त्योहारी सीजन में सोने-चांदी की कीमत में गिरावट
चांदी अपने पुराने रिकॉर्ड स्तर से भी काफी नीचे
• सोना (24 कैरेट): इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹2,201 घटकर ₹1.41 लाख के आसपास आ गया है. वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दिसंबर वायदा सोना ₹1,39,291 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है.
• चांदी : एक किलो चांदी ₹9,134 सस्ती होकर ₹1.81 लाख पर आ गई है (जो पहले ₹1.90 लाख थी). इस महीने चांदी में करीब ₹39,485 की गिरावट आई है.
त्योहारों से ठीक पहले सोना-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है. शुक्रवार को चांदी एक ही दिन में ₹5,000 से ज्यादा सस्ती हो गई. वहीं, सोने के भाव में भी गिरावट जारी रही. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दोनों कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ है.
धनतेरस और दिवाली पर सोना-चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे, लोगों के लिए राहत भरी खबर है. घरेलू वायदा बाजार में शुक्रवार को दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में तेज गिरावट देखने को मिली. चांदी एक ही कारोबारी सत्र में करीब ₹5,000 प्रति किलो तक टूट गई, जबकि सोने का भाव भी 1 फीसदी के करीब नीचे आ गया. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों पर दबाव बना हुआ है. ऐसे में त्योहारों से पहले खरीदारी करने वाले ग्राहकों को कुछ राहत मिल सकती है.
MCX पर सोना ₹1,200 तक फिसला
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर शुक्रवार दोपहर करीब 1:45 बजे दिसंबर डिलीवरी वाला सोना 0.83 फीसदी यानी ₹1,197 गिरकर ₹1,41,389 प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे निचले स्तर पर पहुंच गया. सोने की कीमतों में लगातार कमजोरी देखी जा रही है. इससे पहले भी अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव का असर घरेलू कीमतों पर पड़ा है.
चांदी ₹5,000 से ज्यादा टूटी
सोने के मुकाबले चांदी में ज्यादा गिरावट दर्ज की गई. MCX पर चांदी की कीमत एक समय ₹5,023 गिरकर ₹1,84,371 प्रति किलो तक पहुंच गई. यानी एक ही दिन में चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट आई. चांदी अपने पुराने रिकॉर्ड स्तर से भी काफी नीचे आ चुकी है.
24 कैरेट सोने का ताजा भाव
शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में कारोबार की शुरुआत के समय 24 कैरेट सोने का भाव ₹14,241 प्रति ग्राम दर्ज किया गया. वहीं, 22 कैरेट सोना ₹13,054 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना ₹10,669 प्रति ग्राम पर रहा. दूसरी ओर, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹14,226 प्रति ग्राम रही. इन शहरों में 22 कैरेट सोना ₹13,040 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना ₹10,670 प्रति ग्राम पर कारोबार करता दिखा.
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कीमतें गिरीं
विदेशी बाजार में स्पॉट गोल्ड 0.7 फीसदी गिरकर करीब 3,991 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। वहीं, स्पॉट सिल्वर में 1.6 फीसदी की गिरावट आई और यह 51.27 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा.
क्यों गिर रहे हैं सोने-चांदी के दाम?
कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट की बड़ी वजह अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर बढ़ती चिंताएं हैं. फेड ने ब्याज दरों को 3.75 से 4 फीसदी के दायरे में बरकरार रखा है, लेकिन महंगाई को लेकर चिंता जताई है. बाजार में आशंका है कि आगे ब्याज दरें बढ़ाई जा सकती हैं या लंबे समय तक ऊंचे स्तर पर रखी जा सकती हैं. इससे डॉलर और बॉन्ड यील्ड को मजबूती मिल सकती है, जिसका दबाव सोने-चांदी पर पड़ता है.
इनपुट- IANS
धनतेरस का त्योहार आते ही बाजारों में रौनक बढ़ जाती है. इस दिन सोना, चांदी और बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है. यही वजह है कि लोग अपनी पसंद और बजट के हिसाब से गहने, सिक्के या चांदी के बर्तन खरीदने बाजार पहुंचते हैं. कई लोग इस मौके पर निवेश के लिए भी सोना-चांदी खरीदते हैं.
लेकिन त्योहार के दौरान खरीदारी करते समय सिर्फ डिजाइन और कीमत देखना काफी नहीं है. अगर आप भी इस धनतेरस सोना या चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए.
सोने की शुद्धता जरूर जांचें (Dhanteras Shopping Tips)
- सोना खरीदते समय उसकी शुद्धता पर ध्यान देना सबसे जरूरी है.
- बाजार में 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट जैसे अलग-अलग विकल्प मिलते हैं.
- 24 कैरेट सोना ज्यादा शुद्ध होता है, जबकि गहने बनाने के लिए आमतौर पर 22 या 18 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है.
- खरीदारी के दौरान गहनों पर लगा हॉलमार्क जरूर देखें.
- हॉलमार्क से सोने की शुद्धता की जानकारी मिलती है.
- इसके अलावा, गहने पर मौजूद HUID यानी हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर भी जांचें.
- इससे गहने की पहचान और उससे जुड़ी जानकारी की पुष्टि करने में मदद मिलती है.
चांदी खरीदते समय भी रखें ध्यान
- धनतेरस पर सोने के साथ चांदी के सिक्के, पायल, बिछिया और बर्तन खरीदने का भी चलन है. ऐसे में चांदी की शुद्धता जांचना न भूलें.
- चांदी के सामान पर हॉलमार्क का निशान देखें और दुकानदार से उसकी शुद्धता के बारे में जानकारी लें.
- अगर आप चांदी का सिक्का खरीद रहे हैं, तो उस पर लिखी शुद्धता और वजन की जानकारी जरूर जांचें.
कीमत और मेकिंग चार्ज की तुलना करें
- सोना-चांदी खरीदने से पहले अलग-अलग दुकानों पर कीमत की तुलना करना फायदेमंद हो सकता है.
- सोने की कीमत के अलावा मेकिंग चार्ज यानी गहने बनाने की मजदूरी भी आपके कुल खर्च को प्रभावित करती है.
- अलग-अलग दुकानों पर मेकिंग चार्ज (Dhanteras Shopping Tips) अलग हो सकता है.
- इसलिए गहने पसंद आने के बाद दुकानदार से सोने की कीमत, मेकिंग चार्ज और लागू टैक्स का पूरा हिसाब पूछें.
सिर्फ कम कीमत देखकर खरीदारी न करें.
- यह भी देखें कि आपको उसी बजट में कितनी शुद्धता और कितना वजन मिल रहा है.
- वजन और बिल की जानकारी ध्यान से देखें
- खरीदारी करते समय गहने या सिक्के का वजन जरूर जांचें.
- अगर आप सोने के गहने खरीद रहे हैं, तो दुकानदार से सोने का शुद्ध वजन और उसमें लगे दूसरे धातुओं की जानकारी भी पूछ सकते हैं.
- बिल लेते समय उसमें गहने का वजन, शुद्धता, प्रति ग्राम कीमत, मेकिंग चार्ज और टैक्स जैसी जानकारियां देख लें.
- जल्दबाजी में बिल देखे बिना दुकान से बाहर न निकलें.