शिक्षाविद डॉ, सुरेन्द्र पालीवाल को साहित्य सेवा सम्मान

विज्ञापन

उदयपुर. विचार क्रांति साहित्य सेवा संस्थान सिंगरौली मध्य प्रदेश द्वारा राष्ट्रभाषा की मांग है हिन्दी विषय पर आयोजित अखिल भारतीय काव्य प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल द्वारा उदयपुर के वरिष्ठ शिक्षाविद एवं साहित्यकार डॉ. सुरेन्द्र पालीवाल की कविता को उत्कृष्ट घोषित किए जाने पर विचार क्रांति साहित्य सेवा सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया.

ज्ञातव्य है कि डॉ. सुरेन्द्र पालीवाल को पूर्व में भी शैक्षिक एवं साहित्यिक संस्थाओं द्वारा कईं बार सम्मानित किया जा चुका हैं. सम्मानित किए जाने पर शिक्षा और साहित्य से जुड़े गणमान्यजनो एवं पालीवाल वाणी मीडिया समूह, पालीवाल गौरव, पालीवाल सखी, पालीवाल न्यूज, पालीवाल किरण, इंदौर मेरी पहचान सहित कईयों बधाई संदेश प्रेषित कर शुभकामनाएं दी हैं.

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook