धर्मशास्त्रों में व्यक्ति के जीवन से जुड़ी कुछ बातें, आदतों के बारे में बताया गया है, जो व्यक्ति के जीवन के आधार मानी जाती हैं और उसको प्राप्त होने वाले शुभ और अशुभ फलों का जिम्मेदार माना जाता है। शास्त्रों में से एक गरुड़ पुराण भी है, जिसमें व्यक्ति के जीवन में आने वाली हर मुश्किल से निजात पाने का तोड़ बताया गया है।
गरुड़ पुराण में एक ओर मौत का रहस्य बताया गया है वहीं दूसरी ओर जीवन के रहस्य बताए गए हैं। जिन्हें पालन करने से व्यक्ति हमेशा सफलता को प्राप्त करता है। इस पुराण में ऐसी बातें बताई गई हैं जिनका पालन करने से मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती हैं। वहीं कुछ ऐसे कार्यों का उल्लेख किया गया है जिससे महालक्ष्मी आपके घर से जा सकती हैं। जानिए ऐसे ही कुछ कार्य़ों के बारे में जिन्हें बिल्कुल नहीं करना चाहिए।
श्लोक
कुचैलिनं दन्तमलोपधारिणं ब्रह्वाशिनं निष्ठुरवाक्यभाषिणम्।
सूर्योदये ह्यस्तमयेपि शायिनं विमुञ्चति श्रीरपि चक्रपाणिम्।।
अर्थ- मैले वस्त्र पहनने वाले, दांत गंदे रखने वाले, ज्यादा खाने वाले, निष्ठुर बोलने वाले और सूर्योदय एवं सूर्यास्त के समय सोने वाले स्वयं विष्णु भगवान हो तब भी उन्हें भी देवी लक्ष्मी त्याग देती हैं।
गंदे कपड़े पहनने वाला
जो शख्स साफ कपड़े नहीं पहनता है वहां पर मां लक्ष्मी कभी नहीं रहती हैं। इसलिए जरूरी है कि हमेशा साफ कपड़े पहनें। नहीं तो आपको बिजनेस आदि में हानि होगी। इसके उलट अगर आप साफ-सुथरे कपड़े पहनेंगे तो लोग आपसे लोग दूर नहीं भागेंगे। इसके साथ ही आपका समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
दांत साफ न रखना
दांत गंदे होने का मतलब है आपका स्वास्थ्य और स्वभाव। जो लोग अपने दांत साफ नहीं रख पाते हैं वह दूसरों के सामने शर्मिंदा हो सकते हैं। इतना ही नहीं गंदे दांत वाले लोग आलसी स्वभाव के होते हैं। जिसके कारण कोई भी व्यक्ति इन्हें जिम्मेदारी वाला काम देने से बचता है। इसलिए हमेशा अपने दांतों को साफ रखें।
सूर्य चढ़ने के बाद उठना
सुबह होने के बाद तब तक नहीं उठना जब तक की सूर्य सिर पर न आ जाए यानि देर तक सोना। सुबह देर तक सोने से मनुष्य की आयु कम होती है। अगर आप देर से उठेंगे तो हर काम में पीछे रहेंगे। इसलिए अगर आप हमेशा सफलता चाहते हैं तो सूर्योदय से पहले उठकर भगवान का नाम लें, चिंतन करें उसके बाद अन्य कार्य शुरू करें।
अधिक भोजन करना
गरुड़ पुराण के अनुसार जो लोग अधिक भोजन करते हैं वह अपनी स्वास्थ्य से खिलवाड़ करते हैं। इतना ही नहीं अधिक भोजन करने से उनका मन किसी काम में नहीं लगता है।
कठोर वाणी वाले
जो लोग बिना किसी बात के छोटी से छोटी बात पर दूसरे के ऊपर चिल्लाते हैं, अपशब्द कहते हैं, जो लोग अपने से छोटे लोगों से प्यार और बड़ों का आदर नहीं करते हैं। ऐसे लोगों से मां लक्ष्मी हमेशा अप्रसन्न रहती हैं।
● Disclaimer : इस लेख में दी गई ज्योतिष जानकारियां और सूचनाएं लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं. इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं. पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. पालीवाल वाणी इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले इससे संबंधित पंडित ज्योतिषी से संपर्क करें तथा चिकित्सा अथवा अन्य नीजि संबंधित जानकारी के लिए अपने नीजि डॉक्टरों से परार्मश जरूर लीजिए. पालीवाल वाणी तथा पालीवाल वाणी मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है.
•┄┅═══❁✿❁● ●अनमोल वचन ● ● ❁✿❁═══┅┄•
सफल वही होता है जो...हार के बाद भी उठ खड़ा होता है...
-
"जीवन में "खुशियाँ" आएं तो "मिठाई" समझकर चख लीजिए और जब "दुख" आए तो "दवाई" समझकर निगल लीजिए।...''!
-
"बुरा करने का विचार आए तो उसे कल पर टालो और अच्छा करने का विचार आए तो आज ही कर डालो...!! -
"चिंता इतनी कीजिए कि काम हो जाए, पर इतनी नहीं कि जिंदगी तमाम हो जाए..."..! -
"सच्चे इंसान को हमेशा झूठे इंसान से ज्यादा सफाई देनी पड़ती है..."...! -
" जीवन में कठिनाइयाँ वहीँ आती हैं, जहाँ कुछ बड़ा हासिल करना होता है..!! -
चुप हूँ सब जानता मगर हूँ मैं...,ये न समझो कि बे-ख़बर हूँ मैं...!