Amet News : आंचलिक उच्च प्राथमिक विद्यालय आमेट में नवरात्र महोत्सव की धूम, छात्र छात्राओं ने डांडिया रास से बांधा समां

विज्ञापन

आमेट. नगर के मारू दरवाजा अन्दर स्थित संचालित आंचलिक उच्च प्राथमिक विद्यालय मे शनिवार को नवरात्र महोत्सव के तहत डांडिया रास प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम में नन्हे मुन्ने छात्र-छात्राओं ने रंग-बिरंगी पारंपरिक वेशभूषा में सजकर डांडिया रास की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। हाथों में डांडिया लेकर थिरकते  छात्र छात्राओं ने उत्सवी माहौल को और भी जीवंत बना दिया।

प्रतियोगिता के दौरान छात्र छात्राओं ने उत्साह और उमंग के साथ डांडिया रास में भाग लिया। पारंपरिक परिधान में सजे बच्चों की सामूहिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। विद्यालय परिसर में नवरात्र के उल्लास और सांस्कृतिक रंगों की छटा देखने को मिली। इस अवसर पर विचित्र वेशभूषा फैंसी ड्रेस में जानवी बागवान ने प्रथम स्थान,तेजल कीर ने द्वितीय स्थान तथा धीरज मेवाड़ा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डांडिया नृत्य प्रतियोगिता जूनियर वर्ग में युवराज सिंह ने प्रथम स्थान, पार्वती देशान्तरी ने द्वितीय स्थान तथा प्रियांशी रेगर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में नीलम रेगर ने प्रथम स्थान,राहूल रेगर ने द्वितीय स्थान तथा भावना कीर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति,परंपराओं और धार्मिक पर्वों से जोड़ना तथा उनमें सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रति रुचि विकसित करना रहा। कार्यक्रम में छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में विद्यालय प्रधानाध्यापिका श्रीमती कृष्णा सुथार, सागर बागवान, श्रीमती लक्ष्मी लोहार, श्रीमती मुराद बानु, प्रेरणा कंवर, श्रीमती कांता खटीक, श्रीमती उम्मीशा दायमा, बसंती मेवाड़ा,श्रीमती चंदा मेवाड़ा सहित बड़ी संख्या में अभिभावकगण उपस्थित थे।

  • M. Ajnabee, Kishan paliwal
विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook