एप डाउनलोड करें

खुशखबरी : देश में आ रही हैं 3 नई एयरलाइंस!, UP की ये कंपनी शामिल

उत्तर प्रदेश Published by: Pushplata Updated Sun, 29 Sep 2024 11:37 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Three New Airlines in India: यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है। अब भारत में आपको ज्यादा फ्लाइट मिल सकेंगी क्योंकि इनकी संख्या बढ़ने जा रही है। जानकारी के अनुसार, भारत में तीन नई एयरलाइनें उड़ान भरने जा रही हैं। तीन नई पैसेंजर एयर सर्विस अगले साल की शुरुआत में शुरू होंगी।

मिल चुकी है NOC

दरअसल, पिछले दो महीनों में तीन नई हवाई कंपनियों को नागरिक उड्डयन मंत्रालय से आवश्यक अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) मिल गई है। इन कंपनियों के नाम एयर केरल, अलहिंदएयर और शंख एयर हैं। एयर केरल और अलहिंदएयर दोनों दक्षिण भारतीय राज्य केरल से जबकि शंख एयर उत्तर प्रदेश से है। अब इन कंपनियों को एयर ऑपरेटर सर्टिफिकेट (NOC) या फ्लाइट परमिट ​मिलेगा। अभी इसकी प्रक्रिया चल रही है। इन फ्लाइट्स के शुरू होने से हवाई यात्रा में उछाल आएगा।

बढ़ रही डिमांड

दरअसल, इसमें साल-दर-साल में 23.57की वृद्धि दर्ज की गई है। भारत के विमानन क्षेत्र में शानदार ग्रोथ हो रही है। घरेलू हवाई यात्री यातायात 2023 में 152 मिलियन तक बढ़ गया है। यह 2022 में दर्ज किए गए 123 मिलियन से ज्यादा है। इससे मिडल क्लास की डिमांड और हवाई यात्रा की बढ़ती मांग का संकेत मिल रहा है। कहा जा रहा है कि केरल स्थित दोनों कंपनियां भारतीय बाजार में स्थिर होने के बाद दक्षिण भारत से मध्य पूर्वी देशों के बीच फ्लाइट शुरू करना चाहती हैं।

इंडिगो का कब्जा

वर्तमान समय की बात की जाए तो घरेलू विमानन क्षेत्र में इंडिगो का सिक्का चलता है। इंडिगो का 62से ज्यादा बाजार पर कब्जा है। जबकि एयर इंडिया और विस्तारा सहित टाटा समूह की एयरलाइंस का सामूहिक रूप से लगभग 30पर कब्जा है। हालांकि भारतीय क्षेत्र की कई चुनौतियां भी हैं। जिसके आधार पर भविष्य को लेकर कई सवाल भी खड़े हो गए हैं। दरअसल, जेट एयरवेज जैसी कंपनी 2019 और गो फर्स्ट 2023 में बंद हो चुकी है। वहीं दूसरी ओर टाटा समूह ने भी विस्तारा को एयर इंडिया और एआईएक्स कनेक्ट को एयर इंडिया एक्सप्रेस के साथ विलय कर दिया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next