आमेट की 31 पंचायतों में सरपंची का घमासान, 130 प्रत्याशी मैदान में : गलवा में सबसे ज्यादा 8 दावेदार, सेंगनवास में अब तक एक ही प्रत्याशी : गांव-गांव में चुनावी सरगर्मियां तेज

विज्ञापन

बाबूलाल बाबेल/ मुबारिक-अजनबी...✍️

सरदारगढ़-/आमेट. पंचायती राज चुनाव को लेकर आमेट पंचायत समिति क्षेत्र की 31 ग्राम पंचायतों में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सरपंच पद की कुर्सी हासिल करने के लिए प्रत्याशी गांव-गांव में जनसंपर्क कर मतदाताओं से समर्थन मांग रहे हैं। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में करीब 130 दावेदार चुनावी मैदान में हैं। गलवा में सर्वाधिक 8 प्रत्याशी सामने आए हैं, जबकि सेंगनवास में अब तक केवल एक प्रत्याशी का नाम सामने आया है।

गलवा में 8, सेलागुड़ा में 7 दावेदार

गलवा ग्राम पंचायत में नरेंद्र सोनी, मांगीलाल पुर्बिया, फतेहलाल टेलर, प्रेम जाट, मुकेश जाट, कमलेश कुमावत, गणेश गाडरी और रतन गाडरी मैदान में हैं। आईड़ाणा में 6 महिला प्रत्याशी, जबकि सेलागुड़ा में सोनू वैष्णव, भंवर कंवर, चांद कंवर, सोसर देवी, सीमा देवी, रेखा कंवर और किरण कंवर चुंडावत सहित 7 दावेदार हैं। बाण्ड़ा में भी 6 प्रत्याशी अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं।

सरदारगढ़ और आगरिया में मुकाबला रोचक

सरदारगढ़ में देऊ बाई सुथार, मोना मेवाड़ा और कंचन मेवाड़ा के बीच मुकाबला है। आगरिया में 6 प्रत्याशी मैदान में हैं, जबकि आगरिया का बाड़ा में तीन दावेदार सामने आए हैं। खाखरमाला, घोसुंडी, साकरड़ा, जैतपुरा, गोवल और झोर सहित कई पंचायतों में भी तीन से पांच प्रत्याशी चुनावी दौड़ में शामिल हैं।

कई पंचायतों में बहुकोणीय मुकाबले के आसार

ओलानाखेड़ा, सियाणा और लोड़ियाना में तीन-तीन दावेदार सामने आए हैं। दोवड़ा में पांच, राछेटी में चार और जिलोलाला में पांच प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। पनौतिया, बीकावास, टीकड़ और देवडोकागुड़ा में भी चार-चार दावेदारों के नाम सामने आए हैं। भीलमगरा, बल्लोकोखड़ा, ढेलाणा, सेफ्टिया और साकरौदा में भी चुनावी हलचल तेज है। मुरड़ा में चंदा भील और हीरी देवी भील के नाम सामने आए हैं।

  • सेंगनवास में अब तक एक ही नाम : सेंगनवास ग्राम पंचायत में अब तक संगीता रावल का ही नाम सामने आया है। ऐसे में यहां फिलहाल मुकाबले की तस्वीर अलग नजर आ रही है। हालांकि, नामांकन प्रक्रिया पूरी होने और निर्वाचन विभाग की अंतिम सूची जारी होने के बाद ही प्रत्याशियों की वास्तविक संख्या स्पष्ट होगी।
  • जनसंपर्क में जुटे प्रत्याशी : सरपंच पद के दावेदार घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं। गांवों में स्थानीय विकास, मूलभूत सुविधाएं और व्यक्तिगत जनसंपर्क चुनावी चर्चा के प्रमुख मुद्दे बन रहे हैं। अब सभी की नजर नामांकन प्रक्रिया और अंतिम प्रत्याशी सूची पर है, जिसके बाद चुनावी मुकाबले की तस्वीर और स्पष्ट होगी।
  • M. Ajnabee, Kishan paliwal
विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook