मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा सदस्यता अभियान में गति लाने की अपील

विज्ञापन

रतलाम. मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांताध्याक्ष शलभ भदौरिया के कुशल मार्गदर्शन में प्रदेश व्यापी सदस्यता अभियान 1 अक्टूबर 2026 से प्रारंभ होकर 30 नवंबर 2026 तक निरतंर चलेगा.

मध्य प्रदेश में लगभग सभी जिला इकाईयो ने सदस्यता अभियान शुरू कर दिया है, अभी तक मिली जानकारी के अनुसार पन्ना जिला इकाई सदस्यता कराने में प्रदेश में पहले स्थान में चल रही है, आप सबकी सुविधा के लिए ऑनलाइन सदस्यता अभियान के सह संयोजक इंजीनियर साथी नवनीत काबरा ने तथा हमारे जिले शहडोल के जिला अध्यक्ष साथी गजेन्द्रसिंह परिहार गज्जू ने दो अलग-अलग वीडियो ग्रुपों में डाले गए हैं. उनसे साथियों को फार्म भरने में आसानी भी हो रही हैं.

प्रांताध्यक्ष प्रदेश के सभी उपाध्यक्षों ,सचिवों एवं संभागीय अध्यक्षों से अपील कर ही चुके हैं कि वे सभी सदस्यता अभियान में आगे बढ़ कर सहयोग करें. उम्मीद है सब कुछ विधिवत चल ही रहा होगा. जो आगे चलकर पत्रकार साथियों के लिए एक मिल का पत्थर साबित होगा.

प्रदेश भर के सभी प्रदेश, संभाग, जिला के पदाधिकारी एवं सदस्यो से अपील है कि पूरी ताकत के साथ लग जाये और सदयस्ता अभियान को सफल बनाने में सहभागी बने. सभी जिला इकाईया का यह प्रयास होना चाहिए की गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष सदस्यता 20 प्रतिशत से अधिक हो.

मोहम्मद अली संघगठन प्रभारी मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ भोपाल. विशेष निवेदन: कृपया सम्मानित सदस्य जल्दी से जल्दी ऑनलाइन सदस्यता ग्रहण कर रतलाम जिले का नाम अग्रणी पंक्ति में लाकर गौरवान्वित करने का कष्ट करें. 

  • निवेदक : जगदीश राठौर पत्रकार जावरा जिला रतलाम M>9425490641
विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook