इंदौर. 08 अक्टूबर 2026। जैन इंटर नेशनल फोरम के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने आज आचार्य श्री सुनील सागर जी एवं तीर्थ चक्रवर्ती निर्यापक मुनिपुंगव श्री 108 सुधासागर जी महाराज* के पावन चरणों में श्रीफल समर्पित कर आगामी तपस्वी सम्मान समारोह में पधारने हेतु विनम्र निवेदन किया एवं समस्त तपस्वियों के लिए मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया।
फोरम के मिडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू ने बताया कि जैन फोरम के वरिष्ठ कांतिलाल बंम, निर्मल कासलीवाल एवं अशोक मेहता भगवतसिह नागोरी राजेश जैन दद्दू मंयक जैन ने गुरुदेव के समक्ष फोरम की भावना रखी। उन्होंने बताया कि जैन फोरम प्रतिवर्ष चातुर्मास के दौरान कठोर तपस्या तप आराधना करने वाले तपस्वियों का बहुमान सम्मान करता है, इस वर्ष भी यह आयोजन रविवार 11/10/26 को रवींद्रनाट्य ग्रह पर तीन सौ से अधिक तप आराधकों भव्य तपस्वी सम्मान समारोह आयोजित है। दद्दू ने कहा कि
इस अवसर पर गुरुदेव ने फोरम के इस कार्य की अनुमोदना करते हुए कहा कि तपस्वियों का सम्मान करना अर्थात तप धर्म की अनुमोदना करना है। जो समाज तपस्वियों का सम्मान करता है, वह समाज में त्याग और संयम की भावना को जीवित रखता है।
पूज्य आचार्य श्री सुनील सागर जी एवं गुरुदेव मुनिपुंगव श्री सुधासागर जी महाराज जैन फोरम द्वारा समर्पित श्रीफल एवं सम्मान पत्र को स्नेह पूर्वक स्वीकार कर अपना मंगल आशीर्वाद प्रदान किया इस दौरान बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठजन एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। जैन फोरम के पदाधिकारियों ने बताया कि गुरुदेव ने तपस्वी सम्मान समारोह में अपने आशीर्वचन भेजने का आश्वासन दिया है।
- - राजेश जैन दद्दू, जैन फोरम (वरिष्ठ सदस्य) / प्रचार प्रमुख सामाजिक संसद, इंदौर