22 - सितंबर - मंगलवार
1 राम मंदिर में 70 नहीं, 105 बार चढ़ावा चोरी हुई, सुप्रीम कोर्ट में SIT बोली- सभी घटनाएं CCTV में रिकॉर्ड; 2 दिन में चार्जशीट दाखिल होगी
2 सोनिया गांधी के वोटर विवाद में कोर्ट ने फैसला पलटा, नए सिरे से सुनवाई होगी; आरोप- 1983 में नागरिकता मिली, 1980 में मतदाता बनीं
3 UNGA: बहुपक्षवाद पर जयशंकर की दो-टूक, बोले- मानदंडों का पालन हो; ईसी प्रमुख ने वैश्विक टकराव पर जताई चिंता
4 जयशंकर की वी4 देशों के साथ पहली बैठक: रक्षा-कारोबार पर बनी बात; यूएनएससी की स्थायी सीट पर भारत को समर्थन
5 जेन जी यानी युवा मतदाताओं का बदलता चुनावी रुझान राजनीतिक दलों के लिए नई चुनौती बन रहा है। बांकीपुर और दतिया उपचुनाव में भाजपा को नुकसान हुआ, जबकि दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में भी युवाओं का रुझान अलग दिखा। पंजाब, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में इस वर्ग की भूमिका अहम मानी जा रही है। भाजपा, कांग्रेस समेत अन्य दल अब जेन जी के बीच पहुंचकर उनका मूड समझने और समर्थन हासिल करने की रणनीति बना रहे हैं
6 ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर बड़ा कदम, महानदी बेसिन के गहरे समुद्र में ONGC को मिली गैस
7 UPI पेमेंट पर उपभोक्ता को नहीं देना होगा चार्ज, वित्त मंत्री ने साफ किया नियम; व्यापारी देगा 0.4MDR
8 'UAPA में भी आरोपी को लिखित में बताने होंगे गिरफ्तारी के कारण', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
9 हर 4 में से 1 डॉक्टर रिटायरमेंट के करीब, 67 देशों में डॉक्टर्स की कमी का खतरा; लेकिन भारत में 55 + के सिर्फ 12डॉक्टर
10 बॉम्बे हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र में ध्वनि प्रदूषण का मामला उठाया, बोला- हम किसी धर्म-त्योहार के नहीं, शोर के खिलाफ; राज्य सरकार से गाइडलाइन मांगी
11 जम्मू-सियालदह एक्सप्रेस पर पथराव: इंजन का शीशा टूटा, वंदेभारत को रास्ते में रोका, जांच में जुटीं एजेंसियां
12 अपना सिम दूसरे को देना पड़ सकता है भारी: 50 लाख तक जुर्माना, तीन साल की जेल संभव; दूरसंचार विभाग दी कड़ी चेतावनी**
13 अपने नाम या दस्तावेज पर लिया गया सिम कार्ड किसी अन्य व्यक्ति को देना, बेचना या किराये पर देना अब बेहद भारी पड़ सकता है। दूरसंचार विभाग से हाल ही में जारी एक सख्त एडवाइजरी के अनुसार, फर्जी आईडी से सिम खरीदने-बेचने या मोबाइल के आईएमईआई (आईएमईआई) नंबर से छेड़छाड़ करने पर 3 साल तक की जेल और 50 लाख रुपये तक का भारी जुर्माना हो सकता है।**
14 सूरत में संगिनी टेक्स्टाइल मार्केट आग में कर्मचारी ने ₹ 24 करोड़ का सामान फूंका, मालिकों ने वेतन का ₹10000 नहीं दिया तो ₹150 के पेट्रोल से मार्केट में आग लगाई
15 दिल्ली में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म: कालकाजी मंदिर के पास हुई हैवानियत, दर्शन करने आई थी पीड़िता
16 भारत में 17 साल में सबसे सूखा मानसून, बिहार में 37कम बारिश, राजस्थान में 21%; अल नीनो का असर; सीजन खत्म होने में 9 दिन बचे
17 एशियन गेम्स फाइनल में भारत vs श्रीलंका, शेफाली वर्मा ने टूर्नामेंट में 140 रन बनाए; बारिश हुई तो गोल्ड इंडिया को मिलेगा
18 क्वार्टर फाइनल में सिंधू-यामागुची का मुकाबला जारी; शूटिंग में भारत की नजर एक और पदक पर
19* ट्रम्प जंग के बीच ईरानी राष्ट्रपति से मिल सकते हैं, UN में आज से जनरल डिबेट, 193 देशों के नेता जुटेंगे।
- साभार - स्टेट प्रेस क्लब मध्य प्रदेश-संकलन-जगदीश राठौर आजीवन सदस्य स्टेट प्रेस क्लब मध्य प्रदेश इंदौर M. 9425490641