सीएम उम्मीदवार होंगे चंद्रशेखर आजाद, AIMIM-ASP ने किया गठबंधन का एलान- कांगेस और सपा पर नया संकट

विज्ञापन

जनता टिकाऊं चाहती है, न कि बिकाऊं

लखनऊ.

उत्तर प्रदेश की सियासत में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा सियासी समीकरण बनता नजर आ रहा है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने गठबंधन का फैसला किया है. दोनों नेता गुरुवार को लखनऊ में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी आधिकारिक घोषणा करेंगे. दोनों दलों के नेताओं ने गठबंधन की पुष्टि भी कर दी है.

 उत्तर प्रदेश में चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी और असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम पार्टी ने गठबंधन का एलान किया है। दोनों पार्टियां यूपी चुनाव 2027 मिलकर लड़ेंगी।

दोनों ने गठबंधन से सामाजिक परिवर्तन पार्टी का एलान किया है। अब SPM यूपी की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। साथ ही ओवैसी ने कहा कि चंद्रशेखर ही मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे। ओवैसी और चंद्रशेखर के गठबंधन से यूपी में सियासी हलचल तेज हो गई है। 

'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' बनाने का फैसला

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "हमने 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' बनाने का फैसला किया है। मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि यह भाजपा को उत्तर प्रदेश में तीसरी बार सत्ता में आने से रोकने के लिए एक मजबूत विकल्प होगा।"

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि यह मोर्चा भाजपा को रोकने के लिए एक मजबूत विकल्प बनेगा। साथ ही दलितों और मुस्लिमों को राजनीतिक भागीदारी में बराबर का हक दिलाने की कोशिश करेगा। वहीं, चंद्रशेखर आजाद ने इसे तीसरा नहीं, बल्कि पहला मजबूत मोर्चा बताते हुए कहा कि अब राजनीतिक अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

दोनों दल करीब 200 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में

विधान सभा चुनाव 2027 से पहले विपक्षी खेमे में नए राजनीतिक समीकरण बनने लगे हैं। भाजपा और सपा के बीच मुख्य मुकाबले में अब तीसरे मोर्चे की तैयारी है। असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) और चंद्रशेखर की आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने गठबंधन कर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। इसकी घोषणा दोनों नेता गुरुवार को लखनऊ के दयाल पैराडाइज होटल में करेंगे। दोनों दल करीब 200 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं।

मुस्लिम मतदाताओं पर सपा की दावेदारी और दलितों के बीच बसपा के परंपरागत आधार के कारण गठबंधन के प्रभाव पर नजर 

गठबंधन की रणनीति दलित और मुस्लिम मतदाताओं को एक मंच पर लाने की है। दोनों समुदायों की संयुक्त आबादी करीब 40 प्रतिशत मानी जाती है। ऐसे में यह मोर्चा सपा के पीडीए समीकरण के सामने चुनौती बन सकता है। मुस्लिम मतदाताओं पर सपा की दावेदारी और दलितों के बीच बसपा के परंपरागत आधार के कारण गठबंधन के प्रभाव पर नजर रहेगी।

जनता टिकाऊं चाहती है, न कि बिकाऊं

कांगेस और सपा पर नया संकट आ गया है, क्योंकि मुस्लिम मतदाताओं पर कांग्रेस और सपा की दावेदारी और दलितों के बीच बसपा के परंपरागत आधार के कारण गठबंधन के प्रभावी टक्कर नजर आएगी. वहीं भाजपा अपनी जीत बता रही है, क्योंकि वोटों के धुव्रीकरण के चलते कांग्रेस, सपा, बसपा या फिर सामाजिक परिवर्तन मोर्चा आपस में वोटों का बिखराव होगा वहीं भाजपा को एक तरफा मिलने वाले वोट दुर जा रहे थे, वो फिर भाजपा के साथ दिखाई देगें...क्योंकि जनता टिकाऊं चाहती है, न कि बिकाऊं

"जनता टिकाऊ चाहती है, न कि बिकाऊ" लोकतंत्र और राजनीति में बेहद प्रचलित एक चर्चित नारा और कथन है। इसका सीधा अर्थ यह है कि मतदाता ऐसे जनप्रतिनिधियों और नेतृत्व को पसंद करते हैं जो अपने सिद्धांतों, वादों और जनता के हितों के प्रति स्थिर और ईमानदार (टिकाऊ) रहें, न कि वे जो निजी स्वार्थ, पद या धन के लालच में अपनी निष्ठा और विचारधारा बदल लें (बिकाऊ)।

इस कथन के मुख्य पहलू नीचे दिए गए हैं:

  • राजनीतिक संदर्भ और दल-बदल। भारतीय राजनीति में यह नारा अक्सर चुनावों या राजनीतिक अस्थिरता के दौर में सुनाई देता है। विपक्षी दल या मतदाता उन नेताओं पर निशाना साधने के लिए इसका उपयोग करते हैं जो चुनाव जीतने के बाद दूसरी पार्टी में शामिल हो जाते हैं।
  • नेतृत्व में विश्वास और स्थिरता। जनता के लिए 'टिकाऊ' होने का मतलब केवल एक पार्टी में बने रहना नहीं है, बल्कि चुनाव से पहले किए गए विकास के वादों पर टिके रहना भी है। एक स्थिर सरकार और प्रतिबद्ध नेता ही क्षेत्र में दीर्घकालिक विकास कार्य पूरे कर सकते हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook