एप डाउनलोड करें

श्रीमती तुलसी बाई राठौर हत्याकांड, पुलिस हर एंगल से कर रही है जांच

रतलाम/जावरा Published by: जगदीश राठौर Updated Tue, 26 May 2026 11:42 PM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छः थाने के TI हर कोशिश में लगे...

जगदीश राठौर

रतलाम. श्रीमती तुलसी बाई राठौर हत्याकांड, पुलिस हर एंगल से कर रही है जांच, छः थाने के टी आई हर कोशिश में लगे हैं. रतलाम जिले के जावरा औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत ग्राम रेवास में श्रीमती तुलसी बाई राठौर हत्याकांड को लेकर पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार  छः पुलिस थाने के टी आई मामले की गंभीरता को देखते हुए हर कोशिश में लगे हैं की पुलिस को अनुसंधान में सफलता व आरोपी मिल जाए. गोपनीय सूत्र बताते हैं, पुलिस ने 5 किलोमीटर के दायरे में पड़ोसी, किसानो राहगीरों व पशु चरवाह से भी जानकारी प्राप्त की है.

गोपनीय सूत्र बता रहे हैं कि पुलिस अधीक्षक अमित कुमार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल लगातार सीएसपी युवराज सिंह चौहान  थाना प्रभारी प्रकाश गडरिया व सरसी पुलिस चौकी प्रभारी शिवेंद्र कुमार से अपडेट ले रहे हैं. उम्मीद है कि शीघ्र ही पुलिस अपराधियों के पास पहुंचेगी.  

48 घंटे में मामले का खुलासा करने का आश्वासन

ग्रामीणों के आक्रोश और धरने प्रदर्शन के दौरान एसडीएम और सीएसपी मौके पर पहुंचे. उन्होंने पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई के बारे में जानकारी दी. वहीं, अधिकारियों ने 48 घंटे में घटना के बारे में पूरा खुलासा करने का आश्वासन दिया है. इस मामले में एडिशनल एसपी विवेक कुमार ने बताया कि "महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की सूचना पर औद्योगिक थाना पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और सभी एंगल एवं संभावनाओं पर पुलिस जांच कर रही है."

वृद्ध महिला की संदिग्ध स्थिति में हुई मौत से परिजन और ग्रामीणों में आक्रोश 

रेवास गांव में खेत पर काम करने गई वृद्ध महिला की संदिग्ध स्थिति में हुई मौत से परिजन और ग्रामीणों में आक्रोश है. नाराज परिजन ने महिला की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है. वहीं, आरोपियों का सुराग देने वाले को 25 हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की है. गुरुवार देर शाम महिला का शव उसके खेत पर मिला था. इसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची थी.

परिजन ने लगाया हत्या का आरोप

शुरुआती जांच में लूट की नीयत से हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है. वहीं, पुलिस को यह भी आशंका है कि महिला की गिरने और सिर में चोट लगने से भी मौत हो सकती है . लेकिन परिजनों का कहना है कि अज्ञात बदमाशों ने महिला के चेहरे पर वार कर उसकी निर्मम हत्या की है. जिससे परिजनों और ग्रामीणों में नाराजगी है.

आरोपियों का सुराग देने पर इनाम की घोषणा

महिला के कान में पहने हुए झुमके भी गायब होने की बात महिला के बेटे ने बताई है. जिसकी वजह से लूट की नीयत से हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है. परिजन ने उज्जैन जावरा रोड पर धरना देकर महिला के हत्यारों को पकड़ने की मांग की है. वहीं, मृतक महिला के परिजन ने हत्या का सुराग देने वालों पर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया है. मृतक महिला के परिजन अनोखी लाल ने बताया कि "पुलिस इस दुर्घटना मानकर चल रही है. जबकि उन्हें हत्या करने वाले बदमाशों को ढूंढना चाहिए."

  • ग्रामीण क्षेत्रो के भ्रमण के बाद रतलाम जिला संवाददाता जगदीश राठौर की ग्राउंड रिपोर्ट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next