एप डाउनलोड करें

दीपक जलाने में की गई एक गलती, कर सकती है आपकी जिंदगी की कबाड़ा, दीपक को लेकर क्या कहता है वास्तु

धर्मशास्त्र Published by: Pushplata Updated Wed, 03 Aug 2022 10:30 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिन्दू शास्त्र में देवी-देवताओं के पूजन दीपक का अपना एक अलग महत्व है। इसके बिना mp hindi news कोई भी पूजा अधूरी मानी जाती है ऐसे में अगर आप पूजा में इसका उपयोग करते हैं तो आपको बता दें वास्तु शास्त्र में दीपक जलाने का एक अलग नियम है। जिसमें बताया गया है कि दीपक किस दिशा में जलाना चाहिए। क्योंकि ये नियम आपको जीवन में आने वाली नकारात्मक और सकारात्मक एनर्जी को प्रभावित करता है।

एक खास स्थान होता है पूजा घर का –

आपको बता दें हमारे हिन्दू धर्म में पूजाघर में दीपक का खास स्थान होता है। आपको बता दें दीपक को पॉजिटिविटी का प्रतीक माना जाता है। दीपक जलाने से घर की निगेटिव ऊर्जा खत्म होती है। लेकिन आपको बता दें दीपक जलाने का भी खास तरीका है। अगर आप उन बातों का पालन नहीं करते हैं तो आपको जीवन में बड़ी परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
क्या है दीपक रखने का सही स्थान –

विशेषज्ञों की मानें तो जब भी आप पूजन करें दीपक को हमेशा भगवान की मूर्ति या उनकी तस्वीर के समक्ष ही रखें। आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना है कि दीपक कहीं भी रखना सही नहीं है। आपको बता दें पूजन में हमेशा तेल का दीपक अपने दायीं ओर और घी का दीपक हमेशा बांई ओर रखा जाना चाहिए।

दीपक में कैसी होना चाहिए बाती –
आपको बता दें वास्तु में दीपक जलाने में बाती का भी विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। अगर बाती गलत तरीके से लगाई गई तो वो भी आपको नुकसान पहुंचाने का कारण बन सकती है। सही बाती का इस्तेमाल करेंगे तभी दीपक से फायदा होगा वरना नुकसान भी हो सकता है। हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि तेल का दीपक जलाने में हमेशा लाल धागे की बाती का उपयोग करें तो वहीं अगर आप घी की बाती जला रहे हैं तो इसके लिए रूई की बाती का उपयोग किया जाना चाहिए।

दीपक रखने की सही दिशा – 

  • दीपक कभी भी पश्चिम दिशा में नहीं जलाना चाहिए।
  • इस दिशा में दीपक जलाने से घर में कंगाली आती है और पैसे तेजी से खर्च होते हैं।
  • शाम के वक्त अगर आप घर के मेन डोर पर दीपक जलाते हैं तो मां लक्ष्मी की कृपा आप पर होती है और घर में धन धान्य की कमी नहीं होती है।
  • दक्षिण दिशा मां लक्ष्मी और यम दोनों का वास होता है। इसलिए अगर आप दक्षिण दिशा में दीपक जलाते हैं तो मां लक्ष्मी की कृपा होती है। घर में पैसों की कमी नहीं होती है। वहीं यमराज भी खुश होते हैं और असमय मृत्यु नहीं होती  है।
  • हालांकि दीपक की लौ दक्षिण दिशा में नहीं करनी चाहिए।
  • वहीं उत्तर दिशा में दीपक नहीं जलाना चाहिए। ऐसा करने से घर में गरीबी आती है।
  • हालांकि दीपक की लौ आप इस दिशा में कर सकते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में सुबह -शाम दीपक जलाने से घर में सुख का माहौल रहता है और पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है।

नोट: इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। बंसल न्यूज इसकी पुस्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर ले लें।

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next