IND vs ENG : बूम-बूम बुमराह का जलवा पंजा खोलकर रच दिया इतिहास : अब तक कोई भी नहीं कर सका ऐसा

विज्ञापन

लीड्स. इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज में बुमराह की भूमिका अहम रहने वाली है और उन्होंने पहले मैच में यह साबित भी किया है। लीड्स में बूम-बूम बुमराह का जलवा देखने मिला और उन्होंने इसके साथ ही बड़ी उपलब्धि अपने नाम की।

भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में 6 रनों की बढ़त हासिल कर चुकी है। भारत की ओर से पहली पारी में जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी की और पंजा खोल दिया। ये पहला मौका नहीं है जब जसप्रीत बुमराह ने टीम इंडिया के लिए बेस्ट प्रदर्शन किया हो, वह इससे पहले भी टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन कर चुके हैं। इंग्लैंड के खिलाफ जसप्रीत बुमराह ने इतिहास रच दिया। वह बड़ा कारनामा करने वाले एशियाई गेंदबाज बन गए हैं।

जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास

जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में 5 विकेट अपने नाम किया। इसके साथ ही उन्होंने बड़ा कारनामा कर दिया। बुमराह टेस्ट प्रारूप में सेना देशों में 150 विकेट लेने वाले पहले एशियाई गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले ये कारनामा आज तक किसी भी एशियाई गेंदबाज ने नहीं किया था। जसप्रीत बुमराह ने 24.4 ओवर में 83 रन खर्च कर 5 विकेट झटके। उन्होंने 5 मेडन ओवर भी फेंके। सेना देशों में साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया शामिल है।

इसके अलावा जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट हॉल लेते हुए कपिल देव की बराबरी कर ली है। वह विदेशी टेस्ट मैचों में भारत के लिए सबसे ज्यादा 5 विकेट हॉल लेने के मामले में कपिल देव की बराबरी कर चुके हैं। कपिल देव ने 66 मैच में 12 बार पांच विकेट हॉल लेने का कारनामा किया था। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह ने केवल 34 टेस्ट मैच में ये कीर्तिमान हासिल किया।

विदेशी टेस्ट मैचों में भारत के लिए सबसे ज्यादा पांच विकेट हॉल

12 जसप्रीत बुमराह (34 टेस्ट) *
12 कपिल देव (66)
9 ईशांत शर्मा (63)
8 जहीर खान (54)
7 इरफान पठान (15)

इसके अलावा जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड में सबसे ज्यादा बार 5 विकेट हॉल लेने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में चेतन शर्मा को पीछे छोड़ा है।

 

रैंक खिलाड़ी का नाम 5 विकेट हॉल की संख्या  
1 जसप्रीत बुमराह 3  
2 चेतन शर्मा 2  
3 लाला अमरनाथ 2  
4 भुवनेश्वर कुमार 2  
5 मोहम्मद निस्सार 2  
6 सुरेन्द्र नाथ 2  
7 वीनू मांकड़ 2  
8 भागवत चंद्रशेखर 2  
9 कपिल देव 2  
10 ईशांत शर्मा 2  
       
       
       
       
       
       
       
       
       
       
       
       
       
       
       
       
       
       
       
       
       
       
       
       
       
       
       
       
       
       

 

 

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook