सिसाना गांव के जैन समाज ने धूमधाम से निकाली श्रीजी की वार्षिक रथयात्रा

विज्ञापन

विवेक जैन

बागपत, उत्तर प्रदेश. श्री 1008 चंद्रप्रभु नवग्रह जैन मंदिर, अतिशय क्षेत्र सिसाना में वार्षिक रथयात्रा महोत्सव श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ धूमधाम से संपन्न हुआ। इस अवसर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की और भगवान श्रीजी की पूजा-अर्चना कर धर्मलाभ प्राप्त किया। रथयात्रा के शुभारंभ से पूर्व बोलियां लगाई गईं। श्रीजी की बोली 15,000 रुपये में पंकज जैन अरिहंत जैन सिसाना वालो ने ली।

सारथी की बोली 21,000 रुपये में सत्येंद्र कुमार जैन आकाश जैन सिसाना वालो ने ली। कुबेर की बोली 12,000 रुपये में राजा जैन भारती जैन तथा जिनवाणी की बोली 5,100 रुपये में राजा जैन भारती जैन ने ली। वहीं चंवर की दो बोलियां 6,200 रुपये में पारस जैन एवं वासु जैन (राजा जैन) ने लीं। बोलियों के उपरांत विधि-विधान एवं धार्मिक परंपराओं के साथ श्रीजी को रथ में विराजमान किया गया।

इसके बाद बैंड-बाजे के साथ भव्य रथयात्रा सिसाना गांव की विभिन्न गलियों से निकाली गई। श्रीजी का पाडु्कशीला पर अभिषेक किया और विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की गई। धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होने के बाद श्रीजी को पुनः मंदिर में विराजमान किया गया। कार्यक्रम का संचालन पंडित मयंक जैन ने किया।

इस अवसर पर पत्रकार विपुल जैन, सुनील जैन मेडिकल स्टोर वाले, अनिल जैन बैंक वाले, प्रहलाद जैन बड़ा बाजार बागपत, सत्येंद्र जैन, पंकज जैन, राजा जैन, भारती जैन, वासु जैन, पारस जैन, रूबी जैन, पूनम जैन, संतोष जैन, अमित जैन मिलन फोटो स्टूडियो, विकास जैन कोयले वाले, राजीव जैन उर्फ राजू बागपत, अंकित जैन, गौरव जैन, अंशुल जैन, आकाश जैन, हिमांशु जैन, चिन्टू जैन, अजय जैन, ऋषभ जैन, सुरेंद्र जैन, अरिहंत जैन सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook