आज का दैनिक राशिफल 11 अक्टूबर 2026 रविवार : मेष से मीन तक किसके सितारे चमकेंगे, किसे बरतनी होगी सावधानी...!

विज्ञापन

मेष (Aries) आज का राशिफल : च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ 

  1. आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातक के लिए आज भविष्य की नवीन संभावनाओं को लेकर आ रहा है। नौकरी में किसी सीनियर की मदद से आपको तरक्‍की मिलेगी। व्‍यवसाय करते हैं तो आपको थोड़ी ज्‍यादा मेहनत करनी पड़ेगी। बुजुर्गों के आशीर्वाद से आज आपको कार्यों में सफलता मिलेगी। सायंकाल का समय गाने-बजाने संगीत और सैर-सपाटे में बीतेगा। भाग्यशाली अंक- 5

● सपने में खुशी का माहौल देखना क्या संकेत देता है? जानिए इसका अर्थ और फल

● पीपल द्वारा नवग्रह दोष दूर करने के उपाय वैदिक दृष्टिकोण से भारतीय संस्कृतिमें पीपल देववृक्ष

● तुलसी के पौधे को मुरझाने से बचाएं, ये 10 खास नियम अपनाएं

वृषभ (Taurus) आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो

  1. आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए आज मन क‍िसी न क‍िसी कार्य में परेशान रहेगा। आपकी संतान व पत्नी के प्रति प्रेम भावना बढ़ेगी। यदि आपकी प्रोन्नति होने वाली है तो अवश्य प्राप्त होगी। आपको आकस्मिक च‍िंता होने की संभावना है। जिसे आप अपनी वाकपटुता से शीघ्र ही दूर कर लेंगे। दूसरे व्यक्तियों व आगंतुकों को अपनी ओर आकर्षित करने में सायंकाल तक आप कामयाब हो जायेंगे। रात्रि में अकस्मात् अतिथियों के आगमन से असुविधा होगी।  भाग्यशाली अंक- 7

● सपने में खुशी का माहौल देखना क्या संकेत देता है? जानिए इसका अर्थ और फल

● घर में आने वाले आर्थिक संकट को बतलाते हैं, ये 5 संकेत, तुरंत हो जाए सतर्क

● High Blood Pressure Symptoms: हाई ब्लड प्रेशर के इन 8 लक्षण को न करें इग्नोर, लापरवाही पड़ सकती है महंगी...

मिथुन (Gemini) आज का राशिफल : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह 

  1. आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज आपके अंदर भोग-विलास के भावना को बढ़ायेगा। आप धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में सहयोग करेंगे। अगर आप व्यापार कर रहे हैं तो आपके व्यापार में कुछ नए बदलावों का भी योग बन रहा है। यह परिवर्तन आगे चलकर आपको लाभ द‍िलाएंगे। सायंकाल से लेकर रात्रि तक आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। लापरवाही करने से आपकी सेहत पर नकारात्‍मक प्रभाव पड़ सकता है। भाग्यशाली अंक- 3

● बिजनेस और करियर में चाहिए सफलता, समस्या नहीं, हल तलाशें : जीवन में उतार लें चाणक्य की ये बातें

● नक्षत्रों से संबंधित वृक्ष : नक्षत्र मास के नाम

कर्क (Cancer) आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  

  1. आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज जीवन में कई सारी समस्‍याएं उत्पन्न करेगा। इसलिए मन को शांत रखना बहुत जरूरी है। आज आपको कदम-कदम पर असहयोग और परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अधीनस्‍थ कर्मचार‍ियों से भी वाद-व‍िवाद हो सकता है। राशि में प्रवेश करने के उपरांत धैर्य में वृद्धि होगी। साथ ही पड़ोसी भी सहयोग करेंगे। भाग्यशाली अंक- 1

● 5 इन जगहों पर एक दिन भी न करें निवास, वरना होगा भारी नुकसान : आचार्य चाणक्य

● आज का प्रेरक प्रसंग : बिना उसकी कृपा के हम कुछ भी नही...

● पति की किस्मत चमकाने के चमत्कारी उपाय, जानिए यह ऐसे 5 उपाय जो बदल देंगे आपकी फूटी किस्मत...

सिंह (Leo) आज का राशिफल : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

  1. आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए आज आपका दिन बेहद खास है। मेहनत करें सफलता मिलेगी। नौकरी या व्‍यवसाय संबंधी कोई शुभ समाचार मिलेगा। आप नये-नये कार्यों में विनियोग करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको विशेष सम्‍मान प्राप्‍त होने के योग हैं। परिवार में मनमुटाव की स्थिति हो सकती है। आप इस समय धैर्य से काम लें क्योंकि जल्दबाजी में किये गये फैसले से आप परेशान हो सकते हैं। भाग्यशाली अंक- 6

 ● सपने में मरी हुई नानी को देखना होता है शुभ या अशुभ, जानिए सपने का अर्थ...

कन्या (Virgo) आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो 

  1. आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आज आप अधिकांश क्रियाकलापों में लिप्त रहेंगे। इस समय में आध्यात्म से तत्व ज्ञान की वृद्धि होगी। सायंकाल से देर रात तक आपकी भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। आपकी बुद्धि विवेक, नये-नये कार्यों की खोज करने में लगेगी। आप दूसरों की कमियां ढूंढना छोड़ दें तो आज आपकी शान में चार चांद लग सकता है। भाग्यशाली अंक- 5

● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...

● स्वप्न शास्त्र : सपने में पंडित को पूजा करते देखने का मतलब शुभ होता है या अशुभ, जानिए...

तुला (Libra) आज का राशिफल : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

  1. आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए आज आपको बहुमूल्य वस्तु से लाभ प्राप्त कराएगा। इसके अलावा आज आप खुद भी अपनी शान-शौकत के लिए धन खर्च करेंगे। आज आप गरीबों की सहायता और अपनी वाकपटुता और कार्यकुशलता से दूसरे व्यक्तियों को अपनी ओर आकृष्ट करने में सक्षम रहेंगे। परिवारीजनों के साथ समय अच्‍छा बीतेगा। वाणी में मधुरता से रिश्‍तों में प्रेम का भाव बढ़ेगा। सायंकाल से लेकर देर रात्रि तक आपकी रुच‍ि धर्म के कार्यों में भी बढ़ेगी। भाग्यशाली अंक-4

● बजरंगबली और संकटमोचन के नामों में भगवान शब्द क्यों नहीं जुड़ता...!

● प्रेरणादायक कहानी : अब पछताये होत क्या जब चिड़ियाँ चुग गई खेत...

वृश्चिक (Scorpio) आज का राशिफल : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू  

  1. आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज आपके प्रभाव-प्रताप में वृद्वि होगी। सायंकाल से लेकर देर रात्रि तक ऐसे अनावश्यक खर्चे सामने आयेंगे जो कि न चाहते हुए भी मजबूरी में करने पड़ेंगे। अगर कहीं आपका धन रुका हुआ है तो आज वह धन मिलने के आसार हैं। भाग्यशाली अंक- 7

● धन संबंधित उपायों की सम्पूर्ण व्याख्या : असम्भव की प्राप्ती के लिये उपाय नही करें...

● गुरुवार को नहीं करने चाहिए निम्नलिखित कार्य...

● कहानी : दुखवा मैं कासे कहूँ मोरी सजनी-चतुरसेन शास्त्री...

धनु (Sagittarius) आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

  1. आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए आज आपको पेट एवं वायु से संबंधित कष्ट होने की संभावना है। ऐसे अनावश्यक खर्चे सामने आएंगे जो आपको बेवजह का गुस्‍सा द‍िलाएंगे। ध्‍यान रखें क‍ि इससे बनते कार्य भी ब‍िगड़ जाएंगे। इसलिए धैर्य से काम लें। सायंकाल के समय कोई खुशखबरी मिलने से आपका उत्साह बढ़ेगा। रात्रि के समय किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा। भाग्यशाली अंक- 9

● सपने में दिख रहे हैं केचुएं तो रहिए सतर्क...

● कछुए की मूर्ति घर में रखने के फायदे : आइए जानते हैं...

● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...

मकर (Capricorn) आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी 

  1. आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज कुछ समय सामाजिक क्रियाकलापों में भी लगेगा। आपके भौतिक सुख-सुविधाओं में कुछ कमी आ सकती है। यदि आप अपने मन की बात को शीघ्र दूसरों से उजागर न करें तो रुके हुए धन की प्राप्ति भी हो सकती है। प्रथम भाव में बृहस्पति आपके स्वास्थ्य पर नकारात्‍मक प्रभाव डाल सकता है। इसलिए खानपान का व‍िशेष ध्‍यान रखें। भाग्यशाली अंक- 3

● प्रेरणादायक कहानी : सीख जो जीवन बदल दे...

● जामुन खाने के फायदे : एक बेहतरीन फल...

● कौन थे ओशो, जानें रहस्यमयी रजनीश के बारे में...

कुंभ (Aquarius) आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

  1. आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आज अधिक परिश्रम करने के कारण स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा। राज्य और समाज की ओर से वांछित सहयोग मिलेगा। परिवार की तरफ से भी शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। यदि आप नौकरी करते हैं तो आपके अधिकारों में वृद्धि होगी साथ ही आपका भी उत्तरदायित्व बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में सभी आपके साहस और पराक्रम की सराहना करेंगे। भाग्यशाली अंक- 7

● गाय का दूध हल्का पीला क्यों होता है...!

● Adhaar card me photo kaise badale : आधार कार्ड पर फोटो अपडेट करते समय याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें...

मीन (Pisces) आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची 

  1. आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए आज आपके निर्णय लेने की क्षमता से आपको लाभ कराएंगे। यदि आपका कोई विवाद राज्य या समाज में लंब‍ित है तो आज उसमें सफलता मिलने की पूर्ण संभावना रहेगी। व्‍यवसाय में आज किए गए प्रयास भविष्‍य में फलीभूत होंगे। सफलता आपके कदम चूमेगी लेकिन इसके लिए आपको धैर्य बनाए रखना होगा। शेयर संबंधी मामलों में फायदा होगा। किसी को दिए गए कर्जे की वापसी से मन प्रसन्‍न रहेगा।भाग्यशाली अंक- 4

● सांवरे से नाता : एक अनूठी प्रेम गाथा...!

● आश्चर्यजनक आयुर्वेद : अपना घुटना बदलने से पहले...

● Disclaimer : इस लेख में दी गई ज्योतिष जानकारियां और सूचनाएं लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं. इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं. पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. पालीवाल वाणी इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले इससे संबंधित पंडित ज्योतिषी से संपर्क करें तथा चिकित्सा अथवा अन्य नीजि संबंधित जानकारी के लिए अपने नीजि डॉक्टरों से परार्मश जरूर लीजिए. पालीवाल वाणी तथा पालीवाल वाणी मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है.

•┄┅═══❁✿❁● ●अनमोल वचन ● ● ❁✿❁═══┅┄•

मैं शुद्ध स्वार्थी हूं.. और इसलिए मैंने कभी किसी के साथ अपना दुःख नहीं बांटा

  1. "आवेश में बिखरने से बेहतर-है ठहर जाना; दो पल का मौन, जिंदगीभर के पछतावे से बचा लेगा...!! 
  2. "बहुत मजबूत हो जाता है वो इंसान जिसने अपने हाथों से खुद के आंसू पोछे हो..!
  3. "बिना अपना मूल्यांकन किए, प्रशंसा को भीतर ना उतारे..!! 
  4. " कामयाब व्यक्ति मौके की कमी के बारे में शिकायत नहीं करता..!! 
  5. चुप हूँ सब जानता मगर हूँ मैं...,ये न समझो कि बे-ख़बर हूँ मैं...!
विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook