समाजवादी पार्टी के 7 विधायक मीटिंग में नहीं पहुंचे : विधायकों से संपर्क करने में जुटी पार्टी

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश : 

राज्यसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लग सकता है. चुनाव से पहले हुई बैठक में समाजवादी पार्टी के 7 विधायक नहीं पहुंचे हैं. पार्टी इन विधायकों से संपर्क करने में जुटी है, जिसमें से कुछ ने कहा कि वह देर से पहुंचेंगे. 

राज्यसभा चुनाव में विधायक यानी MLA वोटिंग करते हैं और राज्यसभा चुनाव की वोटिंग का फॉर्मूला भी काफी अलग होता है. किसी राज्य की राज्यसभा की खाली सीटों में एक जोड़कर उससे कुल विधानसभा सीटों को बांटा जाता है और फिर उसमें एक जोड़ दिया जाता है. 

राज्यसभा के लिए होने वाली वोटिंग में सभी विधायक मतदान करते हैं और उनका वोट एक बार ही गिना जाता है. इसलिए वो हर सीट के लिए वोट नहीं कर सकते हैं. ऐसे में विधायकों को चुनाव के दौरान प्राथमिकता के आधार पर वोट देना होता है. उन्हें कागज पर लिखकर बताना होता है कि उनकी पहली पसंद कौन है और दूसरी पसंद कौन, फिर पहली पसंद के वोट जिसे ज्यादा मिलेंगे, वही जीता हुआ माना जाएगा.

कौन-कौन नहीं पहुंचा बैठक में?

  1. राकेश पाण्डेय

  2. अभय सिंह 

  3. राकेश प्रताप सिंह

  4. मनोज पाण्डेय

  5. विनोद चतुर्वेदी 

  6. महाराजी प्रजापति

  7. पूजा पाल

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook