहमद और उसके छोटे भाई अशरफ के मर्डर के बाद प्रयागराज जिले में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है. जिले में धारा-144 पहले से ही लगी हुई थी. अब वहां की सड़कों पर SWAT कमांडो फोर्स, पीएसी और RAF भी तैनात कर दी गई हैं. साथ ही दूसरे जिलों से एक्सट्रा फोर्स प्रयागराज के लिए रवाना कर दी गई है. 

वहीं सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) करेली श्‍वेताभ पांडेय ने बताया कि अतीक और अशरफ को रूटीन जांच के लिए अस्पताल लाया गया था, तभी यह घटना हुई. उन्होंने यह भी बताया कि तीनों आरोपियों को पकड़ लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। हालांकि उन्होंने अन्य कोई ब्यौरा नहीं दिया. पुलिस के अनुसार घटनास्थल पर तीन पिस्तौल, एक मोटर साइकिल, एक वीडियो कैमरा और एक न्‍यूज चैनल का लोगो पड़ा मिला है. अंदेशा है कि तीनों हमलावर मीडियाकर्मी बनकर आये और घटना को अंजाम दिया. उन्होंने अपने गले में पहचान पत्र भी लटका रखे थे.

संवेदनशील इलाकों में पुलिस की तैनाती बढ़ी : कैमरा मौजूद,मीडिया मौजूद और डबल मर्डर

  • प्रयागराज के राजरुपपुर इलाके में हंगामा
  • अतीक के बेटे जहां बंद है वहां भारी हंगामा
  • बड़ी तादाद में स्थानीय लोग वहां हंगामा कर रहे
  • उमेश पाल के घर की बढ़ाई गई सुरक्षा
  • एक दर्जन मुहल्लों में बढ़ाई गई गश्त
  • हत्याकांड से मुस्लिम इलाके में आक्रोश
  • इलाके में नेटवर्क सेवाओं को किया गया बंद
  • आसपास जिले की फोर्स को रवाना किया गया
  • घटना के दौरान मौजूद सभी पुलिस कर्मी सस्पेंड
  • अतीक की सुरक्षा में तैनात 17 पुलिसकर्मी सस्पेंड
  • प्रयागराज में इंटरनेट सेवा बंद करने का निर्णय
  • विशेष विमान से प्रमुख सचिव गृह प्रयागराज रवाना
  • डीजीपी आरके विश्वकर्मा भी जाएंगे प्रयागराज
  • प्रयागराज में इंटरनेट सेवा बंद करने का निर्णय
  • उमेश पाल के घर पर बढ़ाई गई सुरक्षा
  • चकिया, कसारी मसारी सहित एक दर्जन मोहल्ला में बढ़ी सुरक्षा
  • अतीक और अशरफ की हत्या से मुस्लिम इलाके में आक्रोश
  • देशभर में हैरानी और सनसनीखेज मामला
  • यूपी के डॉन ब्रदर्स की प्रयागराज में हत्या
  • अतीक और अशरफ को मीडिया के सामने गोली मारी गई
  • पुलिस और मीडिया की मौजूदगी में खुलेआम हत्या
  • हमलावरों की संख्या तीन थी
  • कैमरे पर मीडिया को बयान दे रहे थे अतीक-अशरफ
  • ठीक उसी वक्त ताबड़तोड़ फायरिंग की गई
  • तीन हमलावरों ने अतीक,अशरफ को गोली मारी
  • पुलिस ने घटनास्थल से पिस्टल बरामद की
  • तीनों हमलावरों ने करीब से गोली मारी
  • गोलीबारी के बाद हमलावरों ने सरेंडर किया
  • प्रयागराज के कॉल्विन अस्पताल के पास हत्या
  • फायरिंग में एक पुलिस कर्मी भी घायल हुआ
  • लाइव हत्या का सबसे खौफनाक वीडियो
  • देश ने ऐसा लाइव मर्डर पहले नहीं देखा
  • कैमरा मौजूद,मीडिया मौजूद और डबल मर्डर
  • मुख्यमंत्री ने डीजी लॉ एंड ऑर्डर को तलब किया
  • प्रशांत कुमार सीएम आवास पर तलब किए गए
  • देशभर में हैरानी और सनसनीखेज मामला
  • इस सनसनीखेज मर्डर पर यूपी में खलबली
  • जय श्रीराम का नारा, अतीक–अशरफ का मर्डर
  • लवलेश तिवारी, सनी और अरुण मौर्य ने हत्या की
  • पुलिस कस्टडी में अतीक-अशरफ की हत्या की
  • किसी फिल्म की शूटिंग से ज्यादा खतरनाक वीडियो
  • मौके से 10 खोखे, कुछ जिंदा कारतूस मिले
  • फॉरेसिक टीम ने 20 जगहों पर मार्किंग की
  • पूरे उत्तर प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया
  • उत्तर प्रदेश में इस डबल मर्डर से हाईअलर्ट
  • प्रयागराज के पुराने इलाके में तनाव फैला
  • सूचना मिलते ही काफी पुलिस बल रवाना
  • आसपास के जिलों की पुलिस प्रयागराज रवाना
  • संवेदनशील इलाकों में पुलिस की तैनाती बढ़ी
  • डीजीपी को तत्काल प्रयागराज जाने के आदेश
  • प्रमुख सचिव गृह को भी मौके पर जाने का आदेश
  • मुख्यमंत्री ने प्रमुख सचिव गृह को आदेश दिया
  • मौके पर जाइये और कैंप कीजिए-सीएम
  • तीन हमलावरों ने 20 गोलियां मारी
  • अतीक और अशरफ को 20 गोलियां मारी
  • तीनों ने अपनी पिस्टल खाली कर दी
  • 15 सेकेंड, 20 गोलियां, अतीक-अशरफ डेड
  • सीपी रमित शर्मा का बयान
  • डॉन ब्रदर्स की प्रयागराज में हुई हत्या पर बयान
  • ‘मेंडेटरी जांच के लिये अतीक, अशरफ प्रयागराज लाये गये थे’
  • 3 शूटर मीडिया कर्मी के भेष में आये थे- रमित शर्मा
  • फायरिंग में अशरफ़, अतीक की मौत हो गई- रमित शर्मा
  • यूपी के वित्त मंत्री का बड़ा बयान
  • ये कुदरत का फैसला है-वित्त मंत्री
  • यूपी के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना का बड़ा बयान
  • ये कुदरत का फैसला है-सुरेश खन्ना
  • जुल्म बढ़ता है तो कुदरत सक्रिय होती है-खन्ना
  • ये तालिबानी लेकिन कुदरती फैसला है-खन्ना.
  • प्रयागराज सीपी रमित शर्मा का बयान
  • प्रयागराज में धारा 144 लगाई गई- सीपी
  • पत्थरबाज़ी की घटना से सीपी ने इनकार किया
  • प्रयागराज में कानून व्यवस्था सामान्य है-सीपी
  • संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ाई गई-सीपी
  • मान सिंह नाम के सिपाही को गोली लगी है-CP
  • हत्याकांड के बाद उत्तर प्रदेश में अलर्ट जारी
  • सीएम योगी ने प्रयागराज की घटना का संज्ञान लिया
  • सीएम योगी ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए
  • मामले में न्यायिक जांच आयोग के गठन के निर्देश
  • 3 सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग के गठन के निर्देश
  • हत्याकांड पर प्रयागराज पुलिस कमिश्नर का स्टेटमेंट
  • मीडियाकर्मी बनकर आए थे 3 हमलावर- कमिश्नर
  • तीनों हमलावरों को पकड़ा गया है- कमिश्नर
  • फायरिंग में एक पत्रकार, एक पुलिसकर्मी घायल
  • अतीक के हमलावरों के नाम आए सामने
  • तीनों हमलावरों के नामों का हुआ खुलासा
  • डीएम और सीपी घटनास्थल पर पहुंचे
  • हत्या करने के बाद हमलावरों ने किया सरेंडर
  • अतीक की सुरक्षा में तैनात 17 पुलिसकर्मी सस्पेंड
  • प्रयागराज में इंटरनेट सेवा बंद करने का निर्णय
  • विशेष विमान से प्रमुख सचिव गृह प्रयागराज रवाना
  • डीजीपी आरके विश्वकर्मा भी जाएंगे प्रयागराज.
विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook