कुमुद संस्कार शाला में मातृ-पितृ चरण वंदन महोत्सव

विज्ञापन

जब बच्चे झुकेंगे माता-पिता के चरणों में, तो झुक जाएगा स्वर्ग भी -नरसिंह वाटिका एयरपोर्ट रोड़ इंदौर पर होगा मातृ-पितृ चरण वंदन महोत्सव

इंदौर. 30 अक्टूबर 2026

जिस मोबाइल ने बच्चों को माता-पिता से दूर कर दिया, जिस कोचिंग और केरियर ने संस्कारों को पीछे धकेल दिया, उसी इंदौर में एक अनोखी पहल होने जा रही है।

कुमुद संस्कार शाला में रविवार, 1 नवंबर 2026 को दोपहर 1.30 बजे से विशाल मातृ-पितृ चरण वंदन महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कोई सामान्य कार्यक्रम नहीं, यह आंसुओं, भावनाओं और संस्कारों का संगम होगा।

  • क्यों जरूरी है चरण वंदन? : आज का बच्चा स्कूल में A+ लाता है, पर घर में माँ से ‘तू’ कह कर बात करता है। पिता के पसीने की कीमत उसे नहीं पता। वह गूगल पर सब कुछ सर्च करता है, पर माता-पिता के पैरों में जो जन्नत है, वह सर्च करना भूल गया है।

शास्त्र कहते हैं -

‘मातृ देवो भव, पितृ देवो भव’

‘पित्रोः चरणं स्वर्गादपि गरीयः’ - माता-पिता के चरण स्वर्ग से भी बढ़कर हैं। जिस माँ ने 9 महीने पेट में रखा, रात-रात भर जाग कर बड़ा किया, जिस पिता ने अपनी इच्छाओं को मार कर बच्चे की फीस भरी, उनके चरणों में एक बार झुक कर तो देखो, जीवन के सारे दुख दूर हो जाएंगे।

क्या होगा इस महोत्सव में?

1.  पाद प्रक्षालन: बच्चे अपने हाथों से माता-पिता के चरण धोएंगे।

2.  चरण वंदन: माता-पिता के चरणों में मस्तक रख कर आशीर्वाद लेंगे।

3.  भावना पत्र: हर बच्चा अपने माता-पिता के लिए एक संकल्प पत्र पढ़ेगा।

4.  आशीर्वाद वर्षा: पूज्य संत-सतियों द्वारा माता-पिता को सम्मानित किया जाएगा।

यह दृश्य देख कर पत्थर दिल भी पिघल जाएगा। जब 8 साल का बच्चा अपनी माँ के चरणों में रोएगा और कहेगा - ‘माँ, मुझे माफ कर दो, मैंने तुम्हें दुख दिया’, तो वहाँ उपस्थित हर माँ की आँखें नम हो जाएंगी।

आयोजकों की भावुक अपील -

कुमुद संस्कार शाला के आयोजकों ने इंदौर की जनता से हाथ जोड़ कर निवेदन किया है - अपने बच्चों को डॉक्टर, इंजीनियर, कलेक्टर जरूर बनाइए, पर उससे पहले एक अच्छा इंसान बनाइए। और अच्छा इंसान वही है जो अपने माता-पिता के चरणों में झुकना जानता हो।”

“1 नवंबर को कुछ मत कीजिए, बस अपने बच्चों का हाथ पकड़ कर कुमुद संस्कार शाला ले आइए।

यकीन मानिए, आपका बच्चा उस दिन के बाद कभी आपकी आँखों में आंसू नहीं आने देगा।” एक दिन तो ऐसा हो जब बच्चे कहें - पापा-मम्मी, आप बैठो, हम आपके पैर दबाते हैं!

इस भावुक क्षण के साक्षी बनने के लिये महावीर भवन ट्रस्ट के अध्यक्ष अचल चौधरी,कार्याध्यक्ष डीपीन जैन, महामंत्री रमेश भण्डारी, प्रकाश भटेवरा, जिनेश्वर जैन, राजकुमार जैन, हेमन्त बोहरा, टी.सी.जैन,हिमांशु बोटादरा, हंसकुमार जैन,अशोक मंडलीक, समरथ मल कोठारी,हनुमान प्रसाद जैन,प्रकाश जैन,अजय जैन,सहित शिविर के प्रायोजक श्री महेन्द्र गणगौर जैन ने अधिक से अधिक उपस्थित होने की अपील की है।

महावीर जैन स्वाध्याय शाला के गजेंद्र तातेड, अभिषेक नाहर, बड़े साथ ओसवाल युवक संघ के विक्रम श्रीमाल, विशाल डागरिया, रूपेंद्र नारेलिया आदि ने भाग लेने की अपील की है।

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook