एप डाउनलोड करें

बुरी खबर : ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स का कार दुर्घटना में निधन

खेल Published by: Paliwalwani Updated Sun, 15 May 2022 01:21 PM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिकेट फैन्स के लिए रविवार सुबह एक बुरी खबर आई है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स की सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। शनिवार रात करीब 10.30 बजे टाउन्सविले में एक कार दुर्घटना में उनकी मौत हुई। क्वींसलैंड पुलिस ने बताया कि शहर से करीब 50 किलोमीटर वेस्ट में हर्वे रेंज में तेज रफ्तार कार सड़क पर पलट गई। इस कार में एंड्रयू साइमंड्स सवार थे।

साइमंड्स को आई थी गंभीर चोटें

पुलिस ने बताया कि हादसा एलिस रिवर ब्रिज के पास हुआ था। कार में साइमंड्स अकेले थे। उन्हें गंभीर चोटें आई थी। उनको अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन असफल रहे।

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स का कार दुर्घटना में निधन हो चुका है। 46 साल के साइमंड्स की कार शनिवार रात टाउन्सविले में हादसे का शिकार हुई। इस दुर्घटना में साइमंड्स को काफी गंभीर चोट आई थी और उन्हें बचाने क सभी प्रयास विफल रहे। साइमंड्स अपने पूरे करियर के दौरान विवादों में रहे थे। वो शानदार गेंदबाज और बल्लेबाज होने के साथ ही बेहतरीन फील्डर भी थे। इसी वजह से दिग्गजों से भरी ऑस्ट्रेलियाई टीम में उन्हें जगह दी गई थी, लेकिन समय से पहले ही उनका करियर खत्म हो गया। इसमें उनसे जुड़े विवादों का भी बड़ा हाथ था। यहां हम उनके करियर के पांच बड़े विवादों के बारे में बता रहे हैं। 

साल 2008 में हरभजन सिंह के साथ एंड्रयू साइमंड्स का मंकीगेट विवाद काफी चर्चा में रहा था। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर थी और टेस्ट मैच में हरभजन सिंह बल्लेबाजी कर रहे थे। दोनों के बीच बहस शुरू हुई और काफी आगे बढ़ गई। इस समय साइमंड्स ने हरभजन सिंह पर आरोप लगाए थे कि भज्जी ने उन्हें बंदर कहा था। इसके बाद हरभजन सिंह के खिलाफ आधिकारिक शिकायत दर्ज करा दी गई। सुनवाई में मैच रेफरी ने हरभजन सिंह को दोषी पाया और उन पर तीन टेस्ट मैच का बैन लगा दिया गया। इसके बाद अदालत में इस मामले की सुनवाई हुई। सचिन भी यहां हरभजन के साथ पहुंचे थे। इस सुनवाई में हरभजन पर लगे गंभीर आरोप हटाए गए, उन पर लगा प्रतिबंध भी हट गया और अंत में उन्हें सिर्फ मैच फीस का 50 फीसदी जुर्माना देना पड़ा। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next