एप डाउनलोड करें

चेहरे की बनावट देखकर जान सकते हैं किसी के व्यक्तित्व और भविष्य से जुड़ी ये खास बातें

धर्मशास्त्र Published by: Paliwalwani Updated Tue, 11 Jan 2022 06:16 PM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आमतौर पर यह कहा जाता है कि चेहरे पर सब लिखा होता है। लेकिन सामुद्रिक शास्त्र यह मानता है कि चेहरे पर सच में यह लिखा होता है कि कोई व्यक्ति कैसा है और उसकी सोच कैसी है। सामुद्रिक शास्त्र में यह बताया जाता है कि चेहरे की बनावट को देखकर यह पता लग सकता है कि किसी व्यक्ति की सोच कैसी है और उसका आने वाला जीवन कैसा होने वाला है। ऐसा माना जाता है कि ईश्वर चेहरे को उसी तरह बनाते हैं जिस तरह का इंसान का व्यवहार होता है।

गोल चेहरा:

जिन लोगों का चेहरा गोल होता है वो बहुत खुशमिजाज होते हैं। ऐसे लोगों को जीवन की हरेक परिस्थिति में सकारात्मक रवैया रखना आता है। इन लोगों को जिंदगी एडवेंचर के साथ बिताने की इच्छा होती है। ऐसे लोगों को हमेशा सच्चे प्रेम की तलाश होती है।

पतला चेहरा:

पतले चेहरे वाले लोग चिड़चिड़े स्वभाव के होते हैं। ऐसा माना जाता है कि इन लोगों में नकारात्मकता भरी रहती है। इनको हर परिस्थिति में चिंता होती है। यह किसी के सहारे ही जीवन में कामयाबी हासिल कर पाते हैं। इन लोगों को प्रेम संबंधों में ज्यादा विश्वास नहीं होता है।

लम्बा चेहरा:

ऐसा माना जाता है कि लम्बे चेहरे वाले लोग दूसरों से बहुत अलग होते हैं। इन्हें कामयाबी के साथ अपनी जिंदगी एन्जॉय करने की इच्छा होती है। कहते हैं कि ऐसे लोग बहुत आसानी से सफलता प्राप्त कर लेते हैं। ऐसे लोग हमेशा प्रेम की तलाश करते रह जाते हैं।

चौड़ा चेहरा:

कहते हैं कि जिन लोगों का चेहरा चौड़ा होता है वो दिल के बहुत सच्चे होते हैं। ऐसे लोगों को झूठ बोलना नहीं आता है। यह भावुक होते हैं। इन्हें छोटी-छोटी बातों पर रोना आता है। ऐसे लोगों के कईं प्रेम संबंध होते हैं। लेकिन इन्हें प्रेम में धोखा नहीं मिलता है।

अंडाकार चेहरा:

जिन लोगों का चेहरा अंडाकार आकार का होता है। वह बहुत कामुक होते हैं। इन्हें नए-नए दोस्त बनाना बहुत पसंद होता है। कहते हैं कि यह लोग अपनी जिंदगी को मस्ती के साथ जीने में यकीन रखते हैं। इन्हें प्रेम संंबंधों में धोखा मिलता है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next